ऑफिस में वर्किंग वुमेन क्लासी और फॉर्मल एक्सेसरीज पहनना पसंद करती हैं। ऐसे में वे वही पुरानी कलाई वाली कड़क घड़ियां पहनकर बोर हो चुकी हैं और सबसे लेटेस्ट ट्रेंड रिंग वॉच को अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बना रही हैं। इससे न केवल आपकी उंगलियों की खूबसूरती बढ़ती है, बल्कि आपको सबसे अलग और यूनिक प्रोफेशनल लुक भी मिलता है। ऐसे में लेटेस्ट डिजाइंस के बारे में पता होना जरूरी है। यहां हम आपको तीन बेहद खूबसूरत और ट्रेंडी फिंगर वॉच डिजाइंस दिखा रहे हैं और उनकी खासियत बता रहे हैं। जानते हैं आगे...

रोज गोल्ड बटरफ्लाई डिजाइन

यह डिजाइन उन लड़कियों के लिए परफेक्ट है जो बहुत ज्यादा तड़क-भड़क नहीं पहनती बल्कि फेमिनिन लुक पसंद करती हैं। इस रिंग वॉच में बेहद खूबसूरत रोज गोल्ड मेटैलिक फिनिशिंग दी गई है। 

इसके सफेद डायल के ठीक बीचों-बीच तितली का मोटिफ बना हुआ है। वहीं टाइम देखने के लिए इसमें क्लासिक रोमन अंक जैसे - XII, III, VI, IX आदि का इस्तेमाल किया गया है।

क्लासी एमराल्ड ग्रीन फॉर्मल लुक

अगर आप अपनी बड़ी ऑफिस मीटिंग्स के लिए कुछ बेहद रॉयल और मैच्योर लुक ढूंढ रही हैं, तो यह डिजाइन बेस्ट चॉइस है। इस रिंग वॉच में एक गहरा एमराल्ड ग्रीन टेक्सचर्ड डायल है, जो उंगली में पहनते ही एक कमाल का अट्रैक्टिव लुक देता है। 

यह लाइट वेटेड घड़ी रिंग ब्लैक के साथ-साथ ग्रे, नेवी ब्लू या व्हाइट जैसे फॉर्मल कपड़ों पर सबसे ज्यादा खिलती है।

क्रिस्टल-स्टैडेड जेबरा प्रिंट वॉच

यह घड़ी उन वर्किंग विमेन के लिए है जो ऑफिस में भी अपने फैशन के साथ थोड़ा बोल्ड एक्सपेरिमेंट करना चाहती हैं। इस रोज गोल्ड रिंग वॉच के बॉर्डर पर चमकते हुए क्रिस्टल्स जड़े हैं, जो इसे एक लग्जरी लुक देते हैं। 

इसके डायल पर बना ब्लैक एंड व्हाइट जेबरा प्रिंट इसे बेहद मॉडर्न और ट्रेंडी बनाता है। इसमें एक स्ट्रेचेबल बैंड दिया गया है, जिससे यह किसी भी उंगली में आसानी से फिट हो जाती है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: magnific