छठ पूजा में महिलाओं के सोलह श्रृंगार का विशेष महत्व होता है। चार दिनों तक महिलाएं रोजाना व्रत रखकर साड़ी, गहने, मेहंदी और आलता लगाकर पूजा करती हैं। अगर आप भी इस खास पर्व पर रोजाना अपने लुक को अट्रैक्टिव बनाना चाहती हैं, तो सभी सुहागिन महिलाएं पैरों को खूबसूरत बनाने के लिए कुछ शानदार और नए डिजाइन वाले बिछिया पहन सकती हैं।

5 सबसे खूबसूरत और लेटेस्ट बिछिया डिजाइंस

पैरों में लगे लाल आलता और सुंदर बिछिया खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। अगर आप भी इस छठ पूजा पर वही एक जैसी पुरानी और साधारण बिछिया पहन रही हैं, तो इस बार आप कुछ खूबसूरत डिजाइंस ट्राई करें। आइए जानते हैं 5 सबसे खूबसूरत और लेटेस्ट बिछिया डिजाइंस के बारे में।

1. कुंदन और मीनाकारी वर्क बिछिया

आजकल मीनाकारी ज्वेलरी बहुत ज्यादा ट्रेंड में हैं। ऐसे में अगर आप भी मीनाकारी बिछिया की तलाश में हैं, तो आपके लिए यह खूबसूरत डिजाइन बेस्ट हो सकता है। पैरों पर लगे लाल आलता और महावर के साथ इस तरह के बिछिया खूब उठाव देंगे। छठ पूजा के चारों दिन आप इसे पहनकर रॉयल लुक पा सकती हैं।

pinterest/Kiran

2. चेन वाली बिछिया

अगर आप भरा हुआ लुक चाहती हैं, तो आपके लिए इस तरह की चेन वाली बिछिया बेस्ट हो सकती हैं। इसमें बिछिया के साथ नाजुक चांदी की चेन जुड़ी होती है, जो पैरों को भरा हुआ दिखाती हैं। ऐसी बिछिया खासकर नई नवेली दुल्हनों के लिए बेस्ट हो सकती है।

pinterest/Fashion There

3. ऑक्सीडाइज्ड फ्लोरल डिजाइन बिछिया

आप इस साल छठ उत्साव के दौरान अपने लुक को पूरा और खूबसूरत बनाने के लिए ऑक्सीडाइज्ड फ्लोरल डिजाइन बिछिया ट्राई कर सकती हैं। ऐसे बिछिया के डिजाइंस आजकल बहुत चलन में हैं, जिसे आप भी पहनकर भीड़ से अलग और छठ पूजा लुक को शानदार बना सकती हैं। ऐसे बिछिया आपको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर मिल जाएंगे।

pinterest/PrettyPicks

4. घुंघरू वाली पारंपरिक बिछिया

अगर आपको घुंघरू वाले बिछिया बहुत पसंद हैं, तो आपके लिए इस तरह के बिछिया सही रहेंगे। इनके किनारों पर छोटे-छोटे चांदी के घुंघरू लगे होते हैं, जो चलने पर आवाज करते हैं। छठ के दौरान इन्हें पहनकर आप परफेक्ट छठ पूजा लुक पा सकती हैं।

pinterest/VenueLook 

5. मिनिमलिस्ट स्टोन और पर्ल बैंड बिछिया

अगर आप सिंपल लुक चाहती हैं, तो आपके लिए पतली चांदी की रिंग जैसी यह बिछिया बेस्ट रहेगी। यह सोबर, मॉडर्न और बेहद आरामदायक होती है, जिसे आप छठ के खास मौके पर पहन सकती हैं। यह न सिर्फ पैरों को खूबसूरत बनाएंगे, बल्कि पूरे छठ पूजा लुक में चार चांद लगा देंगे।

pinterest/SoftStudio

निष्कर्ष: अगर आप भी इस साल छठ पूजा के दौरान सोलह श्रृंगार कर रही हैं, तो अब आप पैरों में एक जैसी बिछिया पहनने के बजाय इस बार कुछ नया ट्राई कर सकती हैं। इस लेख में बताएं गए कुछ लेटेस्ट और नए बिछिया डिजाइंस आपके लिए बेस्ट हो सकते हैं। ये सभी पैटर्न्स घाट पर आपकी सादगी को निखारने में मदद करेंगे।  यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।