पेरिस फैशन वीक 2026 का आगाज हो चुका है। हर बार की तरह इस बार भी रनवे से लेकर फ्रंट रो तक बॉलीवुड हसीनाओं के स्टाइल और ग्लैमर का जबरदस्त तड़का लगाया है। हुमा कुरैशी, जान्हवी कपूर से लेकर तारा और खुशी कपूर जैसी बी-टाउन की फैशन आइकॉन ने पेरिस में होने वाले फैशन शो में सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। खासतौर पर इस बार इन अभिनेत्रियों का 'फॉलो-विंटर' यानी सर्दियों का कलेक्शन काफी चर्चा में है।
पेरिस फैशन शो से सामने आएं बॉलीवुड अभिनेत्रियों के 6 बेस्ट लुक्स
पेरिस फैशन वीक के दौरान रैंप पर कुछ बेहतरीन लुक्स देखने को मिले हैं। अगर आप भी इस बदलते मौसम में अपने वॉर्डरोब को नया और क्लासी मेकओवर देना चाहती हैं, तो आपके लिए इन एक्ट्रेसेस के 6 सुपर-स्टाइलिश फॉल लुक्स बेस्ट हो सकते हैं, जिनसे इंस्पिरेशन लेकर आप भी भीड़ से अलग नजर आ सकती हैं।
हुमा कुरैशी का ब्राउन पैंटसूट
पेरिस फैशन वीक की फ्रंट रो में हुमा कुरैशी का रिच चॉकलेट ब्राउन कलर का पावर सूट वाला लुक अब खूब चर्चा में है। सर्दियों के मौसम के लिए मोनोक्रोमैटिक डार्क टोन पैंटसूट्स आपके लिए भी बेस्ट हो सकता है। इसे आप ऑफिस मीटिंग्स या फॉर्मल पार्टीज के लिए चुन सकती हैं। इसके साथ आप मिनिमल ज्वेलरी और फुटवियर नेब पम्प्स हील्स कैरी करें।
(image credit:instagram/iamhumaq)
खुशी कपूर का लेदर ट्रेंच कोट
खुशी कपूर का ट्रेंडी डार्क बर्गंडी/वाइन रेड कलर का लेदर ट्रेंच कोट खूब पसंद किया जा रहा है। उन्होंने यह आउटफिट पेरिस में फैशन शो के दौरान पहना था। लेदर जेकेट, नी-हाई बूट्स के साथ बोल्ड स्ट्रीट-स्टाइल लुक आप भी आसानी से रीक्रिएट का सकती हैं। अगर आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने या नाइट आउट पर जा रही हैं, तो यह लुक बेस्ट रहेगा।
(image credit:instagram/khushikapoor)
तारा सुतारिया का ब्राउन लेदर लुक
तारा सुतारिया का ओवरसाइज्ड टैन ब्राउन लेदर कोट वाला लुक भी आपके लिए बेस्ट हो सकता है। आप इसे ब्लैक टर्टलनेक और ब्लैक टाइट्स के साथ पेयर कर सकती हैं। तारा की तरह आप हाथ में स्ट्रक्चर्ड ब्लैक बैग, आंखों पर चश्मा और बालों का स्लीक बन बना सकती हैं। उनसे इंस्पायर्ड यह लुक एकदम साफ-सुथरा और एलीगेंट लगेगा। इसे भी आप ऑफिस मीटिंग या फ्रेंड्स के साथ कैजुअल कॉफी डेट के लिए चुन सकती हैं।
(image credit:instagram/tarasutaria)
जान्हवी कपूर का रेट्रो-इंस्पायर्ड लुक
जान्हवी कपूर, पेरिस फैशन वीक में Miu Miu के आउटफिट में बेहद खूबसूरत लगी। उन्होंने रेट्रो-इंस्पायर्ड लुक कैरी किया था। ऐसे में आप भी इस साल सर्दियों में जान्हवी की तरह ब्राउन क्रॉप्ड जैकेट के साथ प्रिंटेड मिनी स्कर्ट पेयर कर सकती हैं। इसके साथ आप ब्राउन बूट्स, मैचिंग स्लाउची ब्राउन बैग और टिंटेड सनग्लासेस कैरी करें।
(image credit:instagram/janhvikapoor)
अदिति राव हैदरी का विंटेज और स्ट्रीट स्टाइल लुक
क्रिश्चियन लूबोटिन के इवेंट में अदिति का स्टाइल हटकर था। उन्होंने एम्ब्रॉयडरी वाली शीर लॉन्ग जैकेट पहना था, जिसके कॉलर और कफ्स पर फर लगा हुआ था। इसे उन्होंने रिलैक्स्ड लाइट-वॉश डेनिम के साथ पेयर किया था। ऐसे में आप भी इस तरह का लुक आसानी से रीक्रिएट कर सकती हैं। ऐसे आउटफिट को आप डिजाइनर से बनवा सकती हैं। इसके साथ आप भी ब्राइट रेड बैग और रेड हील्स पहन सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Aditi Rao Hydari: अदिति राव हैदरी की व्हाट्सएप प्रोफाइल का हो रहा यूज, एक्ट्रेस ने लोगों को किया वॉर्न
(image credit:instagram/aditiraohydari)
नोरा फतेही का ऑल-लेदर लुक
मगडा बुट्रिम के आउटफिट में नोरा सबसे अलग और खूबसूरत नजर आई। इस बार उन्होंने पूरी तरह ऑल-लेदर लुक क्रिएट किया था। नोरा ने ओवरसाइज्ड ब्लैक लेदर जैकेट स्टाइल किया, जिसे कमर से फिटेड रखा था। आप भी इस तरह का लुक क्रिएट कर सकती है। यह आपके विंटर लुक में रंग भर देगा। इसे आप ब्लैक टाइट्स, हील्स और एक ब्राइट रेड बैग के साथ पहनें।
(image credit:instagram/norafatehi)
यह भी पढ़ें- Nora Fatehi Saree Looks: नोरा फतेही की तरह दिखना है स्लिम, एक्ट्रेस के साड़ी स्टाइलिंग टिप्स को करें फॉलो
निष्कर्ष: पेरिस फैशन वीक 2026 में एक बार फिर बॉलीवुड हसीनाओं ने अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरा है। हुमा कुरैशी से लेकर जान्हवी और खुशी कपूर तक कई एक्ट्रेसेस के लुक्स अब चर्चा में हैं। ये सभी लुक्स इस बदलते मौसम के लिए बेस्ट हो सकते हैं। आप भी इन्हें रीक्रिएट कर परफेक्ट लुक पा सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
