करवा चौथ का त्योहार सिर्फ पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखने तक ही सीमित नहीं है बल्कि यह सास और बहू के रिश्ते में मिठास घोलने का भी एक बहुत प्यारा मौका होता है। इस खास दिन पर बहू अपनी सास को सरगी देने के साथ-साथ कुछ अच्छा गिफ्ट देकर उनका आशीर्वाद लेती है। अगर आप भी इस करवा चौथ अपनी सास को कुछ ऐसा खास देना चाहती हैं जो उन्हें हमेशा याद रहे और उनके काम भी आए, तो गोल्ड नोज पिन से बेहतर और क्या हो सकता है? सोने की नोज पिन दिखने में बहुत खूबसूरत और रॉयल तो लगती ही है, साथ ही यह हर उम्र की महिलाओं पर खूब अच्छा लगता है।
गोल्ड नोज पिन के लेटेस्ट डिजाइंस
चाहे आपकी सास को बिल्कुल सिंपल और सोबर डिजाइन पसंद हो या फिर थोड़े ट्रेडिशनल और ट्रेंडी पैटर्न, हम आपके लिए लेकर आए हैं गोल्ड नोज पिन के कुछ लेटेस्ट और खूबसूरत डिजाइंस। आइए देखते हैं-
1. हाफ मून गोल्ड नोज पिन
अगर आपकी सास को ट्रेंडी और यूनिक डिजाइंस पहनना पसंद है, तो यह Crescent Moon के डिजाइन वाली गोल्ड नोज पिन बेस्ट है। इसमें आप देख पा रही हैं कि छोटे-छोटे शाइनी स्टोन भी लगे हैं, जो पहनने पर बहुत ही रॉयल लुक देंगे।
- क्यों है खास: यह डिजाइन ट्रेडिशनल होने के साथ-साथ बहुत मॉडर्न भी लग रहा है।
- किस पर जंचेगी: करवा चौथ पर साड़ी या हैवी एथनिक सूट के साथ सास के चेहरे पर यह खूब खिलेगी।
Image Credit- Pinterest/Suzana Lopez
2. क्रिसेंट स्टोन नोज पिन
अगर आप अपनी सास को कुछ एलिगेंट और सोबर गिफ्ट करना चाहती हैं, तो चांद के शेप वाली यह गोल्ड नोज पिन भी बेस्ट है। इसके बीच में लगा छोटा सा नग और गोल्ड फिनिशिंग इसे काफी अट्रैक्टिव लुक दे रही है।
- क्यों है खास: यह डिजाइन नाक पर बहुत ही खूबसूरत लगेगा और यह रोजाना पहनने के लिए भी बेस्ट है।
- किस पर जंचेगी: करवा चौथ पर सिल्क साड़ी या किसी भी सिंपल एथनिक वियर के साथ यह ग्रेसफुल लुक देगा।
Image Credit- Pinterest/EtsyFR
यह भी पढ़ें- सोलह श्रृंगार की शान है 'नथ'! राजस्थानी रजवाड़ी से लेकर मुक्कुथी तक, जानिए हर राज्य का अनोखा स्टाइल
3. लीफ शेप गोल्ड नोज पिन
अगर आपकी सास को एकदम सिंपल और नेचर-इंस्पायर्ड ज्वेलरी पसंद है, तो यह पत्ती के डिजाइन वाली गोल्ड नोज पिन बेहतरीन रहेगी। इसमें सोने की नक्काशी के साथ एक सुंदर पत्ती का शेप बना हुआ है, जो बहुत ही प्यारा लगेगा।
- क्यों है खास: इसमें कोई नग या स्टोन नहीं है, जिससे इसे रोजाना भी पहना जा सकता है।
- किस पर जंचेगी: इसे डेली वियर से लेकर करवा चौथ पर कॉटन या सिल्क साड़ी के साथ आराम से पहना जा सकता है।
Image Credit- Pinterest/shineline
4. सनफ्लावर स्टाइल रेड स्टोन नोज पिन
आप अपनी सास को यह सनफ्लावर शेप वाली नोज पिन भी दे सकती हैं। यह बेहद खूबसूरत लगेगी। इसमें बाहर की तरफ पत्तियों की नक्काशी है और बीच में लाल कलर का स्टोन लगा हुआ है।
- क्यों है खास: बीच का लाल स्टोन और फूलों वाली नक्काशी चेहरे को अलग ही लुक देगी।
- किस पर जंचेगी: करवा चौथ पर लाल या मैरून रंग की साड़ी के साथ यह नोज पिन सास के लुक में चार चांद लगा देगी।
Image Credit- Pinterest/Madeline
5. स्वास्तिक स्टाइल गोल्ड नोज पिन (Swastik Style Gold Nose Pin)
अगर आप करवा चौथ के पावन मौके पर अपनी सास को कुछ शुभ और धार्मिक टच वाला गिफ्ट देना चाहती हैं, तो यह स्वास्तिक पैटर्न वाली गोल्ड नोज पिन सबसे बेस्ट रहेगी। इसमें बहुत ही बारीकी से बना स्वास्तिक का आकार है, जो दिखने में काफी अट्रैक्टिव और यूनिक लग रहा है। हालांकि, यह बस स्वास्तिक डिजाइन में है।
- क्यों है खास: स्वास्तिक को बेहद शुभ माना जाता है, इसलिए त्योहारों और पूजा-पाठ के मौकाें के लिए यह डिजाइन परफेक्ट है।
- किस पर जंचेगी: इसे किसी भी साड़ी, कटवर्क सूट या पूजा के कपड़ों के साथ पहनने पर सास के चेहरे पर एक अलग ही ग्रेस देखने को मिलेगा।
Image Credit- Pinterest/Vellismith
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Pinterest/etsy/eternz/ShemisliJewels
-1793091897351_m.webp)