शारदीय नवरात्रि के खास मौके पर अगर आप भी भीड़ से हटकर दिखना चाहती हैं और इसके लिए एक से बढ़कर एक खूबसूरत चनिया चोली पहन रही हैं, तो अपने चनिया चोली लुक को और भी ज्यादा अट्रैक्टिव बनाने के लिए आप कुछ ट्रेंडी 'दुपट्टा ड्रेपिंग स्टाइल्स' को ट्राई कर सकती हैं। अगर आप दुपट्टा ड्रेप करने का तरीका थोड़ा यूनिक और ट्रेंडी रखेंगी, तो यह आपको बहुत ही क्लासिक और रॉयल टच दे सकता है। साथ ही गरबा खेलते समय यह आपके हर एक मूव को बेहद खूबसूरत दिखाएगा। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ ट्रेंडी दुपट्टा ड्रेपिंग स्टाइल्स के बारे में।

दुपट्टा ड्रेप करने के बेस्ट तरीके 

अगर आप भी इस नवरात्रि चनिया चोली के साथ परफेक्ट तरीके से दुपट्टा ड्रेप करना चाहती हैं, तो नीचे बताए गए कुछ बेहतरीन स्टाइल आइडियाज आपके लिए सबसे बेस्ट हो सकते हैं -

1. ट्रेडिशनल गुजराती फ्रंट पल्लू स्टाइल

अगर आप पारंपरिक गुजराती लुक पाना चाहती हैं, तो इस साल नवरात्रि के खास मौके पर 'गुजराती फ्रंट पल्लू स्टाइल' ट्राई कर सकती हैं। इसमें दुपट्टे की प्लेट्स बनाकर दाएं कंधे पर पिन की जाती हैं और पल्लू को सामने लाकर चनिया चोली या लहंगे के साथ टक किया जाता है। गरबा रास के लिए यह सबसे लोकप्रिय और शानदार ड्रेपिंग स्टाइल मानी जाती है।

(image credit: pinterest/Sundar Vastra)

2. फ्री-हैंड श्रग स्टाइल दुपट्टा ड्रेपिंग

आजकल लड़कियों के बीच 'श्रग स्टाइल' दुपट्टा ड्रेपिंग बहुत ज्यादा ट्रेंड कर रही है। ऐसे में गरबा खेलते वक्त अगर आप अपने हाथों को पूरी तरह फ्री रखना चाहती हैं, तो दुपट्टे को दोनों कंधों के पीछे से लाकर कोहनी पर पिन कर सकती हैं। आप चाहें तो दुपट्टे के दोनों सिरों को आपस में पिन करके जैकेट या श्रग की तरह भी पहन सकती हैं। यह आपको एक परफेक्ट इंडो-वेस्टर्न लुक देगा।

(image credit: pinterest/Gauri M Chawla)

3. रॉयल डबल दुपट्टा स्टाइल

अगर आप इस नवरात्रि थोड़ा हैवी और रॉयल लुक पाना चाहती हैं, तो 'डबल दुपट्टा स्टाइल' भी ट्राई कर सकती हैं। इसमें एक हल्के बंधेज या लहरिया दुपट्टे को साड़ी के पल्लू की तरह ड्रेप करें, और दूसरे भारी वर्क वाले दुपट्टे को दूसरे कंधे पर प्लेट्स बनाकर कैरी करें। यह लुक गरबा नाइट्स पर आपको बहुत ही ग्रेसफुल और रॉयल टच देगा।

(image credit: pinterest/muhurtham look)

4. ट्रेंडी बेल्ट या कमरबंद स्टाइल

आपके लिए बेल्ट या कमरबंद स्टाइल दुपट्टा भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है, जिसे आप अपनी चनिया चोली के साथ आसानी से स्टाइल कर सकती हैं। इसमें दुपट्टे को एक तरफ से कंधे पर रखकर या दोनों तरफ फैलाकर कमर पर एक सुंदर बेल्ट के साथ बांध दिया जाता है। आप इसके लिए ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर कमरबंद का इस्तेमाल भी कर सकती हैं, जो आपके फिगर को और भी अट्रैक्टिव दिखाएगा।

(image credit: pinterest/Sritisharmin)

निष्कर्ष: अगर आप भी नवरात्रि के खास मौके पर एक ही तरह से साधारण दुपट्टा लेने के बजाय कुछ डिफरेंट ट्राई करना चाहती हैं, तो दुपट्टा ड्रेपिंग स्टाइल्स में ये छोटे-छोटे बदलाव कर सकती हैं। ये सभी ड्रेपिंग स्टाइल्स आपके चनिया चोली लुक को बेहद शानदार, आरामदायक और अट्रैक्टिव बना देंगे। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।