त्योहारों का सीजन हो या शादी-ब्याह का, कुछ महिलाएं अपने आउटफिट के साथ एक से एक हैवी ज्वेलरी पहनती हैं। अक्सर देखा जाता है कि ऐसे खास मौकों पर वे भारी-भरकम हार, बड़े-बड़े झुमके और भारी कंगन पहन तो लेती हैं, लेकिन बाद में उन्हें इस ज्वेलरी की वजह से परेशानी होने लगती है। इतनी हैवी ज्वेलरी को संभालना और दिनभर पहनकर घूमना काफी परेशानी भरा और थकाऊ लगने लगता है। अगर आप भी बिना किसी झंझट और भारी ज्वेलरी के बिना परफेक्ट और गॉर्जियस लुक पाना चाहती हैं, तो मिनिमल फैशन आपके लिए बेस्ट रहेगा।
हैवी ज्वेलरी से बचने के लिए 3 आसान और ट्रेंडी मिनिमल एक्सेसरी हैक्स
मिनिमल फैशन हैक्स को आजमाकर आप न सिर्फ कम ज्वेलरी में खूबसूरत दिख सकती हैं, बल्कि हैवी ज्वेलरी पहनने का झंझट भी खत्म हो जाएगा। आइए जानते हैं ऐसे ही 3 आसान एक्सेसरी हैक्स के बारे में -
1. स्टेटमेंट इयररिंग्स से पाएं परफेक्ट लुक
जब भी आप किसी फंक्शन या त्योहार के लिए आउटफिट के साथ ज्वेलरी कैरी करें, तो गले में भारी हार पहनने के बजाय अपने कानों के आभूषणों पर खास ध्यान दें। अगर आप हैवी इयररिंग्स पहनती हैं, तो इससे आपको हैवी और लंबे हार पहनने की जरूरत महसूस नहीं होगी। हैवी इयररिंग्स बिना किसी नेकलेस के भी आपके चेहरे के निखार को उभारने में मदद करेंगे।
- एक्सेसरी हैक: ज्यादा हैवी ज्वेलरी से बचने के लिए आप गले को पूरी तरह खाली छोड़ दें और केवल 'स्टेटमेंट इयररिंग्स' पर फोकस करें।
- आप अपनी साड़ी या सूट की एम्ब्रॉयडरी के हिसाब से बड़े झुमके, चांदबाली या ऑक्सिडाइज्ड झुमके चुन सकती हैं।
2. स्मार्ट और ट्रेंडी एक्सेसरीज से लुक को कंप्लीट करें
कई बार भारी-भरकम हैवी नेकलेस की वजह से बेचैनी होने लगती है। इससे बचने के लिए और मिनिमल फैशन को अपनाने के लिए आप पारंपरिक गहनों की जगह स्मार्ट ट्रेंडी एक्सेसरीज का इस्तेमाल कर सकती हैं। जब भी आप कोई हैवी आउटफिट पहनें, तो उसके साथ भारी झुमके या हार पहनने के बजाय छोटी-छोटी स्टाइलिश चीजों से अपना लुक कंप्लीट करें।
यह भी पढ़ें- Golden Bracelet Designs: गोल्डन ब्रेसलेट के ट्रेंडी डिजाइंस देंगे आपको रॉयल लुक, यहां देखें कलेक्शंस
- एक्सेसरी हैक: आप अपनी साड़ी, लहंगे या सूट के साथ हैवी नेकलेस पहनने के बजाय एक फैंसी कमरबंद पेयर कर सकती हैं। इसके अलावा आप साड़ी पिन या ब्रॉच थोड़ा हैवी चुन सकती हैं।
- अपने आउटफिट के साथ खूबसूरत पोटली बैग या एम्बॉस्ड एथनिक क्लच कैरी करके भी लुक को खास बना सकती हैं।
3. हेयर एक्सेसरीज और स्लीक ब्रेसलेट का मैजिक
हाथों में ढेरों भारी कंगन और गले में लेयर्ड नेकलेस पहनने के बजाय सिंपल और क्लासी चीजें चुनें। अगर आप किसी खास फंक्शन में बहुत हैवी लुक नहीं चाहती हैं, तो पूरा चूड़ी सेट पहनने के बजाय एक खूबसूरत स्लीक ब्रेसलेट, स्टेटमेंट रिंग या सिंगल ब्रॉड कड़ा पहन सकती हैं। इसके अलावा आप अपनी हेयरस्टाइल में भी थोड़े बदलाव करके परफेक्ट लुक पा सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Hair Scarf Designs: मॉनसून के लिए बेस्ट हैं ये हेयर स्कार्फ एक्सेसरीज, देखें लेटेस्ट और ट्रेंडी डिजाइंस
- एक्सेसरी हैक: आप अपनी हेयरस्टाइल के साथ बालों में ताजे गजरे, पर्ल बीड्स या एंटीक हेयर पिंस का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- भारी-भरकम ज्वेलरी की जगह सिर्फ एक सिंपल पर्ल बीड नेकलेस भी आपके पूरे एथनिक लुक में ग्रेस जोड़ देगा।
खूबसूरत दिखने के लिए हैवी ज्वेलरी पहनना ही जरूरी नहीं है। सही स्टाइलिंग सेंस और सही एक्सेसरीज का चुनाव भी आपके लुक को गॉर्जियस बना सकता है। आप भी इस फेस्टिव सीजन हैवी ज्वेलरी की जगह इन 3 मिनिमल एक्सेसरी हैक्स को जरूर आजमाएं।यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
