सुंदर दिखना हम सभी को पसंद होता है। इसलिए जब भी लुक को क्रिएट करने की बात आती है, तो ऐसे में हम अक्सर ट्रेंडी डिजाइंस वाली ज्वेलरी वियर करते हैं, ताकि खूबसूरत नजर आए। इस बार आप मल्टीकलर इयररिंग्स को स्टाइल करें। मल्टीकलर इयररिंग्स पहनने के बाद सुंदर लगते हैं, जिसे आप किसी भी तरह के आउटफिट्स के साथ स्टाइल कर सकती हैं। बस आपको इसके डिजाइंस को चूज करना होगा।

पैरेट डिजाइन वाला मल्टीकलर इयररिंग्स

आप सुंदर नजर आएंगी, जब बर्ड डिजाइन इयररिंग्स को वियर करेंगी। इसमें आप किसी भी तरह की बर्ड ले सकती हैं। तोता, चिड़िया और अन्य पक्षियों वाले इयररिंग्स को वियर कर सकती हैं, ताकि आप सुंदर लगे। इसे आप किसी भी खास इवेंट या अन्य दिनों के लिए स्टाइल करके खूबसूरत नजर आ सकती हैं। आपको मार्केट में इस तरह के इयररिंग्स आसानी से मिल जाएंगे।

स्टड मल्टीकलर इयररिंग्स

अगर आपको कुछ अलग ट्राई करना है, तो ऐसे में आप स्टड मल्टीकलर इयररिंग्स को वियर कर सकती हैं। इयररिंग्स पहनने के बाद बहुत सुंदर लगेंगे। साथ ही इससे लुक भी अट्रैक्टिव नजर आएगा। आपको इस तरह के इयररिंग्स में मल्टीकलर स्टोन वर्क मिलेगा। साथ ही डिजाइन भी छोटा और बड़ा दोनों तरह का मिल जाएगा। इसलिए आप इसे वियर कर सकती हैं।

मल्टीकलर झुमकी इयररिंग्स

आप किसी शादी या फंक्शन में जाने के लिए इयररिंग्स के डिजाइंस को सर्च कर रही हैं, तो ऐसे में आप तस्वीर में नजर आने वाले ऑप्शन को ट्राई कर सकती हैं। इयररिंग्स पहनने के बाद काफी सुंदर लगता है। इसमें आपको पूरे डिजाइन में मल्टीकलर मिलेगा। इससे ये हर एक आउटफिट के साथ पहनने पर अच्छा लगेगा। इस तरह के इयररिंग्स आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएंगे।

यह भी पढ़ें- Triangle Designs Earrings: इस बार ज्वेलरी कलेक्शन को करें अपडेट, स्टाइल करें ट्राइएंगल डिजाइन इयररिंग्स

मल्टीकलर ड्रोप इयररिंग्स

अगर कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं, तो ऐसे में आप मल्टीकलर ड्रोप इयररिंग्स को वियर कर सकती हैं। इयररिंग्स पहनने के बाद काफी सुंदर लगेगा। साथ ही इशसे लुक भी सुंदर नजर आएगा। इस तरह के इयररिंग्स आप इंडो वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ वियर कर सकती हैं और अपनी कलेक्शन में ऐड कर सकती हैं।

इस बार आप ट्राई करें ये मल्टीकलर इयररिंग्स डिजाइंस, जिसे वियर करके आप सुंदर लगेंगी। साथ ही आपका लुक भी खूबसूरत नजर आएगा।

यह भी पढ़ें- Lightweight Earrings Designs: पूरे दिन आराम से पहनें ये खूबसूरत लाइटवेट इयररिंग्स, यहां देखें डिजाइंस

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit-Myntra/ Nykaa