अधिकतर भारतीय महिलाएं साड़ी पहनने का बहुत शौक रखती हैं, लेकिन वह एक साड़ी को कुछ टाइम पहन कर या तो उस साड़ी को किसी को दे देती है या फिर फेंक देती हैं। अगर आप भी ऐसा करती हैं, तो रुक जाइए। आज हम आपको इस खबर में कुछ ऐसे आइडियाज देंगे, जिनकी मदद से आप पुरानी साड़ी से छोटी बच्चियों के लिए फ्रॉक बना सकती हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।

हॉटर नेक ऑरेंज फ्रॉक

अगर आप भी अपनी किसी पुरानी साड़ी को अब नहीं पहनती हैं और इसे किसी को देने का सोच रही हैं या फिर फेंकने वाली हैं, तो अब आप उस साड़ी से इस तरह का हॉटर नेक ऑरेंज फ्रॉक बना सकती हैं। उदाहरण में आप इस तस्वीर से आइडिया ले सकती हैं। इस तरह की साड़ी अगर आपके पास है, तो उसे आप फ्रॉक में कन्वर्ट कर सकती हैं।

ब्लैक हाई-लो ड्रेस

अगर आपके घर में छोटी बच्ची है और आप उसके लिए एक से एक कपड़े खरीदती हैं, लेकिन कई बार बच्चियों के कपड़े भी महंगे आते हैं इस वजह से जेब पर फर्क पड़ता है, तो अब आप अपनी बेटी के लिए घर पर एक खूबसूरत यह ब्लैक हाई-लो ड्रेस फ्रॉक तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए आप अपनी किसी भी पुरानी साड़ी का इस्तेमाल कर सकती है।

रेड फिट एंड फ्लेयर्ड मैक्सी ड्रेस

यही नहीं आप चाहें, तो किसी भी बनारसी साड़ी का इस्तेमाल कर इस तरह के खूबसूरत रेड फिट एंड फ्लेयर्ड मैक्सी ड्रेस को तैयार कर सकती हैं। ऐसे फ्रॉक इन दिनों काफी चलन में है, जिसे महिलाएं अपनी पुरानी साड़ी का इस्तेमाल कर तैयार करवाती हैं। ऐसे में आप भी किसी टेलर से अपनी साड़ी देकर इस तरह की खूबसूरत ड्रेस डिजाइन करवा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Frock Suit Designs: बकरीद के जश्न में ये 3 खूबसूरत फ्रॉक सूट के डिजाइंस लगाएंगे चार चांद

येलो रफल फ्रॉक

आप अपनी छोटी सी बच्ची के लिए इस तरह का येलो रफल फ्रॉक डिजाइन करवा सकती हैं। ऐसे फ्रॉक को आप अपनी किसी भी पुरानी कॉटन या बनारसी साड़ी के साथ डिजाइन करवा सकती हैं। ऐसे फ्रॉक आपकी बेटी की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे और उसे डिफरेंट लुक देने में मदद करेंगे। इसे आप खुद भी बना सकती हैं या बुटीक में बनवा सकती हैं।

मैरून लहंगा

अब आप अपनी बच्ची को बाजार के महंगे सूट या फ्रॉक पहनाने के बजाय अपनी पुरानी सुंदर साड़ी से इस तरह का खूबसूरत मैरून लहंगा बनवाकर पहना सकती हैं। आप इससे फ्रॉक भी तैयार कर सकती हैं। ऐसी ड्रेस बच्चियों की खूबसूरती को बढ़ा देगा और उन्हें यूनिक लुक देने में मदद करेगा। आप इसे किसी भी साड़ी से बनवा सकती हैं। लेकिन कॉटन और बनारसी साड़ी से बनवाना सही लगेगा। 

यह भी पढ़ें- Old Saree Reuse: मम्मी की पुरानी रखी साड़ियों से अपनी बेबी गर्ल के लिए बनवाएं ऐसी खूबसूरत फ्रॉक

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :  pinterest/KUSVAA/NeAr Market/Storyvogue/princenprincess/amazon/CRAFT MUSIUM Mulmul/Generic