अधिकतर महिलाएं गर्मी के मौसम में लाइटवेट आउटफिट पहनना ज्यादा पसंद करती हैं। ऐसे में अगर आप भी जींस या पैंट पहनकर बोर हो गई है और ऐसे आउटफिट की तलाश में है, जिसे पहनकर आप कंफर्टेबल फील करें, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको कुछ लेटेस्ट प्लेन सलवार सूट डिजाइंस बताएंगे, जो आपकी खूबसूरती को बढ़ा देंगे।
लाइम ग्रीन प्लेन गोटा पट्टी वर्क सलवार सूट
अगर आपको भी हल्के और ढीले ढाले कपड़े पहनने का बहुत शौक है, तो अब आप इस तरह के लाइम ग्रीन प्लेन गोटा पट्टी वर्क सलवार सूट को शामिल कर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं, साथ ही स्टाइलिश और डिफरेंट लुक भी पा सकती है। ऐसे सलवार सूट के डिजाइंस इन दिनों काफी चलन में है, जो आपके लिए बेस्ट होंगे।
गुलाबी रंग का सॉलिड कुर्ता सलवार सूट
आपके लिए इस तरह का गुलाबी रंग का सॉलिड कुर्ता सलवार सूट भी परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है, जिसे आप नजदीकी बाजार में किसी भी कपड़े की दुकान से खरीद सकती है या फिर ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर भी आपको ऐसे सूट के डिजाइंस मिल जाएंगे। इसके साथ आप कुछ एक्सेसरीज भी शामिल कर सकती हैं।
ब्लैक वी-नेक थ्रेड वर्क वाला सलवार सूट
अगर आप भी इस साल गर्मी के मौसम में सिंपल लुक पाना चाहती हैं, तो आपके लिए इस तरह के लेटेस्ट ब्लैक वी-नेक थ्रेड वर्क वाला सलवार सूट बेस्ट हो सकते हैं। इसमें ना तो एंब्रॉयडरी है और ना ही कोई मोती वर्क है। ऐसे में यह सिंपल सूट गर्मी के मौसम में पहनने के लिए सबसे सही विकल्प हो सकता है, जो आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा।
यह भी पढ़ें- Salwar Suit Designs: गर्मियों में शामिल करें कॉटन सलवार सूट के नए डिजाइंस, कंफर्ट के साथ मिलेगा स्टाइलिश लुक
फ्यूशिया प्लेन सलवार सूट
अगर आपको भी सलवार सूट पहनने का बहुत शौक है और आप एक से एक सलवार सूट शामिल करती हैं, तो अब अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आप फ्यूशिया प्लेन सलवार सूट को शामिल कर सकती हैं। ऐसे प्लेन सलवार सूट के डिजाइंस आपको नजदीकी बाजार में कपड़े की दुकान पर मिल जाएंगे या आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से खरीद सकती हैं।
टील रंग का कढ़ाईदार सेक्विन सलवार सूट
आपके लिए इस तरह का टील रंग का कढ़ाईदार सेक्विन सलवार सूट भी परफेक्ट हो सकता है, जो गर्मी के मौसम में पहनने के लिए सबसे परफेक्ट ऑप्शन रहेगा। इसे आप बाजार से कपड़ा खरीदकर किसी भी टेलर से बनवा सकती हैं। इस तरह के सूट डिजाइन इन दिनों अधिकतर महिलाओं को पसंद आ रहे हैं, जो आपके लिए भी परफेक्ट रहेंगे।
यह भी पढ़ें- Salwar Suit Designs for Summer: डेली वियर में जींस नहीं ट्राई करें सलवार सूट के ये 5 डिजाइंस, दिखेंगी खूबसूरत
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : myntra/Anouk/LOVE OF FASHION/Tikhi Imli/Thread & Button
