सर्दियों का मौसम शुरू होते ही महिलाएं अपने आउटफिट में कई तरह के बदलाव कर देती हैं। इन दिनों लॉन्ग कोट ( Winter Wear Long Coat) का बहुत ज्यादा ट्रेंड देखा जा रहा है। अगर आप भी विंटर फैशन में कुछ नया लुक चाहती हैं, तो इस लेख में बताए गए कुछ लॉन्ग कोट आपके लिए सबसे बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं। ये न सिर्फ आपके शरीर को गर्माहट देंगे, बल्कि इन्हें पहनकर आप भीड़ से हटकर स्टाइलिश लुक भी पा सकती हैं।
सर्दियों के लिए 4 लेटेस्ट लॉन्ग कोट डिजाइंस
सर्दियों के मौसम में पार्टी, फंक्शन या फिर रोजाना ऑफिस में पहनने के लिए अगर आप भी लेटेस्ट और नए डिजाइन वाले कोट की तलाश में हैं, तो नीचे बताए गए लॉन्ग कोट डिजाइंस आपके लिए सबसे बेस्ट हो सकते हैं। आइए जानते हैं इन 4 डिजाइंस के बारे में।
1. बेल्टेड लॉन्ग कोट
आप चाहें, तो रोजाना ऑफिस में पहनने के लिए इस तरह के कोट को अपने कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं। इस कोट में कमर के पास बेल्ट या बांधने वाली पट्टी लगी होती है, जो इसे और खास बनाती है। बेल्ट बांधने की वजह से यह आपको परफेक्ट फिटिंग के साथ एक बेहतरीन और क्लासी लुक देता है।
pinterest/The Everyday Edit
2. स्ट्रेट कट लॉन्ग कोट
स्ट्रेट कट लॉन्ग कोट भी आजकल बहुत ज्यादा चर्चा में है। फॉर्मल और कैजुअल दोनों तरह के लुक के लिए यह कोट आपके लिए बेस्ट हो सकता है। इस तरह के कोट को आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से या अपने नजदीकी बाजार से आसानी से खरीद सकती हैं।
pinterest/Etsy
3. वूलन या फ्लीस लॉन्ग कोट
अगर आप ज्यादा गर्म और वूलन कोट की तलाश में हैं, तो आपके लिए इस तरह का वूलन या फ्लीस लॉन्ग कोट सबसे बेस्ट हो सकता है। कड़ाके की ठंड में अगर आप पहाड़ों पर अपने दोस्तों के साथ घूमने जा रही हैं, तो इस कोट को अपने साथ जरूर रखें।
pinterest/EtsyUK
यह भी पढ़ें- सर्दियों में सॉफ्ट और गुलाबी रहेंगे होंठ, घर पर बनाएं 2 केमिकल फ्री लॉन्ग-लास्टिंग लिप बाम
4. ओवरसाइज लॉन्ग कोट
अगर आप थोड़ा ढीला-ढाला और आरामदायक आउटफिट पहनना पसंद करती हैं, तो आपके लिए ओवरसाइज लॉन्ग कोट सबसे बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। यह कैजुअल आउटिंग या स्ट्रीट स्टाइल लुक के लिए सबसे सही रहेगा।
pinterest/Alejandra Kutch
लॉन्ग कोट को स्टाइल करने के टिप्स
लॉन्ग कोट खरीदते और पहनते समय इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर आप अपने लुक को और बेहतर बना सकती हैं -
- आप अपनी हाइट, वेट और बॉडी शेप के हिसाब से सही लंबाई वाला लॉन्ग कोट चुनें।
- कोट खरीदते समय कलर का खास ध्यान रखें। पेस्टल कलर्स आजकल बहुत ज्यादा ट्रेंड में हैं, जो आपके विंटर लुक को बेहद खूबसूरत बना देंगे।
- लॉन्ग कोट के साथ अगर आप एंकल बूट्स, लॉन्ग बूट्स, मफलर और स्कार्फ जैसी एक्सेसरीज पहनती हैं, तो यह आपको एक परफेक्ट लुक देंगे।
निष्कर्ष -सर्दियों में अगर आप भी अपने विंटर लुक को परफेक्ट और स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, तो इस लेख में बताए गए सभी लॉन्ग कोट के डिजाइंस आपके लिए सबसे बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं। ऐसे ट्रेंडी कोट आपको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर या नजदीकी बाजार में आसानी से मिल जाएंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
main image credit: pinterest/Homi Elan/etsy/Stuff to buy/EtsyUK
