अगर आप भी अपने पैरों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए एक से एक पायल और बिछिया पहनती हैं, तो अब आप कुछ लेटेस्ट डिजाइन के कड़ा पायल को ट्राई कर पैरों की खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। आइए जानते हैं इन कड़ा पायल डिजाइंस के बारे में, जिसे पहनकर आप पैरों को खूबसूरत बना सकती हैं।
फ्लोरल चार्म कड़ा पायल डिजाइन
अगर आपको भी पैरों में पहनने के लिए एक से एक पायल खरीदना पसंद हैं और अभी आप नए और लेटेस्ट डिजाइन के पायल की तलाश में है, तो आपके लिए यह कड़ा पैटर्न पायल भी परफेक्ट हो सकता है। यह न सिर्फ आपके पैरों को खूबसूरत बनाएगा, बल्कि अट्रैक्टिव लुक देने में भी मदद करेगा।
घुंघरू बेल कड़ा पायल डिजाइन
यही नहीं आप इस तरह के लेटेस्ट और नए डिजाइन वाले घुंघरू बेल कड़ा पायल डिजाइन को भी शामिल कर सकती हैं। इसे आप डेली वियर में पहन सकती हैं या किसी भी खास मौके पर पहनने के लिए ऐसे पायल परफेक्ट ऑप्शन हो सकते हैं। इस तरह के पायल आपको नजदीकी बाजार में किसी भी ज्वेलरी शॉप पर मिल जाएंगे।
मीनाकारी बीड सिल्वर पायल डिजाइन
अगर आप किसी खास इवेंट या फंक्शन में जा रही हैं और वहां पहनने के लिए ज्वेलरी तलाश रही हैं, तो पैरों की ज्वेलरी में आप इस तरह के मीनाकारी बीड सिल्वर पायल डिजाइन को शामिल कर सकती हैं। ऐसे कड़ा पायल के डिजाइंस इन दिनों काफी चलन में है, जो आपके लिए भी परफेक्ट रहेंगे।
यह भी पढ़ें- Payal For Baby Girl: छोटी बच्चियों के लिए बेस्ट हैं ऐसे घुंघरू वाले पायल, देखें एक से एक डिजाइंस
मोती एंड स्टोन वर्क कड़ा पायल
अगर आप पायल पहनना पसंद करती हैं और आपके पास पायल के कई कलेक्शंस हैं, तो आप अपने कलेक्शंस में इस तरह के मोती एंड स्टोन वर्क कड़ा पायल को भी शामिल कर सकती हैं। इस तरह के पायल को आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से आसानी से खरीद सकती हैं।
अडजस्टेबल कड़ा पायल डिजाइन
आपके लिए इस तरह के अडजस्टेबल कड़ा पायल डिजाइन भी परफेक्ट रहेंगे। यह साधारण पायल के बजाय आपको डिफरेंट और गॉर्जियस लुक देने में मदद करेंगे। इसे आप किसी भी तरह के आउटफिट के साथ पहनकर पैरों की खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं और डिफरेंट लुक भी पा सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Kundan Pearl Payal Designs: पैरों की खूबसूरती बढ़ा देंगे इस तरह के कुंदन पर्ल पायल, देखें लेटेस्ट डिजाइंस
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : pinterest/ayan Mistri/Jaypore/kyami/shyle
