हर बार वही सिंपल और पारंपरिक तरीके से चूड़ियां पहनना थोड़ा बोरिंग हो सकता है। ऐसे में कुछ छोटे-छोटे बदलाव आपके लुक को काफी बेहतर बना सकते हैं। अगर आप इस सावन अपने एथनिक लुक को बेहद खास, ट्रेंडी और रॉयल टच देना चाहती हैं, तो साधारण चूड़ियों के साथ 'मोर डिजाइन वाले कड़े' शामिल करना एक बेहतरीन आइडिया है। इन्हें पहनकर आप पूरे सावन भीड़ से अलग और खूबसूरत नजर आ सकती हैं।

हरी चूड़ियों के साथ पेयर करें ये 4 ट्रेंडी 'पीकॉक डिजाइन कड़े'

पीकॉक पैटर्न के कड़े न सिर्फ आपकी हरी चूड़ियों के साथ एक शानदार कंट्रास्ट बनाते हैं, बल्कि आपके साधारण से लुक को भी अट्रैक्टिव बना देते हैं। इस सावन आप नीचे दिए गए कड़ों के डिजाइंस ट्राई कर सकती हैं-

1. स्टोन वर्क पीकॉक कड़ा

आजकल महिलाएं पीकॉक डिजाइन ज्वेलरी पहनना काफी पसंद कर रही हैं। अगर आप सावन के सोमवार या सावन की शिवरात्रि पर पूजा के दौरान साड़ी पहन रही हैं, तो इस खूबसूरत कड़े को चूड़ियों के साथ जरूर पेयर करें।

  • फैशन गाइडलाइंस: हरी चूड़ियों के सेट के आगे और पीछे स्टोन वर्क वाला मोर कड़ा लगाएं। इस कॉम्बिनेशन से आपके हाथ बेहद खूबसूरत दिखेंगे।
  • इस चूड़ी सेट को सिल्क या बनारसी साड़ी के साथ पहनें, यह आपके लुक को काफी ग्रेसफुल बनाएगा।  

2. एंटीक फिनिश पीकॉक कड़ा

अगर आप सावन में मंदिर जाने के लिए हरे रंग का सूट पहन रही हैं, तो एंटीक फिनिश वाला मोर कड़ा आपके हाथों की खूबसूरती बढ़ा देगा। इसे आप अपने नजदीकी बाजार या लोकल मार्केट से आसानी से खरीद सकती हैं। इन कड़ों को आप 4-4 हरी चूड़ियों के साथ पहनकर सोबर और सुंदर लुक पा सकती हैं।

  • फैशन गाइडलाइंस: इस कड़े को अगर आप अनारकली सूट के साथ पहनेंगी, तो इससे आपका सावन लुक और भी बेहतर लगेगा।
  • कड़े के साथ आप मैचिंग पीकॉक डिजाइन वाली झुमकी भी कैरी कर सकती हैं।  

यह भी पढ़ें- Peacock Design Rings: हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगी ये लेटेस्ट पीकॉक रिंग, देखें डिजाइंस

3. मीनाकारी पीकॉक कड़ा

सावन में एथनिक वियर पहन रही हैं और अपने लुक को अट्रैक्टिव बनाना चाहती हैं, तो मीनाकारी वर्क वाला पीकॉक कड़ा आपके लिए बेस्ट रहेगा। मीनाकारी वर्क होने से इसकी सुंदरता और बढ़ जाती है, जिससे यह हाथों में काफी खिलकर दिखता है। इस तरह के कड़े ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स पर भी आसानी से मिल जाते हैं।

  • फैशन गाइडलाइंस: अगर आप ज्यादा चूड़ियां नहीं पहनना चाहतीं, तो दोनों हाथों में सिर्फ दो-दो हरी चूड़ियां और एक-एक मीनाकारी पीकॉक कड़े पहन सकती हैं।
  • इसे आप सिंपल सूट के साथ पहनकर भी अपने लुक को लग्जरी और एलिगेंट बना सकती हैं।

4. हैवी ब्राइडल पीकॉक कड़ा

अगर आपको सावन में हैवी चूड़ा सेट पहनना पसंद है, तो आप हरे रंग की चूड़ियों या किसी भी कंट्रास्ट कलर की चूड़ियों के साथ हैवी ब्राइडल पीकॉक कड़ा सेट पेयर कर सकती हैं। ऐसे कड़े सावन के सोमवार पर हरी या सफेद साड़ी के साथ पहनने पर बेहद खूबसूरत और रॉयल लुक देते हैं।

  • फैशन गाइडलाइंस: हैवी ब्राइडल पीकॉक कड़े को आप को आप बनारसी, कांजीवरम या सिल्क की साड़ी के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
  • इस कड़े के साथ उंगली में गोल्ड प्लेटेड स्टोन वर्क वाली रिंग पहनकर आप अपने हाथों का अट्रैक्शन बढ़ा सकती हैं।  

यह भी पढ़ें- Peacock Design Pendant: हर आउटफिट के साथ खूब जचेंगे पीकॉक डिजाइन पेंडेंट, देखें 5 बेस्ट कलेक्शन

सावन के पावन महीने में अपने लुक को परफेक्ट बनाने के लिए चूड़ियों के स्टाइल में बदलाव करना एक बेहतरीन आइडिया है। आप भी ऊपर बताए गए पीकॉक कड़ों को हरी चूड़ियों के साथ पेयर करके इस सावन सबसे अलग और स्टाइलिश नजर आ सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :   amazon/Jewar Mandi/Anwar/JDX/Rajwadi