नवरात्रि में गरबा नाइट पर जाने की तैयारी हो और बात कपड़ों की न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। हर लड़की चाहती है कि उसका लुक सबसे अलग और खूबसूरत दिखे। आमतौर पर गरबा के लिए चनिया चोली पहनी जाती है, लेकिन अगर आपके पास चनिया चोली नहीं है तो इस कुछ नया अलग ट्राई कर सकती हैं। आप स्कर्ट और क्रॉप टॉप का कॉम्बिनेशन देख सकती हैं। इस लुक की खास बात यह है कि आप अपनी अलमारी में रखी स्कर्ट और टॉप को भी नए तरीके से स्टाइल कर लेंगी।
बस कपड़ों के कलर, डिजाइन और ज्वेलरी का सेलेक्शन सही होना चाहिए। इसके साथ कुछ छोटी-छोटी चीजें एड करके आप अपने पूरे लुक में गुजराती स्टाइल का टच दे सकती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि आप स्कर्ट और क्रॉप टॉप को गरबा नाइट के लिए कैसे स्टाइल कर सकती हैं?
लॉन्ग स्कर्ट और क्रॉप टॉप से कैसे पाएं गरबा लुक?
अगर आपके पास लॉन्ग स्कर्ट और क्रॉप टॉप है, तो उससे ही गरबा नाइट के लिए एथनिक टच पा सकती हैं।
लॉन्ग स्कर्ट और क्रॉप टॉप से पाएं परफेक्ट गरबा लुक
| स्टाइल | स्कर्ट टाइप | क्रॉप टॉप | ज्वेलरी |
| ट्रेडिशनल लुक | मिरर वर्क स्कर्ट | सिंपल या प्लेन टॉप | ऑक्सीडाइज्ड झुमके और चूड़ियां |
| गुजराती लुक | बांधनी या प्रिंटेड स्कर्ट | मैचिंग या ब्राइट टॉप | एथनिक बेल्ट और बड़े कड़े |
| रॉयल लुक | सिंपल घेरदार स्कर्ट | एम्ब्रॉयडरी (कढ़ाई) वाला टॉप | चोकर सेट और कमरबंद |
| क्लासिक एथनिक | कोई भी स्कर्ट और टॉप | हैवी दुपट्टा पेयर करें | लाइट वेट ज्वेलरी और बिंदिया |
image credit- pinterest/etsy
1. मिरर वर्क स्कर्ट के साथ पहनें प्लेन क्रॉप टॉप
अगर आपको गरबा के लिए थोड़ा शाइनी और ट्रेडिशनल लुक चाहिए, तो मिरर वर्क वाली स्कर्ट लें। इस तरह की स्कर्ट में छोटे-छोटे शीशे लगे होते हैं, जो रोशनी में भी चमकते हैं। इसके साथ एक प्लेन क्रॉप टॉप पहनें, ताकि आपका आउटफिट बहुत ज्यादा हैवी न लगे।
- रेड, येलो, ब्लैक या ब्लू स्कर्ट के साथ कंट्रास्ट कलर का टॉप पहनें।
- कानों में ऑक्सीडाइज्ड झुमके और हाथों में रंग-बिरंगी चूड़ियां पहनें।
- पैरों में कंफर्टेबल जूती पहनें, ताकि डांस करते समय पैरों में दर्द न हो।
2. प्रिंटेड स्कर्ट और कलरफुल क्रॉप टॉप से पाएं गुजराती लुक
अगर आपको बहुत ज्यादा चमकदार कपड़े पसंद नहीं हैं, तो प्रिंटेड स्कर्ट के साथ कलरफुल क्रॉप टॉप पहन सकती हैं। बंधेज, बांधनी जैसे प्रिंट या रंग-बिरंगे डिजाइन वाली स्कर्ट गरबा के लिए सही रहते हैं। इसके साथ सेम कलर का टॉप पहनेंगी तो आपका पूरा लुक अच्छा दिखेगा। इस लुक को और खास बनाने के लिए आप-
- कमर पर एक पतली एथनिक बेल्ट लगाएं।
- हाथों में कड़े और कानों में बड़े झुमके पहनें।
- अगर स्कर्ट पर पहले से काफी डिजाइन है, तो लाइट ज्वेलरी कैरी करें।
image credit- pinterest/pin.diaries
3. घेरदार स्कर्ट के साथ पहनें कढ़ाई वाला क्रॉप टॉप
गरबा में घूमते हुए घेरदार स्कर्ट का लुक भी काफी अच्छा लगता है। ऐसे में अगर आपके पास लंबी और ज्यादा घेर वाली स्कर्ट है, तो उसके साथ कढ़ाई वाला क्रॉप टॉप पहन लें। इससे कपड़ों में ट्रेडिशनल टच आएगा और आपको अलग से चनिया चोली खरीदने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।
- स्कर्ट पर ज्यादा कढ़ाई है, तो कम कढ़ाई वाला टॉप लें।
- प्लेन स्कर्ट है तो मिरर वर्क या धागे की कढ़ाई वाला टॉप पहन सकती हैं।
- लुक को पूरा करने के लिए छोटी बिंदी, झुमके और चूड़ियां पहनें।
image credit- pinterest/fashion and outfits
4. क्रॉप टॉप के साथ दुपट्टा लेकर बनाएं एथनिक लुक
अगर आपको लगता है कि सिर्फ स्कर्ट और क्रॉप टॉप पहनने से लुक थोड़ा वेस्टर्न लगेगा, तो इसके साथ दुपट्टा भी ले सकती हैं। इसके लिए कलरफुल बांधनी या गोटा पट्टी वाला दुपट्टा सही लगेगा। इसे एक कंधे पर डालें या कमर के पास अच्छी तरह टक करके रख सकती हैं।
बस ध्यान रहे कि दुपट्टे को इस तरह लगाएं कि गरबा करते समय वह बार-बार नीचे न गिरे। इसके लिए सेफ्टी पिन का इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आपके क्रॉप टॉप और स्कर्ट पर पहले से काफी काम है, तो सिंपल दुपट्टा ही लें।
image credit- pinterest/pinspired picks
5. ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी से बढ़ाएं लुक की खूबसूरती
स्कर्ट और क्रॉप टॉप के साथ सही ज्वेलरी अगर आप कैरी करेंगी तो आपका लुक और निखरकर सामने आ सकता है। आप गरबा नाइट के लिए ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर ज्वेलरी ट्राई कर सकती हैं। यह कलरफुल कपड़ों के साथ अच्छी लगती है और आउटफिट को एथनिक टच देती है।
- बड़े झुमके: अगर आपने गले में कुछ नहीं पहना है, तो बड़े झुमके पहन सकती हैं।
- चोकर नेकलेस: गले को अच्छा लुक देने के लिए चोकर पहनें। इसके साथ बहुत हैवी झुमके न पहनें।
- कलरफुल चूड़ियां: कपड़ों से मिलती-जुलती चूड़ियां पहनेंगी तो हाथों की खूबसूरती बढ़ जाएगी।
- कमरबंद: घेरदार स्कर्ट के साथ कमरबंद पहनकर ट्रेडिशनल लुक पा सकती हैं।
image credit- pinterest/aditis_outfitinspo
6. हेयरस्टाइल और फुटवियर का भी रखें ध्यान
गरबा नाइट में सिर्फ कपड़े और ज्वेलरी ही नहीं बल्कि हेयरस्टाइल और फुटवियर भी उतने ही मायने रखते हैं। ऐसा हेयरस्टाइल बनाएं, जिसे बार-बार ठीक न करना पड़े और जो डांस करते समय आपके चेहरे पर न आए।
- खुले बाल पसंद हैं, तो कर्ल कर सकती हैं।
- बाल बांधना चाहती हैं, तो हाई पोनीटेल या चोटी बनाएं।
- चोटी में कलरफुल रिबन या छोटी एथनिक एक्सेसरीज लगा सकती हैं।
- पैरों में फ्लैट जूती या ऐसी सैंडल पहनें, जिसमें पैर अच्छी तरह टिके रहें।
- छोटा स्लिंग बैग या पोटली बैग साथ रखें, ताकि जरूरी सामान आसानी से रख सकें।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह भी पढ़ें: 90's Retro Look: नवरात्रि में बिना AI Prompt के क्रिएट करें 90's लुक, फॉलो करें मेकअप और आउटफिट गाइड
Image Credit- Pinterest/Stylish Palak/ creator ____elysian shruti/Shreya
