दिवाली, शादी या कोई भी खास त्योहार क्यों न हो हर महिला चाहती है कि उसका देसी लुक सबसे अलग और खूबसूरत दिखे। लेकिन अक्सर सिर्फ भारी-भरकम कपड़े पहन लेने से बात नहीं बनती, असली निखार तो सही ज्वेलरी से ही आता है। ऐसे में अगर आप अपनी साड़ी, अनारकली या शरारा के साथ कुछ ऐसा ढूंढ रही हैं जो तुरंत सबका ध्यान खींच ले, तो आजकल ट्रेंड में चल रही Chandbali Earrings एकदम परफेक्ट चॉइस रहेंगी। इनकी सबसे अच्छी बात यह है कि इन्हें पहनते ही आपका चेहरा इतना खिल उठेगा कि गले में भारी नेकलेस पहनने का झंझट ही खत्म हो जाएगा और आपका पूरा लुक मिनटों में रॉयल और स्टाइलिश लगने लगेगा।
इस लेख में जानिए चांदबाली के कुछ आकर्षक डिजाइन्स और उन्हें अपने फेस्टिव आउटफिट के साथ स्टाइल करने के आसान तरीके।
कुंदन चांदबाली से पाएं पारंपरिक और शाही अंदाज
अगर आप त्योहारों के दौरान अपने लुक में शाही अंदाज जोड़ना चाहती हैं, तो कुंदन वाले चांदबाली इयररिंग्स आपके लिए सही चॉइस रहेंगे। आपको बता दें, इनमें लगे हुए चमकदार कुंदन स्टोन्स और बारीक कारीगरी इन्हें बेहद आकर्षक बनाने का काम करते हैं। वहीं, गोल्डन फिनिश वाली कुंदन चांदबाली को आप बनारसी साड़ी, लहंगे या हैवी अनारकली सूट के साथ पहन सकती हैं। खास बात यह है कि इन इयररिंग्स को पहनने के बाद आपको बहुत ज्यादा ज्वेलरी पहनने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ये अकेले ही आपके पूरे लुक को खास बना सकते हैं।
मोती वाली चांदबाली के साथ ट्रेडिशनल आउटफिट बनेगा खास
देखा जाए तो मोती की खूबसूरती कभी भी फैशन से बाहर नहीं जाती है। अगर आप अपने फेस्टिव लुक को क्लासी और आकर्षक बनाना चाहती हैं, तो पर्ल चांदबाली ट्राई कर सकती हैं। सफेद मोतियों से सजी चांदबाली देखने में बेहद खूबसूरत लगती हैं और लगभग हर तरह के एथनिक आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो जाएगी। आप इन्हें शरारा सूट, चिकनकारी कुर्ते या सिल्क साड़ी के साथ पहन सकती हैं, जो आपके पूरे लुक को मिनटों में खास बना सकती है। दिन के फंक्शन में पहनने के लिए ये काफी सही रहेंगी।
लेयर्ड और झुमकी स्टाइल चांदबाली के साथ छा जाएं यूनिक स्टाइल में
अगर आप भी हर बार कुछ नया और अलग पहनना पसंद करती हैं, तो लेयर्ड और झुमकी स्टाइल चांदबाली आपके लिए शानदार चुनाव हो सकती है। आपको बता दें, इन डिजाइन्स में चांद के आकार के साथ नीचे की तरफ छोटी झुमकियां या मोतियों की लड़ियां लगी होती हैं। इनकी खासियत है कि ये देखने में बेहद मनमोहक और ट्रेडिशनल लगती हैं। आप इन्हें वेडिंग फंक्शन, संगीत, रिसेप्शन या दिवाली पार्टी में भी पहन सकती हैं। अगर आप अपने बालों को बन स्टाइल में बनाएंगी तो इनका स्टाइल खिल कर दिखेगा और आपका रूप काफी खास लगेगा।
ट्रेंडी अंदाज के लिए पहनें ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर चांदबाली इयररिंग्स
आजकल की महिलाएं पारंपरिक ज्वेलरी के साथ थोड़ा मॉडर्न लुक भी पसंद करने लगी हैं, उनके लिए ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर चांदबाली काफी बढ़िया विकल्प रहेगा। इन पर बनी बारीक नक्काशी, छोटे घुंघरू और एंटीक फिनिश इन्हें अलग दिखाने में मदद करते हैं। आप इन्हें कॉटन कुर्तियों के साथ-साथ लॉन्ग स्कर्ट, प्लाजो सूट और इंडो-वेस्टर्न आउटफिट के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं जो आपको ट्रेंडी अंदाज देने में मदद करेगा। कॉलेज की पार्टी से लेकर इन्हें आप मेहंदी फंक्शन या कैजुअल फेस्टिव गेट-टुगेदर में भी आराम से पहन सकती हैं जो बिना कुछ किए भी आपके लुक को स्टाइलिश बनाने में मदद करेंगी।
एंटीक गोल्ड चांदबाली इयररिंग्स के डिजाइन आपको दिखाएंगे सबसे अलग
ट्रेडिशनल लुक को सबसे अलग दिखाना चाहती हैं तो, इस बार एंटीक गोल्ड में बने हुए चांदबाली इयररिंग्स को पहनना सही रहेगा। इनकी चमक आपको असली सोने जैसा एहसास देने में मदद करेगी। इनमें ट्रेडिशनल डिजाइन जैसे मोर, कमल या टेम्पल आर्ट की बारीक नक्काशी की गई होती है जो इन्हें काफी आकर्षक दिखाने में मदद करती है। इन्हें आप अपनी सिल्क साड़ी या लहंगे के साथ पहन सकती हैं जो आपको बेहद शाही लुक दे सकती हैं और त्योहार से लेकर शादी वाले घर में भी आपको सबसे अलग दिखा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- भारी झुमकों से कान में होता है दर्द? इन 5 ट्रिक्स से घंटों पहनेंगी हैवी इयररिंग्स, नहीं होगा दर्द
इसे भी पढ़ें- Chandelier Earrings के ये 5 डिजाइंस त्योहारों में देंगे स्टाइलिश लुक, एथनिक में दिखेंगी सबसे अलग
फेस्टिवल सीजन पर आप भी अपनी आउटफिट के हिसाब से चांदबाली इंयररिंग्स चुन या पहना सकत हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
