महालक्ष्मी व्रत के खास मौके पर सभी सुहागिन महिलाएं माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सोलह श्रृंगार करती हैं। वे व्रत रखने के साथ माता लक्ष्मी की पूजा-आराधना भी करती हैं। अगर आप भी महालक्ष्मी व्रत के समय विशेष श्रृंगार करने वाली हैं, तो एक जैसी साधारण पायल पहनने के बजाय अब कुछ ट्रेंडी कड़ा पायल डिजाइंस ट्राई कर सकती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे कड़ा पायल डिजाइंस के बारे में बताएंगे, जो आपके पैरों की खूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ आपके पूरे लुक में चार चांद लगा देंगे।

4 खूबसूरत कड़ा पायल डिजाइंस

पैरों की शोभा बढ़ाने में पायल बहुत मदद करती हैं, लेकिन चैन वाली पायल के बजाय अब आप कड़ा पायल ट्राई कर सबसे अलग नजर आ सकती हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही 4 खूबसूरत कड़ा पायल डिजाइंस के बारे में।

1. हैवी पारंपरिक नक्काशीदार कड़ा पायल डिजाइंस

अगर आप पूजा वाले दिन हैवी लुक पाना चाहती हैं और भीड़ से अलग नजर आना चाहती हैं, तो आपके लिए लेटेस्ट और नए डिजाइन वाली यह कड़ा पायल सबसे परफेक्ट रहेगी। यह आपके पैरों में दूर से ही नजर आएगी और चलने पर पैरों की सुंदरता बढ़ाएगी। इस पर बनी पारंपरिक नक्काशी और उकेरी गई आकृतियां इसे और भी ज्यादा खूबसूरत बनाती हैं।

(image credit: pinterest/Etsy)

2. घुंघरू झूमर स्टाइल कड़ा पायल डिजाइंस

अगर आप कड़ा पायल में घुंघरू और लटकन का कॉम्बिनेशन चाहती हैं, तो आपके लिए इस तरह की चांदी की कड़ा पायल सबसे बेस्ट हो सकती है। इसमें लगे छोटे-छोटे घुंघरू और झूमर डिजाइंस आपके पैरों को दूर से ही अट्रैक्टिव बनाते हैं। साथ ही, घुंघरुओं की हल्की आवाज आपके फेस्टिव लुक में निखार ला देती है।

(image credit: pinterest/Etsy)

3. ऑक्सीडाइज्ड कड़ा पायल डिजाइंस

आजकल महिलाओं के बीच ऑक्सीडाइज्ड कड़ा पायल डिजाइंस भी बहुत ज्यादा चलन में हैं। ऑक्सीडाइज्ड फिनिश होने के कारण यह डिजाइन एक सुंदर विंटेज लुक देता है। महालक्ष्मी व्रत के दौरान साड़ी के साथ पहनने के लिए यह सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। ऐसे कड़े डिजाइंस आपको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स पर आसानी से मिल जाएंगे। 

(image credit: pinterest/Etsy)

4. हैवी कंट्रास्ट कड़ा पायल डिजाइंस

अगर आप महालक्ष्मी व्रत के दौरान हैवी पायल पहनने का सोच रही हैं, तो आपके लिए इस तरह की हैवी कड़ा पायल सबसे बेस्ट रहेगी। ऐसी कड़ा पायल आपको पूजा में भीड़ से अलग दिखाएगी और आपकी साड़ी के साथ पहनने पर एक परफेक्ट कंट्रास्ट लुक देने में भी मदद करेगी। 

(image credit: pinterest/Etsy)

ऐसे करें इन्हें स्टाइल

अगर आप भी इस तरह ले कड़ा पायल को ट्राई करने का सोच रही हैं, तो इसे स्टाइल करने के लिए कुछ टिप्स फॉलो करें -

  • इस तरह के कड़ा पायल को आप किसी भी एथनिक या ट्रेडिशनल वियर के साथ पहन सकती हैं।
  • इसके साथ अगर आप फुटवियर में जूती या मोजड़ी पहनेंगी, तो इससे लुक परफेक्ट बनेगा।
  • इस तरह के पायल के साथ आप चाहें, तो पर्ल या ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी कैरी करें। 

यह भी पढ़ें- ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी पहनने के स्टाइलिश तरीके पढ़ें यहां, हर लुक के साथ परफेक्ट मैच करेगा

निष्कर्ष: अगर आप भी महालक्ष्मी व्रत पर अपने एथनिक लुक को खास बनाना चाहती हैं, तो इन ट्रेंडी कड़ा पायल डिजाइंस को अपने आउटफिट के साथ पेयर कर सकती हैं। ये डिजाइंस न सिर्फ आपके पैरों की खूबसूरती बढ़ाएंगे, बल्कि आपको एक रॉयल और परफेक्ट लुक भी देंगे। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।