एक वेस्टकोट और कई सारे लुक, जी हां अब आप एक जैसे कपड़े पहनने के बजाय अपने ऑफिस या कॉलेज में वर्सेटाइल लुक क्रिएट कर सकती हैं। फैशन की इस दुनिया में चाहें आपको क्लासी दिखना हो या सिंपल लुक को एलिगेंट बनाना हो, आप एक सिंगल वेस्टकोट से कई फैशनेबल लुक क्रिएट कर सकती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ट्रिक्स एंड टिप्स बताएंगे, जिनकी मदद से आप एक वेस्टकोट को 6 अलग-अलग तरीकों से स्टाइल कर सकती हैं।
एक वेस्टकोट से पाएं कई लुक
कम खर्च में अगर आप भी परफेक्ट लुक पाना चाहती हैं, तो एक वेस्टकोट को शर्ट और पैंट के साथ शामिल करके अपने ऑफिस लुक को सुपर स्टाइलिश और क्लासी बना सकती हैं। यह कॉम्बिनेशन ऑफिस की मीटिंग्स के दौरान परफेक्ट रहेगा, जो आपके लुक को नया और फ्रेश ट्विस्ट दे सकता है।
वेस्टकोट के साथ शॉर्ट्स
एक वेस्टकोट का इस्तेमाल करके आप इसे ब्लैक शॉर्ट्स के साथ भी पेयर कर सकती हैं। इसके लिए टी-शर्ट के ऊपर वैस्टकोट पहनें और शॉर्ट्स के साथ अपने लुक को कंप्लीट करें। इस आउटफिट को आप दोस्तों के साथ हैंगआउट के दौरान पहन सकती हैं। यह आउटफिट आपको डिफरेंट और भीड़ से हटकर लुक देगा।
वेस्टकोट के साथ साड़ी
ट्रेडिशनल के साथ मॉडर्न लुक पाने के लिए आप किसी भी साड़ी से कंट्रास्ट मैच कर इस वेस्टकोट को शामिल कर सकती हैं। साड़ी लुक को पूरा करने के लिए इसके साथ बड़े ऑक्सिडाइज्ड झुमके और कोल्हापुरी चप्पल कैरी करें। वेस्टकोट को इस तरह से पहनकर भी आप वर्सेटाइल लुक पा सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Summer Special Saree: नौतपा की भीषण गर्मी में भी बॉडी को मिलेगी राहत, इस सीजन ट्राई करें ये 6 समर स्पेशल साड़ियां
वेस्टकोट के साथ स्कर्ट
स्मार्ट और कूल रिप्लेसमेंट पाने के लिए आप सेम वेस्टकोट को ब्लैक इनर और स्कर्ट के साथ पहन सकती हैं। यह लुक आउटिंग या वेकेशन के लिए बेस्ट हो सकता है। इसके साथ आप एंकल-लेंथ बूट्स और हूप इयररिंग्स शामिल करें। यह पहनने पर क्लासी और मॉडर्न लुक देगा।
वेस्टकोट के साथ धोती
किसी त्योहार या ट्रेडिशनल इवेंट में पहनने के लिए आप सेम वेस्टकोट को किसी भी धोती या पटियाला सलवार के साथ भी पेयर कर स्टाइलिश दिख सकती हैं। यह एक ट्रेडिशनल लुक रहेगा। ऐसे में आप इसके साथ लंबी चोटी या परांदा लगा सकती हैं और पैरों में जूती या कोल्हापुरी चप्पल पहन सकती हैं।
वेस्टकोट के साथ प्लाजो
इन दिनों वेस्टकोट का काफी ट्रेंड देखा जा रहा है। यह न सिर्फ जींस, पैंट या स्कर्ट के साथ सही रहेगा, बल्कि आप प्लाजो के साथ भी सेम वेस्टकोट शामिल कर यूनिक और क्लासी लुक क्रिएट कर सकती हैं। इसके साथ आप हैंड वॉच और शूज पहनकर अपने लुक को पूरा कर सकती हैं।
आप भी इन सभी स्टाइलिंग टिप्स को अपनाकर एक वेस्टकोट से कई अलग-अलग लुक क्रिएट करके गॉर्जियस दिख सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : AI
