भारतीय फैशन जगत के सबसे बड़े इवेंट 'लैक्मे फैशन वीक 2026' का ऑफिशियल शेड्यूल आ गया है। इस बार देश-विदेश के टॉप डिजाइनरों, बॉलीवुड सितारों और ट्रेंडसेटिंग कलेक्शंस का यह जमावड़ा दिल्ली में लगने जा रहा है। अगर आप भी लेटेस्ट ब्राइडल आउटफिट्स, आधुनिक स्टाइल और रैंप दिखने के शौकीन हैं, तो इस इवेंट पर आपकी नजरें जरूर टिकी होंगी। फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया (FDCI), रिलायंस ब्रांड्स और लक्मे मिलकर इस भव्य इवेंट का आयोजन कर रहे हैं। आइए जानते हैं इस इवेंट से जुड़ी तारीखें, वेन्यू और जरूरी बातें।

कब और कहां होगा लैक्मे फैशन वीक 2026?

यह 5 दिवसीय ग्रैंड फैशन शो 14 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। इस बार यह दिल्ली के फेमस 'ताज पैलेस' में होने जा रहा है। फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया (FDCI), रिलायंस ब्रांड्स और लैक्मे साथ मिलकर इस मंच को पेश कर रहे हैं।  

लैक्मे फैशन वीक 2026 के 4 सबसे बड़े मुख्य आकर्षण

इस बार का फैशन वीक कई बड़े सरप्राइज लेकर आ रहा है। इवेंट के पहले दिन की शुरुआत मशहूर ब्रांड 'पेरो' के ओपनिंग शो से होगी, इसके अलावा 'NIF Global' के मंच से कुछ नए युवा डिजाइनर भी अपनी कला पेश करेंगे। यही नहीं पूरे तीन साल के लंबे इंतजार के बाद मनीष मल्होत्रा दोबारा लैक्मे फैशन वीक के रैंप पर लौट रहे हैं। आने वाली शादी-ब्याह और त्योहारों के सीजन को देखते हुए वह अपना नया 'लक्जरी प्रेट' कलेक्शन लेकर आ रहे हैं, जो दुल्हनों और फैशन लवर्स के लिए बेस्ट हो सकते हैं।  

तारीख और दिन समय शो का नाम डिजाइनर या पार्टनर
मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 शाम 5:00 बजे सर्कुलर डिजाइन चैलेंज आर एलान और भारत में संयुक्त राष्ट्र संघ
  रात 8:00 बजे ओपनिंग शो एफडीसीआई, लैक्मे फैशन वीक, तीरा और पेरो
बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 दोपहर 12:00 बजे जेन नेक्स्ट एनआईएफ ग्लोबल, अभिषेक चौहान स्टूडियो, सुब्बा और डे एंड एज
  दोपहर 2:30 बजे द रनवे एनआईएफ ग्लोबल
  शाम 5:00 बजे रनवे शोकेस एफडीसीआई, मॉस्को फैशन वीक और सर्गेई सिसोएव
  शाम 6:30 बजे कलेक्टिबल्स जैसलमेर क्राफ्टेड बार और सामंत चौहान
  रात 8:00 बजे रनवे शोकेस  सुनीत वर्मा
  रात 9:30 बजे रनवे शोकेस तस्वा
गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026 दोपहर 12:00 बजे मल्टी-डिजाइनर शोकेस मिनी सोंधी, ओआरसीआर और सौम्या गोयल
  दोपहर 2:30 बजे मल्टी-डिजाइनर शोकेस प्रतिमा पांडे, राहुल सिंह और संयुक्ता दत्ता
  शाम 4:00 बजे मल्टी-डिजाइनर शोकेस आशीष एन सोनी, अनुराग गुप्ता आर्टिसनल और टीआईएल
  शाम 5:00 बजे रनवे शोकेस लैक्मे सैलून, अनुश्री रेड्डी और माया
  शाम 7:00 बजे रनवे शोकेस अरविंद
  रात 8:30 बजे रनवे शोकेस आर एलान और ह्यूमन
  रात 9:30 बजे रनवे शोकेस ओप्पो और नम्रता जोशिपुरा
शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 दोपहर 12:00 बजे एक्सीलेंजा: द आर्टिसंस ऑफ इटैलियन स्टाइल इटैलियन ट्रेड एजेंसी, कॉन्फार्टिजिआनाटो और एफडीसीआई
  दोपहर 2:00 बजे मल्टी-डिजाइनर शोकेस आकेया, फरक और गुआपा
  शाम 4:00 बजे मल्टी-डिजाइनर शोकेस शाहीन मन्नान और सिद्धार्थ बंसल
  शाम 6:30 बजे मल्टी-डिजाइनर शोकेस कंट्रीमेड और पवन सचदेवा
  रात 9:30 बजे रनवे शोकेस मारुति सुजुकी नेक्सा और मनीष मल्होत्रा लग्जरी प्रेट
शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 दोपहर 12:00 बजे फर्स्ट कट एफडीसीआई और पर्ल एकेडमी
  दोपहर 3:30 बजे द स्पॉटलाइट मारुति सुजुकी नेक्सा, लाइनट्राइब और ऋचा खेमका
  शाम 5:30 बजे ए फैशन स्टोरी फ्रॉम लद्दाख द फिफ्थ सीजन
रविवार, 18 अक्टूबर 2026 रात 7:30 बजे वेडिंग स्टोरीज एथनिक्स बाय रेमंड और वेडिंग स्टोरीज
  रात 9:30 बजे लैक्मे ग्रैंड फिनाले एमआईटी बाय अमित अग्रवाल

यह भी पढ़ें- Celebrity Fashion: अंबानी सेलिब्रेशन से लेकर मनीष मल्होत्रा के गणपति उत्सव में इन एक्ट्रेस ने अपने स्टाइलिश लुक्स से फैंस को बनाया दीवाना

देश के नामचीन डिजाइनरों का जलवा

बता दें, कि इस शो में मनीष मल्होत्रा के अलावा तरुण तहिलियानी, सुनीत वर्मा, नम्रता जोशीपुरा, सामंत चौहान और आशिष एन सोनी जैसे कई डिजाइनर नए कलेक्शन के साथ रैंप वॉक कराएंगे। वहीं बात करें फैशन वीक के समापन की, तो 'AM.IT बाय अमित अग्रवाल' के ग्रैंड फिनाले के साथ ये खत्म होगा। यह शो हाई-फैशन कपड़ों और नए जमाने के मॉडर्न ब्यूटी ट्रेंड्स का फ्यूजन साबित होगा।

नए टैलेंट और सस्टेनेबल फैशन पर खास ध्यान

बीते 25 सालों से यह प्लेटफॉर्म सिर्फ स्थापित डिजाइनरों तक सीमित न रहकर उभरते हुए नए हुनर को भी तराशता आया है -

इस बार के रनवे पर पारंपरिक भारतीय कारीगरी के अलावा सूती और हाथ से बने कपड़ों को आधुनिक तड़के के साथ सामने लाया जाएगा। फैशन इंडस्ट्री में सस्टेनेबिलिटी पर भी खास ध्यान दिया जाएगा, जिससे टिकाऊ फैशन को बढ़ावा मिले। इसके अलावा यंग लोगों की पसंद को ध्यान में रखते हुए इस बार स्ट्रीट-स्टाइल और कैजुअल लक्जरी आउटफिट्स में भी कई कलेक्शन देखने को मिलेंगे। 

 

निष्कर्ष: 14 से 18 अक्टूबर के बीच नई दिल्ली में होने वाला यह फैशन वीक शानदार और यादगार होने वाला है। आने वाले फेस्टिव और वेडिंग सीजन की नई गाइडलाइन तय करने वालों के लिए यह इवेंट किसी पर्व से कम नहीं है। लैक्मे फैशन वीक 2026 भारतीय संस्कृति और मॉडर्न स्टाइल का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है, जो आने वाले महीनों के ट्रेंड्स तय करेगा। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।