त्योहार आते ही महिलाएं कपड़ों की शॉपिंग करना शुरू कर देती हैं। ऐसे में सबसे पहले ध्यान कलर्स पर ही जाता है। अब तक फेस्टिव आउटफिट के लिए रेड, मैरून और गोल्ड जैसे कलर्स ही सबसे ज्यादा पसंद किए जाते रहे हैं, लेकिन अब फैशन का मूड थोड़ा बदल रहा है। लोग ऐसे कलर्स को भी पसंद कर रहे हैं जो ट्रेडिशनल कपड़ों की खूबसूरती बनाए रखें और साथ ही लुक को थोड़ा नया और मॉडर्न बनाएं। खासकर सॉफ्ट पेस्टल, डीप ज्वेल टोन और कुछ हटकर शेड्स फेस्टिव वार्डरोब में जगह बना रहे हैं।
ये 8 कलर्स के आउटफिट्स फेस्टिव लुक को करेंगे इंहैंस
अगर आप इस त्योहार कुछ अलग पहनना चाहती हैं, तो अनुज मुंद्रा (नंदनी क्रिएशन और जयपुर कुर्ती के फाउंडर) ने 8 कलर्स के बारे में जानकारी दी है। इसे आप अपने वार्डरोब में शामिल करें और फेस्टिव लुक को शानदार बनाएं।
1. डीप प्लम कलर
अनुज मुंद्रा ने बताया कि डीप प्लम एक रिच और रॉयल शेड है। यह कलर साड़ी, सूट, लहंगा या कुर्ती में काफी अच्छा लगता है। खासकर रात की पार्टी या फेस्टिव गेट-टुगेदर के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन है।
image credit- pinterest/Neha&tanu collection
2. बर्न्ट ऑरेंज
ऑरेंज का थोड़ा डार्क और म्यूट शेड यानी बर्न्ट ऑरेंज भी फेस्टिव लुक में बहुत खूबसूरत लगता है। इसे गोल्ड ज्वेलरी के साथ पहनकर आप ट्रेडिशनल लुक पा सकती हैं।
image credit- pinterest/Reena’s Ethnic Edit
3. आइवरी
अगर आपको बहुत चटक रंग पसंद नहीं हैं, तो आइवरी ट्राई कर सकती हैं। यह सिंपल होने के साथ काफी क्लासी दिखता है और दिन के फंक्शन या पूजा के लिए अच्छा ऑप्शन है।
image credit- pinterest/Prachi Anjana
4. डस्टी रोज
अगर आप हर बार वही रेड, पिंक या गोल्ड कलर के आउटफिट्स पहनती हैं, तो पिंक का सॉफ्ट और थोड़ा म्यूट शेड डस्टी रोज इस बार फेस्टिव सीजन में ट्राई करें। यह कपड़ों में नया टच देगा। यह कलर साड़ी, अनारकली और सूट में खासकर अच्छा लगेगा।
image credit- pinterest/SAARVIYA
5. एमराल्ड ग्रीन
ज्वेल टोन पसंद करती हैं तो आपके लिए एमराल्ड ग्रीन अच्छा ऑप्शन है। इसका डीप शेड फेस्टिव आउटफिट को रिच लुक देगा और इसे रात में आप पहन सकती हैं।
image credit- pinterest/Koraah
6. पाउडर ब्लू
पाउडर ब्लू बहुत सॉफ्ट और फ्रेश शेड है। दिन की पूजा या किसी छोटे फेस्टिव फंक्शन के लिए यह कलर आप पर अच्छा लग सकता है। इसके साथ आप सिल्वर या लाइट ज्वेलरी ट्राई कर सकती हैं।
image credit- pinterest/meena
7. लैवेंडर
लैवेंडर शेड भी आजकल खूब पसंद किया जा रहा है। यह उन लोगों के लिए है जो फेस्टिव लुक में कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं। यह लाइट कलर है, इसलिए इसे दिन के फंक्शन में पहनना सही रहेगा।
image credit- pinterest/swathi
8. बेज
बेज भी एक ऐसा कलर है जिसे आप अलग-अलग फेस्टिव मौकों पर स्टाइल कर सकती हैं। इसे गोल्डन या मेटैलिक एक्सेसरीज के साथ पहनेंगी तो आपका लुक ज्यादा रॉयल लगेगा।
image credit- pinterest/Andaaz Fashion
फेस्टिव शेड के आउटफिट्स और स्टाइलिंंग गाइड
| कलर | पहनने का समय | आउटफिट ऑप्शंस | ज्वेलरी एंंड एसेसरीज | स्टाइलिंंग टिप्स |
| डीप प्लम | रात की पार्टी या डिनर | सिल्क साड़ी, अनारकली, वेलवेट सूट | कुंदन या एंटीक गोल्ड ज्वेलरी | बालों का जूड़ा (बन) और डार्क कलर की लिपस्टिक के साथ पहनें |
| बर्न्ट ऑरेंज | शाम की पूजा या गेट-टूगेदर | बांधनी साड़ी, चंदेरी कुर्ता सेट | गोल्ड ज्वेलरी | गोल्डन दुपट्टे और जूती के साथ रॉयल लुक पाएं |
| आइवरी | दिन की पूजा या हवन | शिफॉन/जॉर्जेट साड़ी, चिकनकारी सूट | पर्ल या एमराल्ड ज्वेलरी | ब्राइट लिपस्टिक और मैटेलिक पोटली बैग के साथ कैरी करें |
| डस्टी रोज | दिन के पारिवारिक कार्यक्रम | प्रिंटेड लहंगा, ऑर्गनजा साड़ी | रोज गोल्ड या डायमंड ज्वेलरी | लाइट मेकअप और खुले बालों के साथ फ्रेश लुक मिलेगा |
| एमराल्ड ग्रीन | रात के फेस्टिव प्रोग्राम | कांजीवरम साड़ी, हैवी सूट | पोल्की ज्वेलरी या बड़े झुमके | डार्क कलर होने के कारण इसके साथ न्यूड मेकअप सबसे अच्छा लगेगा |
| पाउडर ब्लू | दिन के छोटे-मोटे कार्यक्रम | कॉटन-सिल्क सूट, पेस्टल साड़ी | ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर ज्वेलरी | सिल्वर फुटवियर और लाइट मेकअप के साथ फेस्टिव लुक पाएं |
| लैवेंडर | दिन का प्रोग्राम | शरारा सेट, फ्लोरल इंडो-वेस्टर्न | मोतियों के झुमके या कोई चांदी की ज्वेलरी | लाइट पिंंक ब्लश और ग्लॉसी लिप्स के साथ यह कलर काफी खिलता है |
| बेज | दिन या रात दोनों समय | टिशू सिल्क साड़ी, ब्रोकेड कुर्ती | गोल्डन एक्सेसरीज और क्लच | हैवी मैटेलिक क्लच और कोल्हापुरी हील्स के साथ स्टाइल करें। |
एक्सपर्ट की राय
''फेस्टिव ड्रेसिंग अब सिर्फ रेड, मैरून और गोल्ड जैसे कलर्स तक ही सीमित नहीं रह गए है। लोग ऐसे कलर्स पसंद कर रहे हैं जो मॉडर्न होने के साथ इंडियन फैशन की रिचनेस भी बनाए रखें। उनका कहना है कि पेस्टल शेड्स दिन की पूजा और फंक्शन के लिए, जबकि ज्वेल टोन रात के लिए अच्छे लगते हैं।'' - अनुज मुंद्रा
फेस्टिव कपड़ों के लिए कलर चुनते समय ये बातें रखें ध्यान
अगर आप फेस्टिव आउटफिट्स के लिए कलर चुन रही हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। जैसे-
- दिन के फंक्शन के लिए पाउडर ब्लू, लैवेंडर और डस्टी रोज जैसे कलर्स ट्राई करें।
- रात की पार्टी के लिए डीप प्लम और एमराल्ड जैसे शेड देख सकती हैं।
- आइवरी और बेज को गोल्डन या मेटैलिक एक्सेसरीज के साथ स्टाइल करें।
- एक ही आउटफिट को अलग ज्वेलरी और दुपट्टे के साथ दोबारा भी पहन सकती हैं।
- अगर आपको ट्रेडिशनल लुक पसंद है, तो नए कलर के साथ सिल्क, जरी या एम्ब्रॉयडरी वाला आउटफिट लें।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- AI
