मॉनसून के मौसम में फैशन को मेंटेन रखना किसी टास्क से कम नहीं होता। जी हां, बारिश के दिनों में कीचड़ के कारण फ्लोर-लेंथ कपड़े पहनना समझदारी नहीं है। ऐसे में स्टाइल और सहूलियत दोनों का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी है। साथ रखने के लिए नी-लेंथ ड्रेसेस सबसे बेस्ट ऑप्शन है। ये घुटनों तक की लंबाई वाली ड्रेसेस आपको कीचड़ से तो बचाती ही हैं, साथ ही किसी भी पार्टी या कैजुअल आउटिंग में आपको बेहद ट्रेंडी और फ्रेश लुक देती हैं। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इसके माध्यम से बताएंगे कि मॉनसून के इस सीजन के लिए कुछ बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश ऑप्शंस आपके काम आ सकते हैं। जानते हैं आगे...

वाइब्रेंट ओरेंज फ्लोरल टियर-ड्रेस

बारिश के मौसम में ब्राइट कलर्स बहुत खिलकर आते हैं। ऐसे में ओरेंज फ्लोरल टियर-ड्रेस मॉनसून के लिए एक बेहतरीन चॉइस है। 

इसमें बने बड़े और खूबसूरत सनफ्लावर प्रिंट्स आपको एकदम फ्रेश लुक देते हैं। यह ड्रेस स्लीवलेस है और इसमें नीचे की तरफ दिए गए लेयर्स इसे काफी फ्लेयर्ड और हवादार बनाते हैं।

इसे भी पढ़ें - पार्टी में चार चांद लगा देंगे अनारकली प्लाजो के ये लेटेस्ट डिजाइंस, देखें यहां

एलिगेंट फॉर्मल ब्राउन रैप-ड्रेस

यदि आप किसी मॉनसून पार्टी, ऑफिस इवेंट या क्लासी डिनर के लिए तैयार हो रही हैं, तो यह सॉलिड ब्राउन रैप-स्टाइल ड्रेस आपके लिए एकदम परफेक्ट है। 

इसमें कॉलर और वी-नेक के साथ दिया गया रैप पैटर्न बेहद फॉर्मल लुक देता है। वेस्टलाइन पर लगे बटन और इसकी पफ स्लीव्स इस घुटने तक की लंबाई वाली ड्रेस को एक विंटेज और मॉडर्न मिक्स लुक देते हैं। 

इसे भी पढ़ें - टूटे ब्रेसलेट से बनाई जा सकती हैं ये 2 यूनिक चीजें, दिखेंगी सबसे हटकर

ग्रीन पोल्का डॉट रफल-ड्रेस

मॉनसून का मौसम हो और हरे रंग की बात न हो, ऐसा नहीं हो सकता। ग्रीन पोल्का डॉट ड्रेस इस सीजन के लिए एक सदाबहार ऑप्शन साबित हो सकती है। छोटे-छोटे व्हाइट डॉट्स और स्क्वायर नेकलाइन वाली इस ड्रेस का लुक बहुत ही क्यूट और फेमिनिन है। 

इसके निचले हिस्से पर दिया गया रफल बॉर्डर और शॉर्ट पफ स्लीव्स इसे काफी अट्रैक्टिव बनाते हैं। बता दें कि यह लाइटवेट ड्रेस किसी भी इवनिंग पार्टी, बर्थडे सेलिब्रेशन या कैजुअल वॉक के लिए एकदम सही है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: magnific