पुराने जमाने में आफिस वियर में धारीदार वेस्ट कोट, शर्ट, पतलून आदि पारंपरिक पहनावे के रुप में चलता था। इन दिनों वही स्ट्राइप्स अलग-अलग साइज, बोल्ड प्लेसमेंट और माडर्न सिल्हूट के साथ नए अंदाज में बाजार में उपलब्ध है, लेकिन अब बारीक लाइन के अलावा चौड़ी धारी वाले डिजाइन युवाओं की पहली पसंद बन रहे हैं। दरअसल, धारीदार कपड़ों के डिजाइन, फैब्रिक और लेयरिंग स्टाइल की वजह से ये आज के समय में माडर्न वार्डरोब के लिए एक जरूरी और बहुमुखी फैशन बन गए हैं। आफिस वियर की बात करें या फिर किसी मीटिंग या कोई प्रोफेशनल आउटिंग सभी के लिए स्ट्राइप्स का फैशन एक बेहतरीन विकल्प साबित हो रहा है।
आफिस के लिए परफेक्ट वियर
आजकल वाइड-लेग ट्राउजर और स्ट्रेट-कट धारीदार पतलून दोनों ही युवाओं में लोकप्रिय हो रहे हैं। आफिस जाने-आने के लिए पिन-स्ट्राइप ट्राउजर और वेस्टकोट भी खूब चल रहे हैं। लड़के और लड़कियां दोनों ही आफिस में इन दिनों ऐसे कपड़े पसंद कर रहे हैं क्योंकि उनकी पसंद के मुताबिक ये कपड़े ढीले, आरामदायक होने के साथ-साथ, न्यूट्रल रंग की वजह से युवाओं की विचारधारा से भी मेल खाते हैं।
image credit- WORK IT by STREET 9/myntra
ट्रेंडिंग रंग और डिजाइन
बोल्ड वर्टिकल स्ट्राइप्स - इस साल पतली लाइनों के बजाय बोल्ड और चौड़ी वर्टिकल स्ट्राइप्स ज्यादा पसंद की जा रही हैं। इनमें कुर्ती, शर्ट, शार्ट ड्रेस या मैक्सी पसंद की जा रही हैं फैशन एक्सपर्ट नीलेश पराशर बताते हैं कि आधुनिक आफिस वियर ऐसा होना चाहिए जो आराम और व्यक्तित्व से समझौता किए बिना आत्मविश्वास का एहसास कराए। जैसे-जैसे आफिस ड्रेसिंग में आधुनिकता आ रही है युवा अपने प्रोफेशनल वार्डरोब में अपने व्यक्तित्व के हिसाब से स्टाइल शामिल कर रहे हैं। धारियों का फैशन नया नहीं है लेकिन उनमें रंगों की विविधता डालकर डिजाइन्स को आधुनिक बनाया जा रहा है। ये आफिस के लिए इतना परफेक्ट फैशन हैं कि हर कोइ इन्हें पहनना पसंद करते हैं।
इसे भी पढ़ें- साड़ी का पल्लू बार-बार खिसकता है? आजमाएं ये 2 ट्रिक्स
FABLE STREET/myntra
आजकल आरेंज या नींबू रंग की धारीदार शर्ट के साथ ट्राउजर काफी ट्रेंड में है। इसके अलावा लड़कों के लिए ग्रे रंग के वेस्ट कोट में व्हाइट लाइनिंग उन्हें प्रोफेशनल लुक देती है। आज तक स्ट्राइप्स के कपड़ों को आफिस के पारंपरिक पहनावे से जोड़ा जाता रहा है लेकिन अब इन्हें नए अंदाज में पेश किया जा रहा है, जिसमें आरामदायक टेलरिंग, ओवरसाइज्ड सिल्हूट रंगों की विविधता शामिल है। दरअसल, स्ट्राइप्स के कपड़े महिलाओं को लंबा दिखाने में मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ें- जींस-कुर्ती पहनते वक्त न करें ये 3 गलतियां, खराब हो सकता है पूरा लुक
किन बातों का रखें ध्यान?
- धारीदार फैशन अपनाने के लिए सबसे पहले अपने शरीर के आकार को ध्यान में रखना जरूरी है।।
- अगर आपका शरीर भारी है है तो चौड़ी धारी की बजाय पतली खड़ी धारी का इस्तेमाल करें। इससे आप पतले और लंबे लगेंगे।
- अगर आप पतले हैं तो चौड़ी या ब्राड धारी के कपड़े पहन सकते हैं।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- magnific
