प्लस साइज महिलाएं अपने आउटफिट को लेकर हमेशा कंफ्यूज रहती हैं। ऐसे में अगर आप भी बॉटम वियर खरीदने की सोच रही हैं, तो परेशान होने के बजाय आज इस खबर में हम आपको कुछ लेटेस्ट और नए डिजाइन वाले प्लस साइज बॉटम वियर बताएंगे, जो आपके लिए बेस्ट हो सकते हैं। आइए जानते हैं इन आउटफिट के बारे में।

काले रंग के सॉलिड वाइड लेग पलाज़ो

अगर आप भी चबी लड़कियों में से एक हैं और हमेशा अपने आउटफिट को लेकर कन्फ्यूज रहती हैं। खासकर बॉटम वियर सिलेक्ट नहीं कर पाती हैं, तो आपके लिए इस तरह का काले रंग के सॉलिड वाइड लेग पलाज़ो परफेक्ट हो सकता है, जिसे आप किसी भी टॉप या टी शर्ट के साथ पहनकर अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।

स्ट्रेट मिडी स्कर्ट

अगर आप डेली वियर में पहनने के लिए लोवर, प्लाजो या पेंट की तलाश में हैं, तो परेशान होने के बजाय आप इस तरह के स्ट्रेट मिडी स्कर्ट को कैरी कर सकती हैं। ऐसी बॉटम वियर इन दिनों अधिकतर प्लस साइज वूमन की पहली पसंद बने हुए हैं, जो आपके लिए भी परफेक्ट हो सकते हैं। 

वाइड लेग हाई वेस्ट कैज़ुअल स्कर्ट स्टाइल ट्राउजर

आप चाहें, तो अपने लुक को स्टाइलिश और डिफरेंट बनाने के लिए वाइड लेग हाई वेस्ट कैज़ुअल स्कर्ट स्टाइल ट्राउजर को शामिल कर सकती हैं। ऐसे बॉटम वियर डिजाइंड इन दिनों अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं, जो आपके लिए भी परफेक्ट हो सकते हैं। इसे आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से खरीद सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Leheriya Print Long Skirt: कॉलेज और ऑफिस में पहनने के लिए बेस्ट हैं लहरिया प्रिंट लॉन्ग स्कर्ट, ट्रेंडी डिजाइंस करें पसंद

मिड राइज़ डेनिम ए-लाइन मैक्सी स्कर्ट

अधिकतर प्लस साइज महिलाओं की हैवी थाई होने की वजह से वह अपने बॉटम वियर सिलेक्ट नहीं कर पाती हैं, लेकिन अब आप इस तरह का मिड राइज़ डेनिम ए-लाइन मैक्सी स्कर्ट शामिल कर न सिर्फ स्टाइलिश लुक पा सकती हैं, बल्कि कंफर्ट भी महसूस कर सकती हैं। ऐसा बॉटम वियर आपको नजदीकी बाजार में कपड़ों की दुकान पर मिल जाएगा।

प्लस साइज़ कार्गो जॉगर पैंट

पने लुक को परफेक्ट और स्टाइलिश बनाने के लिए आप इस तरह की प्लस साइज़ कार्गो जॉगर पैंट को भी शामिल कर सकती हैं। ऐसे बॉटम वियर को आप डेली वियर में पहनने के अलावा किसी भी ट्रिप के दौरान शामिल कर परफेक्ट लुक पा सकती हैं। इसे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Floral Skirt Designs: समर हॉलीडेज में पाना है परफेक्ट एस्थेटिक लुक? ट्राई करें ये लाइटवेट फ्लोरल स्कर्ट्स, देखें 5 ट्रेंडी डिजाइंस

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :  amazon/KE-EXPORTS/D S Fashion/myntra/pluss