अधिकतर भारतीय महिलाएं किसी भी खास त्योहार या फंक्शन के दौरान अपने लुक को परफेक्ट बनाने के लिए एक से एक आउटफिट के अलावा कई अलग-अलग एक्सेसरीज भी शामिल करती हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने हाथों को खूबसूरत बनाने के लिए रिंग पहनना पसंद करती हैं, तो अब आप एक जैसी साधारण रिंग पहनने के बजाय कुछ लेटेस्ट हैवी जोधा रिंग को ट्राई कर सकती हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।

कुंदन वर्क फ्लोरल जोधा रिंग

अगर आप भी अपने हाथों को खूबसूरत बनाना चाहती हैं और इसके लिए लेटेस्ट और नए डिजाइन की अंगूठी की तलाश में है, तो परेशान होने के बजाय आप इस तरह की खूबसूरत कुंदन वर्क फ्लोरल जोधा रिंग को शामिल कर सकती हैं। ऐसी जोधा रिंग डिजाइंस इन दिनों काफी चलन में है, जो अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद बनी हुई है।  

सन शेप फ्लोरल जोधा रिंग

आपके लिए इस तरह की सुन शेप फ्लोरल जोधा रिंग भी परफेक्ट हो सकती है, जो इन दिनों काफी चलन में हैं। इसे आप किसी भी साड़ी या ट्रेडीशनल आउटफिट के साथ शामिल कर अपने लुक को पर्फेक्ट बना सकती हैं। ऐसी अंगूठी के डिजिएंस आपको नजदीकी बाजार में किसी भी ज्वेलरी शॉप पर आसानी से मिल सकते हैं।  

जोधा स्टाइल फ्लोरल फिंगर रिंग

अगर आपको अंगूठी पहनने का बहुत शौक है और आपके पास एक नहीं, बल्कि कई कलेक्शंस हैं, तो आप अपने कलेक्शंस में इस तरह की लेटेस्ट और नए डिजाइन वाली जोधा स्टाइल फ्लोरल फिंगर रिंग को भी शामिल कर सकती हैं। ऐसी जोधा रिंग डिजाइंस काफी चलन में है, जो आपके पूरे लुक को बेहतर और अट्रैक्टिव बनाने में मदद करेगी।  

यह भी पढ़ें- Red Stone Earring Designs: रॉयल लुक क्रिएट करने के लिए स्टाइल करें रेड स्टोन इयररिंग्स, देखें डिजाइंस

सर्कुलर फ्लोरल डिजाइन जोधा रिंग

आपके लिए इस तरह की सर्कुलर फ्लोरल डिजाइन जोधा रिंग भी परफेक्ट हो सकती है, जिसे आप नजदीकी बाजार में किसी भी ज्वेलरी शॉप से खरीद सकती हैं या ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर भी आपको ऐसी रिंग मिल जाएगी। इसे भी आप किसी भी आउटफिट के साथ शामिल कर उंगलियों को खूबसूरत बना सकती हैं।

फ्लोरल लीफ डिजाइन जोधा रिंग

अगर आप भी किसी खास मौके पर पहनने के लिए ट्रेडिशनल आउटफिट चुन रही हैं, तो अब आप आउटफिट के साथ इस तरह की लेटेस्ट फ्लोरल लीफ डिजाइन जोधा रिंग को भी शामिल कर सकती हैं। ऐसी रिंग इन दिनों काफी चलन में हैं, जो हाथों की खूबसूरती को दोगुना करने में मदद करेगी। 

यह भी पढ़ें- Jodha Ring Designs For Mom: मम्मी को हाथों में पहनने के लिए गिफ्ट करें जोधा रिंग, देखें डिजाइंस

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :  pinterest/SujaN/rehana abedin/Kirtibasista