शादी का सीजन शुरू हो गया है, ऐसे में अगर आप भी इस बार अपने दोस्त या रिश्तेदार की शादी में जाने के लिए कुछ खास ज्वेलरी देख रही हैं, तो इस समय सुई धागे के डिजाइन वाले झुमके काफी ट्रेंड कर रहे हैं। इन्हें आप अपने एथनिक वियर जैसे की साड़ी, कुर्ता, सूट आदि के साथ पेयर कर सकती हैं। इन झुमकों में आपको फ्लोरल टॉप और पर्ल ड्रॉप से लेकर डबल थ्रेडर और कुंदन और मीनाकारी तक के विकल्प देखने को मिल जाते हैं। ये दिखने में बेहद खूबसूरत और वजन में हल्के होते हैं, जिससे इन्हें लंबे समय तक बिना किसी परेशानी के पहना जा सकता है। यहां पर इनके डिजाइन देखने के साथ-साथ आप किसी प्रकार के आउटफिट के साथ इन Sui Dhaga Earrings को पेयर कर सकते हैं, इस बारे में भी जानकारी मिलेगी।
फ्लोरल टॉप और पर्ल ड्रॉप सुई धागा झुमका
इस प्रकार के झुमका डिजाइन में आपको टॉप पर या ऊपर कि ओर फूलों का डिजाइन देखने को मिल जाता है जिसके चलते इन्हें फ्लोरल स्टड भी कहा जाता है। इनके नीचे की ओर एक नाजुक चेन और छोटा सा झुमका या मोती लटका होता है।
किस एथनिक वियर के साथ अच्छा लगेगा?
सुई धागा झुमके का ये डिजाइन ट्रेडिशनल और मॉडर्न दोनों तरह के लहंगे या साड़ी पर खूब जंचता है। इन्हें आप शादी वाले दिन या फिर किसी फंक्शन में आराम से पहन सकती हैं।
लेयर्ड या डबल थ्रेडर झुमका
किसी खास की शादी में जाना है, जहां आप चाहती हैं कि आपका एथनिक लुक सबसे अलग हटकर लगें, तो इस डिजाइन का चुनाव कर सकती हैं। इस Jhumka Design में एक साथ दो या तीन पतली चेन और छोटा झुमका जुड़ा होता है, जिससे कानों को एक भरा-भरा और रॉयल लुक मिलता है।
कब पहनें?
इसे आप संगीत या मेहंदी फंक्शन में पहन सकती हैं। ये आपके शरारा, गरारा से लेकर साड़ी जैसे एथनिक आउटफिट को ट्रेडिशनल व मॉर्डन लुक देने का काम करते हैं।
गोल्ड प्लेटेड स्टेटमेंट सुई धागा झुमका
असली सोना काफी महंगा होता है, इसलिए शादी के दौरान ज्यादातर लड़कियां या महिलाएं आर्टिफिशयल या गोल्ड प्लेटेड झुमका पहनना पसंद करती हैं। ऐसे में अगर आप भी ये ही सोचती हैं तो इस प्रकार के Gold Pleated Jhumka डिजाइन को एक मौका दे सकती हैं। इनके ज्यादातर विकल्पों में ट्रेडिशनल नक्काशी और घुंघरू लगे होते हैं। जो एथनिक आउटफिट के साथ पेयर करने के लिए एकदम बढ़िया रहते हैं।
किस एथनिक वियर के साथ अच्छा लगेगा?
शादी में अगर आपने इंडो वैस्टर्न लुक लेने का सोचा है और उसके लिए गाउन या शरारा सेट पहन रही हैं, तो इनका चुनाव कर सकती हैं।
कुंदन और मीनाकारी सुई धागा झुमका
अगर शादी आपके घर में ही है, जहां आप अपने लुक को बिल्कुल पारपंरिक रखना चाहती हैं, तो इस डिजाइन को चुन सकती हैं। कुंदन और मीनाकारी स्टाइल में आने वाले Sui Dhaga Earrings में कुंदन स्टोन या फिर मशहूर मीनाकारी डिजाइन देखने को मिल जाता है, जो इन्हें सबसे खास और अलग हटकर बनाता है।
किस प्रकार के आउटफिट के साथ जचेंगे?
इन्हें हर प्रकार के एथनिक आउटफिट फिर वो चाहें साड़ी, लहंगा, या सूट ही क्यों ना हो, सबके साथ स्टाइल किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- Latest Sui Dhaga Earrings Designs: सूट और साड़ी दोनों के लिए बेस्ट हैं ये सुई धागा इयररिंग्स, देखें डिजाइंस
फूल या कमल टेंपल सुई धागा झुमका डिजाइन
इस प्रकार के झुमकों में आपको कमल या फिर कोई अन्य फूल का डिजाइन देखने को मिलता है। बारीक नक्काशी के साथ तैयार किए गए ये झुमके हल्के होते हैं और शादी में पहनने के लिए एकदम उपयुक्त रहते हैं।
किस एथनिक वियर के साथ अच्छा लगेगा?
शादी में इन्हें आप साड़ी और लहंगे जैसे एथनिक वियर के साथ स्टाइल कर सकती हैं। देखने में बेहद खूबसूरत लगने वाले ये डिजाइन लगभग कपड़ें के हर रंग और पैटर्न के साथ खिलकर आते हैं।
आप भी अपनी पसंद के सुई धागा डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
