करवा चौथ का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत ही खास होता है। इस खास दिन पर हर सुहागिन महिला सबसे खूबसूरत लगना चाहती है। लाल-गुलाबी साड़ी, हैवी लहंगा से लेकर सोलह श्रृंगार करवा चौथ के दिन महिलाएं करती हैं, लेकिन असली खूबसूरती बढ़ाने में कंगन सबसे अहम भूमिका निभाते हैं। यदि आप भी इस करवा चौथ पर एथनिक लुक को गॉर्जियस टच देना चाहती हैं, तो कुंदन के कंगन आपके लिए बेस्ट चॉइस बन सकते हैं जिसमें कई टाइप्स के कुंदन कंगन जैसे ग्‍लास, पोल्‍की, पाची आदि के डिजाइंस आप ट्राई कर सकती हैं।

करवा चौथ के लिए बेस्ट हैं ये 4 कुंदन कंगन

करवा चौथ के लिए कुंदन के कंगन सुहागिनों के लिए इसलिए बेस्ट हैं, क्योंकि अपनी शानदार वैराइटी के कारण ये लाल-मैरून साड़ियों से लेकर भारी लहंगों और अनारकली सूट तक, हर एथनिक आउटफिट के साथ आसानी से मैच होकर आपके पूरे लुक को एक रॉयल और गॉर्जियस टच देते हैं।

1. ग्लास कुंदन कंगन (Glass Kundan Bangles)

ग्लास कुंदन कंगन में कांच के टुकड़ों या स्टोन का इस्तेमाल होता है। यह आर्टिफिशियल ज्वेलरी में सबसे ज्यादा मिलते हैं और कम बजट में बेहतरीन लुक देते हैं। इस कंगन को पेयर करने से लुक रिच लगता है और पूरा आउटफिट क्लासी नजर आता है।

ऐसे करें स्टाइल: आप ग्लास कुंदन कंगन को करवा चौथ के दिन सिल्क या बनारसी साड़ी के साथ पेयर कर सकती हैं। यह कंट्रास्ट लुक हाथों को भरा-भरा और बेहद खूबसूरत दिखाएगा।

Image Credit: Amazon

2. पोल्की कुंदन कंगन (Polki Kundan Bangles)

इसमें बिना तराशे हुए नेचुरल कच्चे हीरो का इस्‍तेमाल किया जाता है। यह शाही और ट्रेडिशनल ब्राइडल लुक देते हैं। पोल्की कुंदन कंगन एथनिक वॉर्डरोब की प्रीमियम और रॉयल ज्वेलरी मानी जाती है। अगर आप अपने फेस्टिव लुक को थोड़ा एंटीक और क्लासिक बनाना चाहती हैं, तो यह बेस्ट चॉइस है।

ऐसे करें स्टाइल: करवा चौथ के दिन आप रेड या मैरून बनारसी साड़ी, चंदेरी साड़ी, पेस्टल और आइवरी लहंगे के साथ पोल्की कुंदन कंगन कैरी कर सकती हैं। इसके अलावा, हैवी अनारकली या शरारा सूट के साथ और इंडो-वेस्टर्न ड्रेप साड़ी के साथ भी आप पोल्की कुंदन कंगन कैरी कर सकती हैं।

Image Credit: samarpanfashion.com

3. पाची कुंदन कंगन (Pachi Kundan Bangles)

इस तरह के कंगनों में रंगीन मीनाकारी का काम होता है। पाची कुंदन कंगन को आउटफिट के मैचिंग कलर के हिसाब से चुन सकती हैं, जिससे पूरा लुक एकदम शाही अंदाज देगा।

ऐसे करें स्टाइल: पाची कंगन अपने आप में काफी हैवी और कलरफुल कंगन होते हैं, इसलिए इन्हें हमेशा सिंगल पेयर में ही पहनना चाहिए। इन्हें आप बनारसी साड़ी, सिल्क के लहंगों और ट्रेडिशनल अनारकली के साथ पहन सकती हैं।

Image Credit: Amazon

4. फॉयल कुंदन कंगन (Foil Kundan Bangles)

इन कंगनों पर हाथ से बारीक सोने के वर्क से काम किया जाता है। इन्हें साड़ी, लहंगे या सूट के साथ पहना जाता है। इन्हें प्लेन कांच के साथ पेयर करके खूबसूरत लुक पाया जा सकता है।

ऐसे करें स्टाइल: करवा चौथ के दिन इन कंगनों को आप गोटा-पट्टी सूट्स या शिफॉन-जॉर्जेट की साड़ियों के साथ पेयर कर सकती हैं।

Image Credit: Amazon

कंगन पहनते समय इन बातों का रखें ध्‍यान

कंगन पहनते समय महिलाओं को कुछ गलतियों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए ताकि भविष्य में कंगन खराब ना हो। आइए इन गलतियों के बारे में जानते हैं।

  1. कंगन न तो बहुत ज्यादा टाइट होने चाहिए और न ही इतने ढीले कि काम करते समय या पूजा के दौरान फिसलकर हाथ से निकल जाएं।
  2. अगर आप कांच की चूड़ियों के साथ कुंदन के कंगन वीयर कर रही हैं, तो हमेशा कांच की चूड़ियों को आगे-पीछे रखकर बीच में कंगन लगाएं ताकि वे सुरक्षित रहें और टूटने से बचे रहें।
  3. परफ्यूम, लोशन या पानी के सीधे संपर्क में से आने से कंगन की चमक फीकी पड़ सकती है। इसलिए तैयार होने के बाद ही कंगनों को पहनें।

करवा चौथ पर सुहागिनों के लिए कुंदन के कंगन एक परफेक्ट चॉइस हैं। ये आसानी से हर एथनिक आउटफिट के साथ मैच हो जाते हैं और आपके फेस्टिव लुक को एक रॉयल टच देते हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Cover Image Credit: Amazon