डेनिम एक ऐसा एवरग्रीन फैब्रिक होती है, जो कभी भी आउट ऑफ ट्रेंड नहीं होती है। ज्यादातर लोग डेनिम का मतलब सिर्फ जींस या जैकेट ही समझते हैं, जबकि ऐसा नहीं है। आजकल लड़कियों के बीच डेनिम ड्रेसेस का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। कैजुअल डे-आउट से लेकर कॉलेज और वेकेशन तक, एक सही डेनिम ड्रेस आपको बेहद स्टाइलिश और कम्फर्टेबल लुक दे सकती है। अगर आप भी वही पुरानी और साधारण टी-शर्ट स्टाइल डेनिम फ्रॉक पहनकर बोर हो चुकी हैं, तो इस समर सीजन आपको कुछ नया ट्राई करना चाहिए। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप कौन-सी डेनिम ड्रेसेस पहन सकती हैं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

 

कोर्सेट-स्टाइल नूडल स्ट्रैप ए-लाइन ड्रेस

यह ड्रेस उन लड़कियों के लिए परफेक्ट है जो एक फेमिनिन, स्लीक और मॉडर्न लुक चाहती हैं। इस ड्रेस का ऊपरी हिस्सा कोर्सेट और स्वीटहार्ट नेकलाइन से इंस्पायर्ड है, जो बॉडी को एक शानदार स्ट्रक्चर और फिटिंग देता है। 

इसे भी पढ़ें -बिंदी के खाली पत्तों को फेंकने की भूल न करें, घर सजाने के लिए बनाएं ये 3 चीजें 

स्क्वायर नेक गैदर्ड मैक्सी ड्रेस

यदि आप थोड़ा कंफर्टेबल, रिलैक्स्ड और क्लासिक वाइब पसंद करती हैं, तो दूसरी तस्वीर में दिखाई गई यह ड्रेस आपकी पहली पसंद बन सकती है। इसकी ब्रॉड स्क्वायर नेकलाइन और चौड़ी स्ट्रैप्स इसे बेहद सिंपल और सोबर लुक देती हैं। 

 विंटेज बटन-डाउन कॉलर शर्ट ड्रेस

इस फोटो में दिख रही यह ड्रेस फॉर्मल और कैजुअल का एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन है। अगर आप ऑफिस या किसी सेमी-फॉर्मल मीटिंग के लिए डेनिम कैरी करना चाहती हैं, तो यह शर्ट ड्रेस सबसे बेस्ट ऑप्शन है। इसमें फ्रंट में मैटेलिक बटन्स, पफ स्लीव्स, कॉलर और वेस्ट को हाइलाइट करने के लिए एक मैचिंग डेनिम बेल्ट दी गई है।

नोट - अपने विंटेज लुक को निखारने के लिए बालों की हाई पोनीटेल बनाएं, सिल्वर हूप्स पहनें और इसे हील्स या ट्रेंडी बूट्स के साथ इन डेनिम्स को स्टाइल कर सकती हैं।

1. दुबली-पतली लड़कियों पर किस तरह की डेनिम ड्रेस सबसे अच्छी लगती है?

डेनिम एक ऐसा वर्सटाइल फैब्रिक है, जो हर बॉडी टाइप पर अच्छा लगता है। स्लिम फिगर वाली लड़कियों पर स्ट्रक्चर और वॉल्यूम ऐड करने वाले डिज़ाइन्स बहुत अच्छे लगते हैं। 

2. एक सिंपल डेनिम ड्रेस को बेल्ट या ज्वेलरी के साथ कैसे स्टाइल करें?

डेनिम ड्रेस एक ब्लैंक कैनवास की तरह होती है। वेस्ट पर बेल्ट लगाने से ड्रेस को एक परफेक्ट शेप मिलती है। इसके साथ लेयर्ड नेकलेस, चंकी गोल्ड इयररिंग्स, स्टेटमेंट कफ्स या विंटेज एक्सेसरीज कैरी करके आप बेहद ट्रेंडी और एलिगेंट लुक पा सकती हैं।

3. ऑफिस पहनने के लिए डेनिम ड्रेस को ब्लेजर या जैकेट के साथ कैसे पेयर करें?

डेनिम ड्रेस को ऑफिस-एप्रोप्रियेट बनाने के लिए लेयरिंग सबसे बेस्ट है। इसके ऊपर एक फॉर्मल स्ट्रक्चर्ड ब्लेज़र या टेलर्ड जैकेट पहनकर आप स्मार्ट-कैजुअल लुक पा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें -Polki Jhanjar Design: पैरों की खूबसूरती बढ़ाएंगे सिंपल चांदी के ये झांझर डिजाइंस, यहां से लें आइडियाज

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: www.virgio.com