Diwali Office Party Outfit Ideas: दिवाली काफी नजदीक है और हर किसी के ऑफिस में पार्टी का माहौल है। हर महिला को बस एक ही बात की टेंशन होती है कि इस बार क्या पहना जाए, जो स्टाइलिश भी लगे और ऑफिस के लिए परफेक्ट भी हो। अगर आप भी हर साल वही पुराना कुर्ता पहनकर बोर हो गई हैं, तो इस बार कुछ नया ट्राई कर सकती हैं। यहां हम आपके लिए लाए हैं 5 ऐसे लेटेस्ट आउटफिट आइडियाज लाए हैं, जो आपको ऑफिस दिवाली पार्टी की स्टार बना देंगे।
दिवाली आउटफिट आइडियाज
इस दिवाली पार्टी अगर आपको कुछ नया ट्राई करना है और हर किसी से अलग दिखना है, तो साड़ी के अलावा इन कपड़ों को भी पहन सकती हैं।
1. हाफ स्लीव्स वाला स्टाइलिश शरारा सूट
अगर आप सूट में ही कंफर्टेबल रहती हैं, तो इस बार नॉर्मल सूट की जगह शरारा सूट ट्राई करें। हाफ स्लीव्स वाला शरारा सूट आजकल काफी ट्रेंड में है। आप डीप मरून, एमराल्ड ग्रीन या रॉयल ब्लू जैसे रिच कलर्स चुन सकती हैं। शरारा की खास बात है कि इसमें आप पूरे दिन कंफर्टेबल रहेंगी और फोटो में भी आपका लुक सबसे अलग नजर आएगा।
ऐसे करें स्टाइल: इसके साथ झुमकी इयररिंग्स और जूती पहनें, बालों को सॉफ्ट कर्ल करके खुला छोड़ दें।
image credit- Pinterest (nancyfashionworld)
2. कुर्ती विद फ्लेयर्ड प्लाजो
जिन्हें ज्यादा हैवी काम नहीं पसंद उनके लिए ये लुक बेस्ट है। सिंपल कुर्ती जैसे चिकनकारी या सूती कुर्ती के साथ फ्लेयर्ड प्लाजो पैंट का कॉम्बिनेशन बहुत क्लासी लगता है। यह लुक ऑफिस के लिए एकदम सोबर और फेस्टिव दोनों है।
ऐसे करें स्टाइल: कुर्ती का कलर पेस्टल जैसे पाउडर पिंक या मिंट ग्रीन रखें। साथ में छोटा सा पोटली बैग कैरी करें।
image credit-Pinterest (sassygurl)
3. ब्यूटीफुल इंडो-वेस्टर्न सेट
अगर आप कुछ हटके और मॉडर्न दिखना चाहती हैं तो इंडो-वेस्टर्न सेट आपके लिए है, जैसे- धोती पैंट के साथ शॉर्ट कुर्ती या केप स्टाइल टॉप के साथ पैंट्स। ये लुक आपको भीड़ में सबसे अलग दिखाएगी और आप इसमें काफी कॉन्फिडेंट फील करेंगी।
ऐसे करें स्टाइल: इस लुक के साथ हील्स जरूर पहनें ताकि धोती पैंट का फ्लेयर अच्छे से दिखे।
image credit-Pinterest (nikku's style)
4. ट्रेंडी कॉर्सेट लहंगा
लहंगा सिर्फ शादी के लिए नहीं है। अब कॉर्सेट लहंगा ऑफिस पार्टी में भी खूब पसंद किया जा रहा है। कॉर्सेट ब्लाउज आपके फिगर को सुंदर शेप देता है और लहंगे को मॉडर्न टच देता है। आप वेलवेट या सिल्क फैब्रिक में कॉर्सेट लहंगा ले सकती हैं।
image credit Pinterest (itsmanvi)
ऐसे करें स्टाइल: कॉर्सेट लहंगे के साथ हैवी नेकलेस अवॉयड करें, सिर्फ स्टड इयररिंग्स पहनें। मेकअप में बोल्ड लिप्स रखें।
5. साड़ी
दिवाली और साड़ी का तो पुराना नाता है। अगर आप साड़ी में ग्रेसफुल दिखना चाहती हैं, तो ऑर्गेंजा या टिश्यू सिल्क की साड़ी चुनें। आजकल रेडीमेड ब्लाउज वाली साड़ी भी आ रही है जो ऑफिस में संभालने में आसान होती है।
यह भी पढ़ें- Saree Designs: ऑफिस पार्टी में लगेंगी गजब की खूबसूरत, जब वियर करेंगी ये 3 लेटेस्ट डिजाइंस वाली साड़ी
ऐसे करें स्टाइल: साड़ी को सीधे पल्ले की जगह नॉर्मल स्टाइल में ड्रेप करें और बेल्ट से सिक्योर कर लें ताकि काम करते समय परेशानी न हो।
image Credit- Pinterest (anaya s rao)
ध्यान रखने वाली बात
ऑफिस पार्टी के लिए बहुत ज्यादा चमकीले या डीप नेक वाले कपड़े अवॉयड करें। कोशिश करें कि आपका आउटफिट दिन में भी अच्छा लगे और शाम को लाइट में भी शाइन करे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
main image credit- Pinterest (sunshine,nancyfashionworld)
