साड़ी पहनने के बाद हर लड़की चाहती है कि लंबी और पतली लगे, लेकिन कई बार साड़ी का कपड़ा और पहनने के गलत तरीके की वजह से अच्छा लुक भी खराब हो जाता है। इससे कई महिलाओं की अच्छी-खासी हाइट होने के बावजूद वह छोटी नजर आने लगती हैं। खासकर अगर साड़ी बहुत ज्यादा फुली हुई हो या पल्लू गलत तरीके से सेट किया गया हो, तो पूरा लुक भारी दिखने लगता है। कई बार महिलाएं साड़ी खरीदते समय तो कपड़े और डिजाइन का पूरा ध्यान रखती हैं, लेकिन उसे कैसे ड्रेपिंग की जाए? ये समझ नहीं पातीं। आज के इस आर्टिकल में हम आपरो साड़ी ड्रेपिंग के कुछ टिप्स बताएंगे, जिसकी मदद से आप अपनी हाइट को लंबा दिखा सकती हैं।

1- पल्लू को लंबा और सीधा रखें

कई महिलाओं को साड़ी खुले पल्लू के साथ पसंद नहीं होती। वह प्लेट्स लगाकर पहनना पसंद करती हैं। अगर आपको भी इस तरह से साड़ी पहनना पसंद है, तो प्लेट्स बहुत ज्यादा चौड़ी या लंबी न बनाएं। इससे प्लेट्स के सीध में होने की वजह से आपकी हाइट लंबी दिखती है और शरीर मोटा भी नहीं दिखता।

  • इसके लिए पल्लू की प्लेट्स पतली और बराबर रखें।
  • पल्लू को बहुत छोटा न करें।
  • कंधे पर इसे अच्छी तरह पिन करें।
  • पल्लू को कमर पर ज्यादा फैलाएं नहीं।
  • पल्लू पर बना बॉर्डर भी सीधा नजर आना चाहिए।

image credit- Leelavati/myntra

2- पतली बॉर्डर वाली साड़ी चुनें

साड़ी में पतला दिखना है, तो सही साड़ी का चुनाव करना भी जरूरी है। बहुत चौड़ी बॉर्डर वाली साड़ी में आप कितनी भी पतली प्लेट्स बना लें, बॉर्डर को मोड़ा नहीं जा सकता। इससे हाइट थोड़ी कम दिखाई देती है। अगर आपका मकसद साड़ी में लंबा और पतला दिखना है, तो पतली बॉर्डर वाली साड़ी पहनना अच्छा रहेगा।

इसे भी पढे़ं- त्योहारों पर बालों को दें एथनिक टच, ट्राई करें 3 ट्रेंडी हेयर एक्सेसरीज

  • बॉर्डर को प्लीट्स में ज्यादा मोड़ने से बचें।
  • वर्टिकल या लंबी डिजाइन वाली साड़ी में आप लंबी लगेंगी।
  • छोटे और बिखरे हुए प्रिंट के बजाय स्ट्रेट पैटर्न ट्राई करें।
image credit- LOROFY/myntra

3- पल्लू खुला रखना रहेगा बेस्ट

अगर आप साड़ी में लंबी और स्लिम दिखना चाहती हैं, तो खुले पल्लू में साड़ी कैरी करना भी काफी काम आ सकता है। बस ध्यान रखें कि पल्लू को बहुत ज्यादा फैलाकर या छोटा करके न रखें।

इसे भी पढे़ं- Ear Cuff Designs: आपके कानों को अट्रैक्टिव बना देंगे ये 5 स्टाइलिश डिजाइंस

  • पल्लू की लंबाई घुटने के आसपास या उससे नीचे तक रखें।
  • कंधे पर पल्लू को हल्का पीछे की तरफ सेट करें।
  • सामने से पल्लू की सीधी लाइन बनी रहनी चाहिए।

Image credit- ALAGINI/myntra

इससे आप समझ गए होंगे कि कुछ छोटे-छोटे टिप्स फॉलो करके आप साड़ी में पतली और लंबी लग सकती हैं। इसके साथ ही साड़ी और ब्लाउज के एक जैसे या मिलते-जुलते शेड चुनकर ड्रेप करें। इससे ऊपर से नीचे तक एक लगातार लाइन बनती है और हाइट ज्यादा दिखाई देती है।

image credit- Leelavati, WiMO/myntra