करवा चौथ 2026: इस साल करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर गुरुवार को मनाया जाएगा। इस दिन के लिए महिलाएं महीनों पहले से तैयारी शुरू कर देती हैं। कपड़े और श्रृंगार के साथ ही महिलाएं मेहंदी लगवाने के लिए भी बेहद एक्साइटेड होती हैं। ज्यादातर महिलाएं त्योहार के मौके पर व्यस्तता के कारण जल्दबाजी में सालों से एक ही जैसा मेहंदी डिजाइन लगवा रही होती हैं, मगर इस बार आप कुछ अलग ट्राई कर सकती हैं। आजकल कई तरह के मेहंदी डिजाइन ट्रेंड में हैं, जिन्हें महिलाएं बेहद पसंद कर रही हैं।

करवा चौथ के लिए यहां देखें 5 लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन

ये सभी मेहंदी डिजाइन्स लगाने में आसान हैं और देखने में भी बेहद आकर्षक हैं। Karwa Chauth के मौके पर इनमें से अपनी पसंदीदा डिजाइन को हाथों पर रचवा सकती हैं। इन्हें घर बैठे खुद या प्रोफेशनल आर्टिस्ट से लगवाएं, बेहद कम समय में हाथों पर रच जाएंगे। त्योहार पर ये ट्रेंडिंग Mehndi Designs आपके साधारण लुक में भी चार चांद लगा देंगी।

1. गोल टिक्की डिजाइन

यह ट्रेडिशनल मेहंदी डिजाइन है, जिसे हथेलियों के बीच में लगाया जाता है। ये मेहंदी डिजाइन आजकल काफी ट्रेंड में हैं और महिलाएं इन्हें प्राथमिकता दे रही हैं। इस एक डिजाइन को कई तरह से लगाया जाता है, जैसे सिंपल और मिनिमलिस्ट टिक्की, मंडला आर्ट गोल टिक्की, अरेबिक गोल टिक्की। हथेली के बीच में एक गोल घेरा बनाकर चारों तरफ बारीक बॉर्डर, पत्तियां, जाल, कमल का फूल या बारीक मंडला पैटर्न बनाया जाता है, साथ ही उंगलियों पर सिंपल बेल या रिंग स्टाइल के डिजाइन बनाए जाते हैं।

2. मिनीमल डिजाइन

यह डिजाइन सोशल मीडिया पर छाई हुई है। आजकल मिनिमलिज्म का जमाना है, आउटफिट से लेकर ज्वेलरी तक महिलाएं सब कुछ लाइट रखती हैं। तो फिर मेहंदी डिजाइन को कैसे नजरअंदाज कर सकते हैं। खासकर मिनीमल Mehndi Design वर्किंग प्रोफेशनल महिलाओं के लिए एक अच्छा विकल्प है, क्योंकि यह डिजाइन हाथों पर बहुत कम दिखती है और कम समय में रच जाती है। महिलाएं ऑफिस से लौटने के बाद 10 से 15 मिनट में यह मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं। इसमें हथेलियों पर छोटे फूल बनते हैं और उंगलियों पर हल्की डिजाइन बनाई जाती है।

3 फिंगर मेहंदी डिजाइन

अगर आप वर्किंग हैं या आपका छोटा बच्चा है और आपके पास अधिक समय नहीं रहता, तो फिंगर मेहंदी डिजाइन आपके लिए एक बढ़िया विकल्प है। पूरे हाथ में मेहंदी लगवाने में अधिक समय लग सकता है, फिर उनकों सुखाना और रचने के लिए समय देने की जगह आप सिर्फ उंगलियों पर डिजाइन बनवाएं, यह जल्दी रच जाते हैं और देखने में भी बेहद यूनिक और आकर्षक लगते हैं।

4. मोरक्कन / जियोमेट्रिक मेहंदी

इस साल आप सामान्य फूलों-पत्तियों के डिजाइन से हटकर कुछ अलग ट्राई कर सकती हैं। Geometric Mehndi Design में डायमंड, त्रिकोण, चौकोर, समानांतर रेखाएं बनाकर उनमें अलग-अलग डिजाइन बनाएं जाते हैं, जो देखने में बेहद आकर्षक लगती हैं। इसमें मुख्य रूप से पशु प्रतीक, पारंपरिक कला और बुनाई में उपयोग होने वाले आकार का उपयोग किया जाता है। इन्हें करवा चौथ पर आराम से लगा सकती हैं, यह आपके हथेलियों को नया और ट्रेंडिंग लुक देंगे, जिसे सभी महिलाएं बार-बार देखेंगी। इस मेहंदी डिजाइन से इस बार का फेस्टिव लुक यादगार रह जाएगा।

5. अरबी मेहंदी डिजाइन

सालों पहले से यह डिजाइन ट्रेंड में है और महिलाओं की पसंदीदा बनी हुई है। जिन्हें हल्के और सिंपल डिजाइन पसंद आते हैं, उनके लिए यह डिजाइन सबसे अच्छी रहेगी। इसमें हथेली या हाथ के पिछले हिस्से को बड़े फूलों के पैटर्न, पत्तियों वाली बेलें और तिरछी डिजाइन से सजाया जाता है। इसे पारंपरिक डिजाइन की तरह पूरे हाथ पर नहीं लगाते हैं, इन्हें लगाते हुए खाली जगह छोड़ी जाती है, जिससे यह बहुत साफ और आकर्षक दिखती है। यह कम समय में जल्दी रच जाती है, इसलिए वर्किंग महिलाएं इसे त्योहार पर लगवा सकती हैं।

करवा चौथ पर मेहंदी लगाना सोलह श्रृंगार का खास हिस्सा माना जाता है। इस खास मौके पर आप अपनी पसंद के अनुसार मेहंदी डिजाइन चुन सकती हैं। खूबसूरत मेहंदी डिजाइन आपके हाथों की सुंदरता बढ़ाने के साथ करवा चौथ के त्योहार की रौनक भी बढ़ा देंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।