अगर आप इस समर सीजन में बोरिंग आउटफिट्स से हटकर कुछ नया और ट्रेंडी ट्राई करना चाहती हैं, तो कॉमिक प्रिंट शर्ट्स आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकती हैं। यह फैशन इन दिनों काफी ट्रेंड में है और आपको भीड़ से बिल्कुल अलग और रिफ्रेशिंग लुक देता है। ऐसे में इसके डिजाइंस बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप कौन-सी कॉमिक प्रिंट शर्ट्स पहन सकती हैं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

एब्स्ट्रैक्ट और वाइब्रेंट आर्ट प्रिंट शर्ट

यदि आपको ब्राइट कलर्स और यूनिक पैटर्न्स पसंद हैं, तो यह स्टाइल आपकी पहली पसंद बन सकता है। इस फुल-स्लीव्स वाइब्रेंट शर्ट में बने रंग-बिरंगे एब्स्ट्रैक्ट चेहरे और कलाकृतियां इसे बेहद मॉडर्न लुक देती हैं। 

इसे आप क्लासिक ब्लू या डार्क डेनिम जींस के साथ पेयर कर सकती हैं। ऑफिस के कैजुअल फ्राइडे या किसी गेट-टुगेदर के लिए यह लुक काफी क्लासी और कूल लगता है। 

इसे भी पढ़ें - इंडो-वेस्टर्न लुक के लिए ट्राई करें ये सिंगल स्ट्रैप कुर्ती डिजाइंस, ट्रेडिशनल के साथ देंगी मॉडर्न लुक

विंटेज पॉप-आर्ट और कॉमिक स्ट्रिप शर्ट

बचपन के कॉमिक्स के पन्नों की याद दिलाने वाला यह डिजाइन कॉलेज जाने वाली लड़कियों और यंगस्टर्स के बीच बेहद पॉपुलर है। 

गर्मियों में एक कैजुअल लुक के लिए आप इस शर्ट को डेनिम मिनी स्कर्ट या शॉर्ट्स के साथ टीम-अप कर सकती हैं।

बोल्ड रेट्रो कॉमिक बुक कवर प्रिंट

अगर आप एक बेहद बोल्ड, कॉन्फिडेंट और थोड़ा ड्रामाटिक लुक चाहती हैं, तो बड़ी कॉमिक बुक इलस्ट्रेशन वाली यह शर्ट आपके लिए ही बनी है।

इस शर्ट पर बने बड़े और बोल्ड रेट्रो कॉमिक सीन्स बहुत ही कैची लगते हैं। इसे और भी ज्यादा स्टाइलिश और मॉडर्न बनाने के लिए आप शर्ट के बटनों को खुला रखकर अंदर एक प्लेन व्हाइट क्रॉप टॉप या टैंक टॉप पहन सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें - क्या आपने ट्राई किया जींस और दुपट्टे का ये नए कॉम्बो? कॉलेज और पार्टीज के लिए परफेक्ट हैं ये लुक्स

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: myntra