छठ पूजा 13 नवंबर, शुक्रवार के दिन से शुरू होकर 16 नवंबर, सोमवार तक चलेगी। इस महापर्व में 4 दिन का व्रत रखा जाता है। इन दिनों सबसे ज्यादा शरीर को आराम की आवश्यकता होती है। इसलिए छठ व्रत में अक्सर भारी साड़ियां नहीं पहनी जाती हैं। Chhath Puja के लिए महिलाएं सालों से हल्की और आरामदायक साड़ी चुनती आ रही हैं। इस साल आप भी अपने पूजा लुक के लिए ट्रेडिशनल डिजाइन की साड़ियां देख सकती हैं। लहरिया से लेकर बांधनी प्रिंट की साड़ियां, कॉटन और शिफान की हल्की साड़ी, आपको फेस्टिव लुक देने के साथ ही शरीर पर बेहद हल्की और आरामदायक महसूस होती हैं। आप यहां कुछ खास ट्रेडिशनल साड़ी डिजाइन्स देख सकती हैं, जो पारंपरिक और आरामदायक लुक पाने में आपकी मदद करेंगी।

1. बांधनी प्रिंटेड साड़ियां

छठ पूजा पर ट्रेडिशनल लुक के लिए बांधनी साड़ियां हमेशा से महिलाओं की पहली पसंद रही हैं। पूजा लुक के लिए आप कॉटन, मलमल, शिफॉन और जॉर्जेट जैसे हल्के कपड़ों की बांधनी प्रिंटेड साड़ी चुन सकती हैं। इस तरह इन साड़ियों में आपको पूरी तरह आरामदायक महसूस होता है। छठ पूजा पर लाल, नारंगी, गुलाबी और हरे रंग की साड़ियां सबसे ज्यादा पहनी जाती हैं। अगर आपको प्लेन बांधनी साड़ी नहीं पहनना है, तो आप हल्के बॉर्डर या जरी के काम वाली Bandhani Saree भी देख सकती हैं।

2. लहरिया साड़ी

लहरिया साड़ी पारंपरिक लुक के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है। इन्हें त्योहार के मौके पर भी महिलाएं आराम से स्टाइल कर सकती हैं। खासकर छठ में पूजा लुक के लिए ट्रेडिशनल साड़ी देख रही हैं, तो राजस्थान की ये प्रसिद्ध पारंपरिक टाई-डाई साड़ी चुन सकती हैं। वहीं इस टाई-डाई साड़ी के प्रिंटेड विकल्प भी आते हैं, आप उन्हें भी पहन सकती हैं। शिफॉन, जॉर्जेट और कॉटन की हल्की और मुलायम लहरिया साड़ी व्रत में आपके शरीर पर आरामदायक महसूस होती हैं, और आपको पूजा-पाठ करने में भी आसानी होती है।

3. गोटा पट्टी शिफॉन साड़ी

शिफॉन का हल्का और मुलायम कपड़ा बेहद आरामदायक होता है। ऐसे में छठ पूजा लुक के लिए इस कपड़े से तैयार यह साड़ी एक बढ़िया विकल्प साबित हो सकती है। आजकल गोटा पट्टी शिफॉन साड़ी काफी चल रही है और महिलाएं इन्हें बेहद पसंद कर रही हैं। आमतौर पर शिफान या फिर किसी भी अन्य कपड़े पर कढ़ाई होते ही साड़ी काफी भारी हो जाती है, मगर गोटा पट्टी की कढ़ाई बेहद हल्की होती है और शरीर पर आरामदायक महसूस होती है। लाल, पीले, नारंगी, गुलाबी और हरे रंग पर गोल्डन गोटा पट्टी का काम बेहद खूबसूरत लगता है और फेस्टिव लुक के लिए एक बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है।

4. जरी बॉर्डर सिल्क साड़ियां

जरी बॉर्डर वाली साड़ी भारतीय ट्रेडिशनल स्टाइल का एक हिस्सा रही है, जिसे महिलाएं सालों से पहनती आ रही हैं। खासकर तीज-त्योहार पर इस तरह की खूबसूरत साड़ियां खूब पसंद की जाती हैं। छठ पूजा पर सिल्क, जॉर्जेट, शिफॉन या कॉटन फैब्रिक वाली जरी बॉर्डर वाली साड़ियां पहन सकती हैं। लाल, पीले, और नारंगी रंग की प्लेन साड़ी पर गोल्डन जरी की कढ़ाई देखने में बेहद आकर्षक लग सकती है। इन साड़ियों में आपका पूजा लुक बेहद खास लगता है। साथ ही ये साड़ियां बेहद हल्की और हवादार होती हैं, इस तरह ये व्रत में शरीर पर पूरी तरह से आरामदायक महसूस होती हैं।

5. मलमल और कॉटन की थ्रेड वर्क साड़ियां

मलमल और कॉटन की थ्रेड वर्क साड़ियां सालों से महिलाओं की पसंदीदा रही हैं। इन साड़ियों को इनकी कोमलता और हल्की बनावट के लिए जाना जाता है। साथ ही, इन पर धागों की कढ़ाई होती है, जो बाकी कढ़ाई की तुलना में बेहद हल्की और मुलायम होती है। छठ पूजा के मौके पर इस तरह की साड़ी को आप आराम से पहन सकती हैं, क्योंकि यह व्रत में शरीर पर हल्की और मुलायम महसूस होती है और आपको इनमें किसी तरह की परेशानी महसूस नहीं होती है। इस तरह की साड़ियां पूजा और अन्य ट्रेडिशनल लुक के लिए एक बढ़िया विकल्प साबित हो सकती हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।