सर्दियां लगभग शुरू हो चुकी हैं। इस मौसम में ठंड से बचने के लिए हम सभी गर्म कपड़े पहनते हैं। कई बार एक के ऊपर एक कपड़े पहनने से हमारा पूरा लुक काफी हैवी लगने लगता है। खासकर प्लस-साइज महिलाओं को लगता है कि लेयरिंग करने से उनकी बॉडी पहले से ज्यादा हैवी द‍िखने लगेगी।

इसी वजह से कई महिलाएं सर्दियों में अपने पसंद के कपड़े पहन ही नहीं पाती हैं, लेकिन आप चाहें तो सर्दियों में भी आराम से लेयरिंग कर सकती हैं। इसके लिए बस कपड़ों की लंबाई, फिटिंग और कलर्स का ध्यान रखना होगा।

प्‍लस साइज की मह‍िलाएं सर्दियों में कैसे करें कपड़ों की लेयर‍िंग?

हम आपको बता रहे हैं कि प्लस-साइज महिलाएं सर्दियों में किस तरह कपड़ों की लेयरिंग करें, जिससे उनका लुक अच्छा लगे और वो स्लिम भी दिखें।

image credit- pinterest/EverydayStyleEdits | Beige Aesthetic & Minimal Style

1. बहुत ज्यादा लूज कपड़े न पहनें

कई बार ऐसा लगता है कि ढीले कपड़े पहनने से शरीर कम हैवी लगता है, लेकिन जरूरत से ज्यादा बड़े या लूज कपड़े पहनने से पूरा लुक बिगड़ जाता है। इसलिए लेयरिंग करते समय ऐसे कपड़े ही पहनें जो न तो बहुत टाइट हों और न ही बहुत ढीले।

  • अंदर की लेयर के लिए सही फिटिंग वाला टॉप या टी-शर्ट पहनें।
  • उसके ऊपर जैकेट या कार्डिगन पहन सकती हैं।
  • कपड़ों की फिटिंग ऐसी रखें कि आप आसानी से चल-फिर सकें और ठंड से भी बची रहें।

2. लंबे कार्डिगन और जैकेट पहनें

सर्दियों में लंबे कार्डिगन और जैकेट भी लेयरिंग के लिए सही रहते हैं। ये आपके आउटफिट को एक अच्छा सा लुक देंगे। आप इन्हें जींस, ट्राउजर या किसी भी पसंदीदा इनर टॉप के साथ पहन सकती हैं।

  • घुटनों के आसपास तक आने वाला कार्डिगन ट्राई करें।
  • बहुत ज्यादा मोटे और फूले हुए जैकेट की जगह थोड़ी फिटिंग वाली जैकेट पहनें।
  • जैकेट को खुला रखकर पहनने से अंदर का टॉप भी नजर आएगा और लुक भी अच्‍छा लगेगा।

3. एक जैसे कलर्स की करें लेयरिंग

अगर आप चाहती हैं कि आपका लुक ज्यादा हैवी न दिखे, तो एक जैसे या मिलते-जुलते कलर के कपड़े ही पहनें। इसे मोनोक्रोम लुक भी कहते हैं। इसमें ऊपर से नीचे तक एक ही कलर या कलर के अलग-अलग शेड्स पहने जाते हैं। जैसे मान लीज‍िए क‍ि आप ब्‍लैक कलर की पैंट के साथ ब्‍लैक टॉप और उसके ऊपर कोई डार्क कलर का कार्डिगन पहन लें। इसी तरह ब्राउन, नेवी ब्लू या ग्रे कलर के साथ भी ऐसा लुक क्र‍िएट कर सकती हैं।

4. बहुत मोटे कपड़ों की कई लेयर न पहनें

ठंड से बचने के लिए कई मोटे कपड़े एक साथ पहनने की जरूरत नहीं है। ऐसा करने से कपड़े शरीर पर ज्यादा हैवी लगने लगते हैं। इसकी जगह कम मोटाई वाले कपड़ों की लेयरिंग करें।

  • सबसे अंदर थर्मल या कोई टॉप पहनें।
  • इसके ऊपर स्वेटर या स्वेटशर्ट पहन सकती हैं।
  • सबसे ऊपर जैकेट या कोट पहनें।
  • इस तरह आप ठंड से भी बचेंगी और कंफर्ट भी बना रहेगा।

5. कमर को हाईलाइट करने के लिए लगाएं बेल्ट

अगर आप लंबा कोट या ओपन जैकेट के साथ अलग लुक चाहती हैं, तो बेल्ट का इस्तेमाल कर सकती हैं। कमर पर बेल्ट लगाने से आउटफिट को एक अलग शेप मिलेगा। खासकर लंबे कार्डिगन या कोट के साथ यह स्टाइल अच्छा लगेगा। आप अपनी ड्रेस या कोट के कलर से मिलती हुई बेल्ट लगा लें। ध्यान रखें कि बेल्ट बहुत टाइट न हो, ताकि आपको पूरे दिन आराम रहे।

6. फैब्रिक पर भी दें ध्‍यान

सर्दियों में कपड़ों का फैब्रिक भी आपके लुक पर असर डालता है। बहुत मोटे और हैवी फैब्रिक की कई लेयर पहनने से कपड़े ज्यादा हैवी लगते हैं। इसलिए ऐसे फैब्रिक के ही कपड़े पहनें जो गर्म भी हों और पहनने में बहुत हैवी भी न लगें। आप कोई स‍िंपल स्वेटर, सॉफ्ट कार्डिगन और सही फिटिंग वाले कोट को भी अपने विंटर वॉर्डरोब में शामिल कर सकती हैं। बस कपड़े खरीदते समय उनकी फिटिंग और कंफर्ट का भी ध्यान रखें।

image credit- pinterest/New Horizons

7. स्कार्फ से पूरा करें अपना विंटर लुक

सर्दियों में स्कार्फ सिर्फ ठंड से बचने के काम नहीं आता बल्कि यह आपके आउटफिट को भी अच्छा लुक देता है। आप अपने कपड़ों के कलर से मिलता-जुलता स्कार्फ पहन सकती हैं।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- AI/pinterest/Change Sparks Joy/sewmamasew