त्योहारों पर महिलाएं सोलह श्रृंगार न करें, ऐसा हो ही नहीं सकता। श्रृंगार में महिलाएं एक से बढ़कर एक चूड़ा डिजाइंस जरूर पेयर करती हैं। खासकर फेस्टिव सीजन में लाल और हरे रंग की चूड़ियां पहनना बेहद शुभ और पारंपरिक माना जाता है। हालांकि, एक ही तरह के प्लेन लाल-हरे चूड़े सेट पहनकर अक्सर महिलाएं बोर होने लगती हैं। अगर आप भी ऐसे ही सिंपल चूड़ा सेट पहनकर बोर हो गई हैं और कुछ नया व अलग ट्राई करना चाहती हैं, तो आज इस लेख में हम आपको कुछ ट्रेंडी लटकन डिजाइंस के बारे में बताएंगे। ये डिजाइंस आपके हाथों को अट्रैक्टिव बना देंगे और सिंपल चूड़ा सेट को भी यूनिक लुक देने में मदद करेंगे।

चूड़े के लिए 4 ट्रेंडी लटकन डिजाइंस

आजकल महिलाएं अपने हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए चूड़ियों के साथ फैंसी लटकन पेयर करना काफी पसंद कर रही हैं। ऐसे में आप भी इस फेस्टिव सीजन में भीड़ से अलग दिखने के लिए इन 4 खूबसूरत लटकन डिजाइंस को ट्राई कर सकती हैं -

1. मल्टी-कलर सिल्क थ्रेड पॉम-पॉम लटकन

मल्टी-कलर हर तरह के आउटफिट पर मैच हो जाते हैं। ऐसे में आप लाल और हरे चूड़ा सेट के साथ इस तरह के मल्टी-कलर सिल्क थ्रेड पॉम-पॉम लटकन को पेयर कर सकती हैं। ये छोटे-छोटे और सॉफ्ट पॉम-पॉम लटकन लाल या गहरे हरे रंग की चूड़ियों के साथ बहुत ब्राइट और अट्रैक्टिव लुक देते हैं। इन्हें आप आने वाले किसी भी त्योहार पर पहन सकती हैं।  

(image credit: pinterest/Etsy)

2. पर्ल एंड गोटा-पट्टी झुमकी लटकन

झुमकी स्टाइल वाले लटकन चूड़े भी आजकल काफी ट्रेंड में हैं। ये पहनने पर हैवी और रॉयल लुक देते हैं। इस तरह के डिजाइन में गोटा-पट्टी और पर्ल से बनी छोटी-छोटी झुमकियां हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा देती हैं, साथ ही लाल-हरे चूड़े को अट्रैक्टिव बनाती हैं।

(image credit: pinterest/faiza)

3. राजस्थानी गोटा-पट्टी मिरर वर्क लटकन

पारंपरिक और मॉडर्न लुक के लिए आप अपने लाल और हरे रंग के चूड़े के साथ राजस्थानी गोटा-पट्टी मिरर वर्क लटकन को भी जोड़ सकती हैं। इस तरह की लटकन चूड़े को हैवी लुक देने में मदद करती है। इसे आप किसी भी हैवी एथनिक सूट या साड़ी के साथ पेयर कर सकती हैं, यह बहुत ही खूबसूरत लगेगा।

(image credit: pinterest/seema yadav)

4. डोरी स्टाइल लटकन डिजाइन

अगर आप अभी तक साधारण चूड़ा सेट पहनती आ रही थीं, तो अब अपने स्टाइल में थोड़ा बदलाव कर सकती हैं। इसके लिए आप चूड़ा सेट के साथ डोरी स्टाइल लटकन लगाकर उसकी खूबसूरती को दोगुना कर सकती हैं। इस तरह की लटकन खासकर पूजा-पाठ के दौरान आपके फेस्टिव लुक को अट्रैक्टिव बनाने में मदद करेगी।

(image credit: pinterest/Saaksshi Nag)

त्योहारों पर अगर आप भी सिंपल तरीके से लाल और हरा चूड़ा पहनने वाली हैं, तो इस बार कुछ नया ट्राई कर सकती हैं। इन खूबसूरत थ्रेड और गोटा लटकन डिजाइंस को अपने कंगन सेट में जरूर जोड़ें। यह न केवल आपके हाथों को ट्रेडिशनल और रॉयल लुक देगा, बल्कि आपके पूरे फेस्टिव आउटफिट को भी खास बना देगा। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।