अधिकतर कॉलेज जाने वाली लड़कियां अपने लुक का स्टाइलिश और अट्रैक्टिव बनाने के लिए एक से एक आउटफिट शामिल करती हैं, लेकिन गर्मी के दिनों में अब आप कुछ लेटेस्ट और नए पैटर्न वाले क्रॉप टॉप डिजाइंस को शामिल कर अपने लुक को अट्रैक्टिव और गॉर्जियस बना सकती हैं। आइए जानते हैं इन क्रॉप टॉप डिजाइंस के बारे में।
वी नेक कॉलर रिब्ड स्लिम फिट क्रॉप टॉप
अगर आप गर्मी के मौसम में पहनने के लिए एक से एक खूबसूरत टॉप की तलाश में रहती हैं, तो अब आप इस तरह के वी नेक कॉलर रिब्ड स्लिम फिट क्रॉप टॉप को शामिल कर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। ऐसे क्रॉप टॉप के डिजाइंस आपकी खूबसूरती को बढ़ा देंगे और कॉलेज में पहनने के लिए यह बेस्ट रहेंगे।
फ्लोरल प्रिंट स्लिम- फिट क्रॉप टॉप
आप चाहें, तो इस तरह के फ्लोरल प्रिंट स्लिम- फिट क्रॉप टॉप को किसी भी जींस का ट्राउजर के साथ शामिल कर अपने पूरे कॉलेज लुक को अट्रैक्टिव बना सकती हैं। ऐसे आउटफिट को आप न सिर्फ कॉलेज में बल्कि किसी भी खास मौके पर पहनकर अपने लुक को पर्फेक्ट बना सकती हैं। ऐसे क्रॉप टॉप में आपको और भी कई तरह के कलर देखने को मिल जाएंगे।
स्ट्राइप स्लिम फिट पोलो कॉलर क्रॉप टॉप
आप इस तरह के लेटेस्ट और नए डिजाइन वाले स्ट्राइप स्लिम फिट पोलो कॉलर क्रॉप टॉप को भी कॉलेज पहनकर जा सकती हैं। ऐसे क्रॉप टॉप आपको स्टाइलिश लुक देने के साथ-साथ गर्मी के मौसम में कंफर्टेबल और आरामदायक लुक देने में भी मदद करेंगे। इसे आप अपने दोस्तों के साथ आउटिंग के दौरान भी पहनकर जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Crop Top Designs: नजर आएंगी सबसे अलग, जब वियर करेंगी ये क्रॉप टॉप, यहां देखें डिजाइंस
प्रिंटेड मेष क्रॉप टॉप
यही नहीं इन दिनों अधिकतर लड़कियां, जो रोजाना कॉलेज जाती हैं, वह अपने पूरे लुक को खास बनाने के लिए कई प्रयास करती हैं। ऐसे में अब आप इस तरह के प्रिंटेड मेष क्रॉप टॉप को भी जींस या पेंट के साथ शामिल कर अपने लुक को बेहतर बना सकती हैं। ऐसे क्रॉप टॉप को आप अपनी साइज के हिसाब से ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से खरीद सकती हैं।
गुलाबी प्रिंटेड गैदर्ड क्रॉप टॉप
आपके लिए इस तरह के नए और डिजाइन वाले गुलाबी प्रिंटेड गैदर्ड क्रॉप टॉप भी परफेक्ट रहेंगे, जिसे आप किसी भी खास मौके पर पहन सकती हैं यह कॉलेज में पहनने के लिए बेस्ट ऑप्शन रहेंगे। आपको इस तरह के क्रॉप टॉप नजदीकी बाजार में किसी भी कपड़े की दुकान पर मिल जाएंगे।
यह भी पढ़ें- Crop Top Designs: पार्टी लुक क्रिएट करने के लिए स्टाइल करें क्रॉप टॉप, यहां देखें डिजाइंस
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : amazon/Istyle Can/Aahwan Store/mikuchiku Store/limeroad
