फैशन की दुनिया में आए दिन कुछ न कुछ बदलाव होते रहते हैं। इस साल महिलाओं ने न सिर्फ आउटफिट में बदलाव किए हैं, बल्कि इन दिनों कुछ एक्सेसरीज भी बहुत ज्यादा ट्रेंड कर रही हैं। बात करें बिछिया की, तो आजकल मल्टी-स्ट्रैंड बिछिया डिजाइंस का काफी क्रेज देखा जा रहा है। अगर आप भी सावन आने से पहले अपने लिए खूबसूरत चांदी की बिछिया खरीदने वाली हैं, तो इस लेख में कुछ लेटेस्ट बिछिया डिजाइंस के बारे में जरूर जानें।

रेड स्टोन वर्क मल्टी-स्ट्रैंड बिछिया 

कुछ ही दिनों में सावन का पवित्र महीना शुरू हो जाएगा। सावन में महिलाएं सोलह श्रृंगार करके शिव आराधना करती हैं। आप भी सावन के महीने में सोलह श्रृंगार करने वाली हैं, तो इस पवित्र महीने में पैरों को खूबसूरत बनाने के लिए इस तरह की खूबसूरत रेड स्टोन वर्क मल्टी-स्ट्रैंड बिछिया को अभी से खरीद सकती हैं।

मल्टी-स्ट्रैंड बैंड बिछिया 

शादीशुदा महिलाएं अपने श्रृंगार में बिछिया जरूर शामिल करती हैं। अगर आप भी सावन में पहनने के लिए बिछिया खरीदने वाली हैं, तो हमेशा एक जैसी बिछिया पहनने के बजाय आप ऐसी खूबसूरत मल्टी-स्ट्रैंड बैंड बिछिया को ट्राई करके अपने सावन लुक को परफेक्ट बना सकती हैं। ऐसी बिछिया आपको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स पर आसानी से मिल जाएंगी।

स्टर्लिंग सिल्वर ब्रेडेड मल्टी-स्ट्रैंड बिछिया  

आप चाहें तो सावन के महीने में भीड़ से हटकर दिखने के लिए और अपने लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए स्टर्लिंग सिल्वर ब्रेडेड मल्टी-स्ट्रैंड बिछिया को भी ट्राई कर सकती हैं। ऐसी बिछिया इन दिनों महिलाओं को काफी पसंद आ रही हैं, जो आपके लिए भी परफेक्ट हो सकती हैं। आप इन्हें अपने नजदीकी बाजार की किसी भी ज्वेलरी शॉप से खरीद सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Pearl Bichiya Designs: मोती लगी बिछिया सेट बढ़ा देंगे पैरों की खूबसूरती, दिखेंगी खूबसूरत

डायमंड 5 लेयर मल्टी-स्ट्रैंड बिछिया 

महिलाओं को बिछिया पहनने का बहुत शौक होता है। ऐसे में अगर आपके पास भी एक से बढ़कर एक बिछिया के कलेक्शंस हैं, तो इन्हीं कलेक्शंस में आप 5 लेयर मल्टी-स्ट्रैंड बिछिया को भी शामिल कर सकती हैं। ऐसी बिछिया इन दिनों अधिकतर महिलाएं पहनना पसंद कर रही हैं। अगर आपको लाइटवेट बिछिया पसंद है, तब तो आपके लिए यह सबसे बेस्ट ऑप्शन रहेगा।

घुंघरू सिल्वर मल्टी-स्ट्रैंड बिछिया 

डेली वियर में पहनने के लिए भी आप इस डिजाइनर घुंघरू सिल्वर मल्टी-स्ट्रैंड बिछिया को भी ट्राई कर सकती हैं। यह आपके पैरों की खूबसूरती में चार चांद लगा देगी। ऐसी बिछिया डिजाइंस इन दिनों काफी चलन में हैं। आप इसे किसी भी आउटफिट के साथ कैरी करके परफेक्ट और गॉर्जियस लुक पा सकती हैं। 

यह भी पढ़ें- Chandi Ki Bichiya: आपके लिए बेस्ट हैं यह बिछिया के नए और लेटेस्ट डिजाइंस, बढ़ेगी पैरों की खूबसूरती

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से। 

Image Credit :  pinterest/Kiara/Etsy/Amrita Jana/meesho