सर्दियों का मौसम शुरू होते ही महिलाएं वार्डरोब में रखे पुराने स्वेटर और जैकेट बाहर निकाल लेती हैं। अक्सर कई साल पुराना स्वेटर या तो फीका पड़ जाता है या कहीं से थोड़ा बहुत फट जाता है। ऐसे में कई बार महिलाएं उसे किसी को दे देती हैं या बेकार समझकर फेंक देती हैं। अब आप इन्हीं पुराने स्वेटर्स का इस्तेमाल करके अपने लिविंग रूम को एक बेहतरीन विंटर-फ्रेंडली लुक दे सकती हैं।
पुराने स्वेटर से बिना सिलाई कुशन कवर बनाने का तरीका
जी हां, रिसाइकलिंग और 'बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट' के इस दौर में आप अपने पुराने स्वेटर से बेहद स्टाइलिश कुशन कवर तैयार कर सकती हैं। अगर आप भी अपने पुराने स्वेटर को फेंकने वाली थीं, तो ऐसा करने के बजाय आप इन आसान स्टेप्स से कुशन कवर बना सकती हैं -
- इसके लिए आपको एक पुराना स्वेटर, एक कुशन पैड, कैंची, और फैब्रिक ग्लू या सेफ्टी पिन की जरूरत होगी।
- सबसे पहले स्वेटर को किसी समतल जगह पर अच्छी तरह फैलाएं। अब अपना कुशन पैड उसके ऊपर रखें और कुशन के साइज से चारों तरफ लगभग 2 इंच एक्स्ट्रा कपड़ा छोड़कर स्वेटर के हिस्से को चौकोर या गोल आकार में काट लें।
- अब स्वेटर के दोनों कटे हुए हिस्सों को आमने-सामने रखें। आप चाहें तो फैब्रिक ग्लू की मदद से किनारों को आपस में चिपका सकती हैं या फिर सेफ्टी पिन का इस्तेमाल करके सुरक्षित कर सकती हैं।
- कवर की एक साइड थोड़ी खुली रखें, ताकि कुशन पैड को आसानी से अंदर डाला जा सके और जरूरत पड़ने पर बाहर भी निकाला जा सके।
यह भी पढ़ें- कुशन कवर हो गया है पुराना? ऐसे करें दोबारा इस्तेमाल
कुशन कवर को अट्रैक्टिव बनाने के आसान टिप्स
आप DIY कुशन कवर को और ज्यादा सुंदर दिखाने के लिए कुछ क्रिएटिव टिप्स को आजमा सकती हैं। जैसे -
- अगर स्वेटर में पहले से खूबसूरत बटन लगे हुए हैं, तो ठीक है; वरना आप अपनी पसंद के नए और फैंसी बटन लगा सकती हैं।
- कुशन के कोनों पर बचे हुए ऊन से छोटे-छोटे पमपम बनाकर लटका सकती हैं। यह आपके लिविंग रूम को एकदम क्लासी विंटर लुक देगा।
- कुशन के खुले हुए हिस्से को बंद करने के लिए सिलाई करने के बजाय एक सुंदर साटन का रिबन या नॉट बो बना सकती हैं, जो देखने में बहुत प्यारा लगेगा।
निष्कर्ष: अगर आप भी अपने पुराने स्वेटर्स को फेंकने की सोच रही थीं, तो ऊपर बताए गए आसान तरीकों से उन्हें एक नया कुशन कवर बना सकती हैं। यह सर्दियों के मौसम और फेस्टिव सीजन के दौरान आपके घर को बेहद खूबसूरत, गर्मजोशी से भरा और अट्रैक्टिव दिखाने में पूरी तरह मदद करेगा। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
-1793694418923_m.webp)