बच्चियों के लिए ज्वेलरी खरीदते वक्त कई चीजों का ध्यान रखना पड़ता है। ऐसे में अगर आप अपने घर में किसी छोटी बच्ची के लिए इयररिंग्स लेने का मन बना रही हैं, तो हैवी इयररिंग्स के बजाय कुछ लाइटवेट इयररिंग्स को चुन सकती हैं। आज हम इस लेख में आपको कुछ बेहतरीन इयररिंग्स आइडियाज देंगे, जो बच्चियों के लिए परफेक्ट हो सकते हैं।

गोल्ड प्लेटेड ट्रायंगल व्हाइट पर्ल इयररिंग्स

बच्चियों को इन दिनों भारी-भरकम ज्वेलरी के बजाय छोटे टॉप्स पहनना ज्यादा पसंद आ रहा है। ऐसे में आप अपनी बेटी या भांजी के लिए इस तरह के खूबसूरत और लाइटवेट इयररिंग्स को चुन सकती हैं। जब इन छोटे-छोटे इयररिंग्स को आपकी बेटी पहनेगी, तो ये उसके चेहरे की खूबसूरती को दोगुना बढ़ा देंगे। इसे आपकी बच्ची किसी भी आउटफिट के साथ पहन सकती हैं। 

लीफ टेक्सचर्ड गोल्डन स्मॉल इयररिंग्स

छोटे-छोटे फूलों और पत्तियों की शेप वाले सोने के टॉप्स भी बच्चियों के फेवरेट बन रहे हैं। आप इस तरह के लीफ टेक्सचर्ड गोल्डन स्मॉल इयररिंग्स को भी अपनी बेटी के लिए खरीद सकती हैं। ये न ज्यादा हैवी हैं और न ही बड़े। ऐसे में डेली वियर के लिए भी आप इस तरह के इयररिंग्स अपनी बेटी के लिए सिलेक्ट कर सकती हैं। 

स्मॉल हार्ट शेप गोल्डन इयररिंग्स

अगर आप चाहती हैं कि इयररिंग्स बच्चों के कपड़ों या बालों में न उलझें, तो आप उन्हें इस तरह के स्मॉल हार्ट शेप गोल्डन इयररिंग्स भी गिफ्ट कर सकती हैं। यह एक यादगार तोहफा हो सकता है, जो बच्ची के मासूम चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगा देगा। इसे आपकी बच्ची किसी भी फंक्शन में ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं। 

यह भी पढ़ें- Golden Earring For Girls: ऑफिस में विंटर लुक को बनाना है खास, तो शामिल करें ऐसे गोल्डन इयररिंग्स

जियोमेट्रिक स्क्वायर शेप इयररिंग्स

अगर आप छोटी भांजी या भतीजी के लिए छोटे इयररिंग्स खरीदने का सोच रही हैं, तो इस तरह के थोड़े यूनिक और स्पेशल जियोमेट्रिक शेप वाले इयररिंग्स सही रहेंगे। ऐसे इयररिंग्स आप अपनी बेटी को किसी खास मौके या उसके जन्मदिन पर भी गिफ्ट कर सकती हैं। ऐसे लेटेस्ट और नए डिजाइन वाले लाइटवेट इयररिंग्स बच्चियों को खूब पसंदआएंगे।  

फ्लावर डिजाइन गोल्डन इयररिंग्स

इन दिनों बच्चियों के लिए इस तरह के फ्लावर डिजाइन गोल्डन इयररिंग्स भी खूब पसंद किए जा रहे हैं। आप भी ऐसे इयररिंग्स को अपने नजदीकी बाजार में किसी भी ज्वेलरी शॉप से खरीद सकती हैं या ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स पर भी आपको ऐसे इयररिंग्स के कई ऑप्शंस मिल जाएंगे। इसे आपकी बेटी किसी भी साधारण ड्रेस के साथ भी पहन सकती हैं। 

अगर आपका भी अपनी छोटी बच्ची के लिए इयररिंग्स खरीदने का मन है, तो आप ऊपर बताई गई इन डिजाइंस को ट्राई कर सकती हैं। ये सभी डिजाइंस बेटी के चेहरे पर बेहद खूबसूरत जंचेंगे।   

यह भी पढ़ें- Golden Bali Designs: डेली वियर में पहनने के लिए बेस्ट हैं ये गोल्डन बालियां, यहां देखें लेटेस्ट डिजाइंस

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से। 

Image Credit :  pinterest/bol/Vintage Stories/Serra Morphe/Sheron p/samanthayu