उमस और बरसात का मौसम अपने साथ कई तरह की परेशानियां लेकर आता है। इस मौसम में अधिकतर महिलाएं अपने कपड़ों के सिलेक्शन को लेकर परेशान होने लगती हैं। वे ऐसे कपड़ों की तलाश में होती हैं, जिसे पहनकर न सिर्फ स्टाइलिश लुक मिले बल्कि यह आपको कंफर्ट लुक भी दे। अगर आप भी इस मौसम में फैशनेबल लुक के साथ कंफर्ट लुक भी पाना चाहती हैं, तो अपने वॉर्डरोब में कुछ खास आउटफिट्स जरूर शामिल करें।
वार्डरॉब में शामिल करें ये 5 ड्रेसेस
बरसात और उमस का मौसम फैशन के लिहाज से थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है। इस मौसम में होने वाली चिपचिपाहट की वजह से हर लड़की कम्फर्टेबल और ढीले ढाले कपडे पहनना ज्यादा पसंद करती हैं। ऐसे में अब आप कुछ ट्रेंडी आउटफिट्स कैरी कर सकती हैं। जैसे -
कॉटन को-आर्ड सेट
बरसात के मौसम में कम्फर्टेबल और स्टाइलिश लुक पाने के लिए आप कॉटन को-आर्ड सेट को अपनी वॉर्डरोब में शामिल कर सकती हैं। ये न सिर्फ आपको एक मॉडर्न और स्टाइलिश लुक देंगे, बल्कि उमस में चिपचिपे पन से भी राहत देने में मदद करेगा।
जंपसूट
आपके लिए लिनेन फैब्रिक वाला जंपसूट भी बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसे पहनकर आप उमस भरे मौसम में बेहद रिलैक्स फील कर सकती हैं। आपको जंपसूट नजदीकी लोकल मार्केट में बड़ी आसानी से मिल सकता है। इसे खरीदकर आप मानसून कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं।
मैक्सी ड्रेस को भी करें शामिल
यही नहीं, उमस के इस चिपचिपे मौसम में आप मैक्सी ड्रेस चुन सकती है। यह ऑफिस या ट्रिप पर पहनने के लिए एक बेस्ट चॉइस हो सकती है। ऐसी मैक्सी ड्रेस को पहनकर आप अपनी खूबसूरती को भी बढ़ा सकती हैं। आपको ऐसी ड्रेस ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर मिल जाएगी।
यह भी पढ़ें- Daily Wear T-Shirts For Women: रोजाना पहनने के लिए बेस्ट हैं ये 6 टी शर्ट के डिजाइंस, देंगे आरामदायक लुक
चिकनकारी कुर्ता सेट
उमस के मौसम में अगर आप ऐसी किसी ड्रेस की तलाश में हैं, जिसे पहनने के बाद आपको आरामदायक और थोड़ा सुकून मिले, तो आपके लिए चिकनकारी कुर्ता सेट परफेक्ट हो सकता है। इस तरह के आउटफिट को आप किसी भी खास मौके पर पहनकर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।
शॉर्ट्स और शर्ट का कूल कॉम्बो
यही नहीं, आप अपने लुक को परफेक्ट बनाने के लिए उमस के मौसम में शॉर्ट्स और टी-शर्ट का पेयर बनाकर भी कैरी कर सकती हैं। यह एक परफेक्ट आउटफिट ऑप्शन हो सकता है। खासकर बरसात और उमस भरे मौसम के लिए आप इसे चुन सकती हैं।
अगर आप भी उमस के मौसम में स्टाइलिश लुक के साथ कंफर्ट लुक भी पाना चाहती हैं, तो अब आप ऊपर दिए गए इन आउटफिट्स को अपनी वार्डरॉब में जरूर शामिल करें।
यह भी पढ़ें- Loose Fit T-Shirt Designs: लूज फिट टी-शर्ट्स के साथ पाएं स्टनिंग लुक, गर्मियों में फैशन और आराम का परफेक्ट मेल
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : magnific
