शारदीय नवरात्रों की धूम चारों तरफ देखने को मिल रही है। इन दिनों महिलाएं हर दिन के हिसाब से शुभ रंग के कपड़े पहन रही हैं। बात अगर नवरात्रि के छठे दिन की करें, तो इस दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है और पीला कलर पहनना इस दिन बहुत शुभ माना जाता है। अगर आप भी इस दिन ऑफिस, गरबा नाइट या फैमिली गेट-टुगेदर के लिए कुछ बेहतरीन और स्टाइलिश ढूंढ रही हैं, तो इस लेख में हम आपको येलो कलर के 6 लेटेस्ट आउटफिट्स बताएंगे, जो आपके लुक में चार चांद लगा देंगे।
Navratri Day 5 Yellow Outfit Ideas:- ट्राई करें ये 6 येलो एथनिक आउटफिट्स
अगर आप भी इस साल नवरात्रि के पांचवे दिन परफेक्ट एथनिक लुक पाना चाहती हैं, तो आपके लिए 6 शानदार आउटफिट्स बेस्ट हो सकते हैं। स्टाइलिश इंडो-वेस्टर्न से लेकर घेरदार अनारकली सूट तक, आइए जानते हैं इन डिजाइंस के बारे में।
1. स्टाइलिश इंडो-वेस्टर्न आउटफिट (Indo-Western Yellow Outfit)
आजकल इंडो-वेस्टर्न लुक्स काफी ट्रेंड में हैं। ऐसे में आप Navratri 2026 के खास मौके पर ऑफिस की पूजा या डे आउटिंग के लिए पीले कलर के आउटफिट की तलाश में हैं, तो इस तरह का मॉडर्न इंडो-वेस्टर्न सेट चुन सकती हैं। इसे ऑनलाइन या नजदीकी मार्केट से आसानी से लिया जा सकता है।
स्टाइलिंग टिप्स: अपने फेस्टिव लुक को पूरा करने के लिए इसके साथ आप चांदबालियां या पर्ल डिजाइन वाले लॉन्ग इयररिंग्स कैरी कर सकती हैं। इसे पहनने के बाद आपको नेकलेस की जरूरत नहीं लगेगी। इसके साथ आप हल्के कर्ल्स वाला हेयरस्टाइल बनाकर अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।
3. धोती कुर्ता सेट (Yellow Dhoti Kurta Set)
अगर आप एकदम अलग और आरामदायक पहनना चाहती हैं, तो आपके लिए रॉयल और क्लासी Yellow Dhoti Kurta Set बेस्ट हो सकता है। यह दिखने में बेहद स्टाइलिश और अट्रैक्टिव लगता है। इसे आप नवरात्रि में अपने ऑफिस पहनकर भी जा सकती हैं।
स्टाइलिंग टिप्स: अगर इस तरह का आउटफिट Navratri 2026 में पहनने वाली हैं, तो इसके साथ केप या स्टेटमेंट इयरिंग्स के साथ पेयर करके आसानी से फेस्टिव वाइब लाई जा सकती है।
खूबसूरत येलो कुर्ती स्कर्ट चनिया चोली (Yellow Kurti Skirt Chaniya Choli)
अगर आप डांडिया या गरबा नाइट का हिस्सा बनने जा रही हैं और हैवी Chaniya Choli के बजाय हल्का ट्राई करना चाहती हैं, तो येलो कलर की कुर्ती स्कर्ट ड्रेस ट्राई कर सकती हैं। यह हैवी चनिया चोली के बजाय आपको गरबे की पूरी रात आरामदायक महसूस करवाएगी।
स्टाइलिंग टिप्स: इस ड्रेस के साथ आप मिनिमल ज्वेलरी करके परफेक्ट हेयर स्टाइल और ट्रेडिशनल परांदा लगाकर अपने लुक को पूरा कर सकती हैं। आपको कई अलग अलग तरह की एक्सेसरीज भी मिल जाएगी, जो नवरात्रि लुक के लिए बेस्ट हो सकती हैं।
नवरात्रि पर ट्राई करें केप सेट्स (Yellow cape set Outfit)
अगर आप नया आउटफिट नहीं खरीदना चाहती हैं, तो प्लेन प्लाजो क्रॉप टॉप के साथ फ्लोई और लहराते हुए लॉन्ग केप शामिल कर सकती हैं। यह लुक में एक रॉयल ग्रेस जोड़ने में मदद करते हैं। अगर आप हैवी एम्ब्रॉयडरी वाले क्रॉप टॉप और फ्लेयर्ड पलाजो चुनेंगी, तो यह और क्लासी वाइब दे सकता है।
स्टाइलिंग टिप: मिरर वर्क या जरी वर्क वाले केप सेट्स आपके लिए बेस्ट रहेंगे। आप इस आउटफिट को और शानदार बनाने के लिए मैचिंग ज्वेलरी, खूबसूरत पोटली बैग और मिनिमल मेकअप कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- नवरात्रि में दिखना है सबसे अलग, 9 दिनों के खास कलर्स के हिसाब से ऐसे प्लान करें अपना ट्रेडिशनल लुक
ट्रेडिशनल कुर्ता सेट (Traditional Yellow Kurta Set)
त्योहारों के मौके पर कुर्ता पेंट सेट भी एक परफेक्ट फेस्टिव वाइब दे सकता है। पीले रंग का एक खूबसूरत एथनिक कुर्ता सेट पूजा के दौरान पहनने के लिए एकदम परफेक्ट है। इसके साथ आप चाहें, तो दुपट्टा भी कैरी कर सकती हैं।
स्टाइलिंग टिप्स: इस आउटफिट के साथ आप मैचिंग ब्रेड हेयरस्टाइल और हेयर एक्सेसरीज कैरी कर सकती हैं। इसके अलावा हाथों में गोल्डन कफ पेयर करें। यह आपको क्लासी टच देगा।
यलो अनारकली सूट (Yellow Anarkali Suit with Dupatta)
नवरात्रि के छठे दिन अगर आप पूरी तरह पारंपरिक दिखना चाहती हैं, तो इस खूसूरत येलो कलर के Anarkali Suit को ट्राई कर सकती हैं। पीले रंग का यह अनारकली सूट न सिर्फ आपकी खूबसूरती को उभारेगा, बल्कि पूरे दिन फेस्टिव माहौल में आपको फ्रेश दिखाएगा।
स्टाइलिंग टिप्स: इसके साथ आप हाथों में पीली चूड़ियां और कानों में झुमके पहनकर अपना लुक कंप्लीट करें। आप बालों का बन बनाकर गजरा भी लगा सकती हैं। यह आपकी खूबसूरती को बढ़ा देगा।
यह भी पढ़ें- Dandiya Night Hairstyles: ट्रेडिशनल आउटफिट्स पर खूब जमेंगे ये हेयरस्टाइल्स, देखें बेस्ट ऑप्शंस
निष्कर्ष: अगर आप भी इस नवरात्रि पांचवे दिन पिले रंग के कपड़े पहनना चाहती हैं, तो लेख में बताएं गए इन ऑउटफिट्स में से किसी एक आउटफिट को चुनकर परफेक्ट लुक पा सकती हैं। Navratri 2026 के पांचवे दिन इनमे से कोई भी एक आउटफिट आप बाजार से खरीदकर ट्राई कर सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हरजिंदगी से।
