सावन का महीना शुरू होते ही हर तरफ हरियाली और त्योहारों का खूबसूरत माहौल बन जाता है। इस मौसम में हर महिला चाहती है कि वह अलग और खूबसूरत दिखे। अगर आप भी सावन के महीने में एथनिक लुक चाहती हैं, लेकिन महंगे होने के कारण आप खरीद नहीं पा रही हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि बाजार और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कई ऐसे खूबसूरत और स्टाइलिश कुर्ता सेट मौजूद हैं, जिन्हें आप सिर्फ 500 रुपये में खरीद सकती हैं। ये बजट-फ्रेंडली कुर्ता सेट आपके सावन लुक में चार चांद लगा देंगे।
500 रुपये में मिलने वाले कुर्ता सेट
जब भी हम स्टाइलिश और डिजाइनर सूट खरीदने का सोचते हैं, तो हमें लगता है कि यह बहुत महंगे मिलेंगे। मगर आपको बता दें कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। आप मात्र 500 रुपये के अंदर एक से बढ़कर सलवार सूट सेट खरीद सकती हैं। नीचे देखें ऑप्शन्स।
सावन के लिए अनारकली सूट डिजाइन
पर्पल कलर के इस अनारकली सूट में ऊपर की तरफ डीप पर्पल बॉर्डर और पैनल दिया गया है, जो सूट को थोड़ा रॉयल लुक देता है।
वहीं सूट के नीचे की तरफ गोल्डन और सिल्वर जरी जैसी पतली लेस की कई लाइनें हैं। साथ ही डीप पर्पल दुपट्टा है, जिसके किनारे पर मैचिंग गोल्डन लेस लगी है। सावन के लिए यह सूट फ्रेश और एलिगेंट लगता है। यह सूट आपको 500 रुपये का ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मिल जाएगा।
इस सूट को कैसे स्टाइल करें?
- इस सूट के साथ सिल्वर झुमकी या ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर इयररिंग्स पहनें।
- हाथों में हरी और पर्पल चूड़ियां बहुत सुंदर लगेंगी। साथ ही पैर में जूतियां पहनें।
- बालों में गजरा या छोटे सफेद फूल लगाएं।
- मेकअप को हल्का रखें। साथ ही माथे पर एक छोटी गोल बिंदी लगाएं।
- दुपट्टे को एक तरफ से कंधे पर रखकर सामने की तरफ हल्का खुला छोड़ें।
स्ट्रेट कुर्ता-पैंट विद दुपट्टा सूट डिजाइन
अगर आप स्ट्रेट कुर्ता पहनना पसंद करती हैं, तो यह सूट खरीद सकती हैं। हल्के बैंगनी रंग वाले इस सूट पर फूलों की छपाई हुई है। इसमें गुलाबी, हरे और पीले रंग की छोटी-छोटी आकृतियां बनी हुई हैं। इसके साथ फूलों वाला दुपट्टा है।
इस सूट को कैसे स्टाइल करें?
- इस सूट के साथ हरी चूड़ियों, छोटी झुमकियों, सिल्वर चूड़ियों और छोटी बिंदी के साथ पहनें।
- बालों में गजरा लगाकर हल्का जूड़ा या ढीली चोटी बनाएं।
- पैरों में क्रीम या सुनहरे रंग की सैंडल पहनें।
- दुपट्टे को एक तरफ रखें।
सावन के लिए स्लीव्स सूट डिजाइन
महिलाओं के लिए यह प्रीमियम कुर्ता सेट, जो त्योहारों, शादियों, पार्टियों और रोजाना पहनने के लिए एकदम सही है। इस एथनिक वियर सेट में स्टाइलिश कुर्ता और मैचिंग पैंट है।
मैजेंटा पिंक रंग का स्लीव्स लेस सूट सावन के लिए बहुत ही खूबसूरत और प्यारा लगेगा। इसका फ्लोई और हल्का लुक इसे सिंपल के साथ-साथ थोड़ा फेस्टिव भी बनाता है।
इस सूट को कैसे स्टाइल करें?
- इस सूट के दुपट्टे को कंधे के एक तरफ हल्का सा ढीला या फिर हाथ में फंसाकर डालें।
- छोटे झुमके या पर्ल इयररिंग्स पहनें।
- सूट के साथ पतली चूड़ियों का सेट पहनें।
सावन के लिए डार्क ग्रीन कुर्ता सेट
सावन के लिए अगर आप हरे रंग का सूट पहनना चाहती हैं, तो आप यह सलवार सूट खरीद सकती हैं। खास बात यह आपको मात्र 500 रुपये के अंदर मिल जाएगा। गहरे हरे रंग का यह सूट सावन के महीने, पूजा-पाठ या किसी त्यौहार में ट्रेडिशनल लुक देता है। इस सूट के साथ प्लेन कुर्ता और मैचिंग पैंट है।
कुर्ते के गले और आस्तीन पर बारीक गोटा-पत्ती या गोल्डन गोटा वर्क की डिटेलिंग है। इस कुर्ते के दुपट्टे पर गाय और कमल के फूलों की प्रिंटिंग है।
इस सूट को कैसे करें स्टाइल?
- इस सूट के साथ सिल्वर या ऑक्सीडाइज्ड झुमकी एस्थेटिक लगेगी।
- रॉयल लुक के लिए एंटीक गोल्ड झुमके पहन सकती हैं।
- हाथों में हरी और सुनहरी कांच की चूड़ियां पहनें।
- इसके साथ गोल्डन या कोल्हापुरी वर्क वाली मोजड़ी, जूती बेस्ट लगेगी।
- माथे पर एक छोटी गोल लाल या हरी बिंदी इस लुक में चार चांद लगा देगी।
इसे भी पढ़ें- हुस्न परी की तरह इन Suit Designs को पहन लगेंगी, सबसे हसीन-सबसे जवान! देखें लेटेस्ट ऑप्शन
सावन के मौके पर आप इन सलवार सूट को खरीदकर पहन सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- amazon
