रक्षाबंधन वाले दिन अगर आप भी उपहार में कुछ ऐसा चाहती हैं, जो हमेशा आपके पास रहे, तो भाई से कुछ ट्रेंडी और नई चांदी की बाली डिजाइंस उपहार में ले सकती हैं। यह एक ऐसा तोहफा है, जो न केवल खूबसूरत है, बल्कि इसे आप लंबे समय तक याद बनाकर अपने पास रख सकती हैं। ऐसी सिल्वर बाली डिजाइंस बहुत लाइटवेट और खूबसूरत होती हैं, जो खासकर ऑफिस और कॉलेज जाने वाली महिलाओं के लिए बेस्ट रहेंगी। इन सभी बालियों को आप कम बजट में यानी 2000 रुपये के अंदर ही खरीद सकती हैं।
2000 रुपये के अंदर चांदी की बाली के 5 ट्रेंडी डिजाइंस
आजकल सिल्वर ज्वेलरी का काफी क्रेज देखा जा रहा है। ऐसे में राखी के मौके पर गिफ्ट करने के लिए सिल्वर बाली भी एक परफेक्ट चॉइस हो सकती है। आइए जानते हैं 2000 रुपये के अंदर मिलने वाली इन बालियों के डिजाइंस के बारे में -
1. सिल्वर हूप्स बाली डिजाइंस
अगर आप रोजाना कॉलेज या ऑफिस जाती हैं और डेली वियर के लिए इयररिंग्स देख रही हैं, तो इस साल रक्षाबंधन पर आप अपने भाई से इस तरह की सिल्वर हूप्स बाली उपहार में मांग सकती हैं। ऐसी बालियों को पहनकर हल्का विंटेज और बोहो लुक मिलता है। इसे आप सिंपल कुर्ती, जींस या शर्ट-पैंट के साथ आसानी से पहन सकती हैं।
(Image credit/myntra/VANBELLE)
2. मिनी सिल्वर झुमकी स्टाइल बाली
इस साल रक्षाबंधन पर आप अपने भाई से मिनी सिल्वर झुमकी स्टाइल बाली मांग सकती हैं। इस बाली को आप राखी वाले दिन ही पारंपरिक और एथनिक लुक के साथ पहनकर बेहद खूबसूरत दिख सकती हैं। यह डिजाइन बाली और झुमकी दोनों का एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन है, जो पूजा-पाठ और त्योहारों पर बहुत जचेगा। इसे आप इंडो-वेस्टर्न या ट्रेडिशनल ड्रेसेस के साथ पेयर कर सकती हैं।
(Image credit/myntra/Kushal's Fashion Jewellery)
3. लीफ पैटर्न सिल्वर बाली डिजाइन
लीफ पैटर्न बाली भी गिफ्ट में मांगने के लिए सबसे बेस्ट विकल्प हो सकती है। पत्तियों वाले पैटर्न से बनी यह चांदी की बाली आप रक्षाबंधन पर अपने भाई से मांग सकती हैं। इस तरह की बाली आपको हर मौके पर एक मिनिमल और एलिगेंट लुक देगी। इसे आप 2000 रुपये के अंदर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स से भी मंगवा सकती हैं और कॉलेज या ऑफिस में कुर्ता सेट या स्कर्ट के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
(Image credit/myntra/RACHIVA)
4. स्टोन एवं पर्ल स्टडेड सिल्वर बाली डिजाइन
अगर आपको पर्ल ज्वेलरी का बहुत शौक है, तो आप अपने भाई से इस रक्षाबंधन मोतियों से सजी चांदी की बाली मांग सकती हैं। यह 2000 रुपये के अंदर आपको आसानी से मिल जाएगी। इसे आप राखी वाले दिन भी पहन सकती हैं या किसी भी हैवी साड़ी के साथ कैरी करके भीड़ से अलग दिख सकती हैं।
यह भी पढ़ें- सिल्वर बाली के नए और लेटेस्ट डिजाइंस बढ़ा देंगे आपके चेहरे की खूबसूरती, देंगे डिफरेंट और स्टाइलिश लुक
(Image credit/myntra/Kushal's Fashion Jewellery)
5. घुंघरू वाली सिल्वर बाली
आप चाहें तो अपने भाई से इस तरह की खूबसूरत घुंघरू वाली सिल्वर बाली भी उपहार में मांग सकती हैं। ऐसी बालियों में नीचे छोटे-छोटे चांदी के घुंघरू लटकते हैं, जो हिलने पर छन-छन की आवाज करते हैं और पहनने पर रॉयल लुक देते हैं। यह एक ऐसा गिफ्ट है, जो हमेशा आपके पास याद बनकर रहेगा। इसे आप किसी भी शॉर्ट या लॉन्ग कुर्ती और जींस के साथ पेयर कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Chandi Ki Bali Designs for Daily Wear: रोजाना पहनने के लिए बेस्ट हैं चांदी की बाली के ये नए डिजाइंस, दिखेंगी खूबसूरत
(Image credit/myntra/Kushal's Fashion Jewellery)
गिफ्ट में चांदी की बाली लेने के फायदे
अगर आप इस साल राखी पर अपने भाई से गिफ्ट में चांदी की बाली लेती हैं, तो इससे आपको कई फायदे हो सकते हैं -
- कपड़ों या गैजेट्स की तुलना में चांदी की बाली लेना एक तरह का अच्छा इनवेस्टमेंट है।
- इन्हें आप त्योहारों के अलावा डेली वियर में भी पहनकर भीड़ से अलग दिख सकती हैं।
- कैजुअल आउटिंग हो या कोई फेस्टिवल, इसे हर मौके पर आसानी से स्टाइल किया जा सकता है।
रक्षाबंधन के खास मौके पर आप अपने भाई से इन 5 तरह की बालियों की डिमांड कर सकती हैं। ये बाली डिजाइंस आपके लुक में चार चांद लगा देंगे और आपके भाई के बजट यानी 2000 रुपये के अंदर भी आसानी से आ जाएंगे। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
-1787651748416_m.webp)