भारतीय त्योहारों पर महिलाएं ज्वेलरी न पहनें ऐसा हो ही नहीं सकता। ज्वेलरी न सिर्फ रॉयल लुक देती है, बल्कि कपड़ों को भी अट्रैक्टिव दिखाने में मदद करती है। राखी के खास मौके पर भी अधिकतर बहनें परफेक्ट लुक पाने के लिए आउटफिट के साथ ज्वेलरी जरूर शामिल करती हैं। अगर आप भी राखी के दिन एथनिक आउटफिट में सबसे अलग और खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो किसी भी तरह के आउटफिट के साथ कुछ ट्रेंडी कुंदन और पोल्की ज्वेलरी ट्राई कर सकती हैं।

रक्षाबंधन 2026 के लिए चुनें ये 7 Kundan Polki Jewellery Designs

ज्वेलरी में की गई बारीक कारीगरी सिंपल से सिंपल आउटफिट को भी बेहद अट्रैक्टिव और रॉयल बना देती है। इस रक्षाबंधन 2026 पर आप इन कुंदन और पोल्की ज्वेलरी डिजाइंस को स्टाइल करके भीड़ से अलग दिख सकती हैं।

1. Kundan Polki Necklace से बढ़ाएं ट्रेडिशनल लुक की खूबसूरती

इस रक्षाबंधन अपने लुक को भीड़ से अलग बनाने के लिए आप एथनिक आउटफिट के साथ इस तरह का खूबसूरत कुंदन और मीनाकारी चोकर सेट ट्राई कर सकती हैं। इसके नीचे लटकते हुए बीड्स आपके गले की खूबसूरती को बढ़ा देंगे।

किस आउटफिट के साथ पहनें: इसे आप डीप नेक शरारा सूट के साथ पेयर कर सकती हैं।  

(image credit: pinterest/GLIMOUR JEWELLERY)

2. कुंदन पोल्की झुमकों से पूरा करें फेस्टिव लुक

अगर आप गले में भारी हार नहीं पहनना चाहतीं, तो सिर्फ हैवी इयररिंग्स कैरी कर सकती हैं। राखी पर आप इस तरह की चांद के आकार में बनी (अर्धचंद्राकार) पोल्की चांदबाली डिजाइन ट्राई कर सकती हैं।

किस आउटफिट के साथ पहनें: इस तरह के इयररिंग्स स्क्वायर नेक ब्लाउज और सिल्क साड़ी के साथ खूब जचेंगे।  

(image credit: pinterest/Saumyas Jewellery)

यह भी पढ़ें- Meenakari Bangles New Designs: मीनाकारी बैंगल्स को डेली वियर में पहनकर आप भी पा सकती हैं रॉयल और गॉर्जियस लुक, हाथों की बढ़ेगी शोभा

3. Kundan Polki हाथफूल से सजाएं हाथ

अगर आप इस रक्षाबंधन अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ाना चाहती हैं, तो पारंपरिक चूड़ियों के बजाय इस तरह का कुंदन पोल्की हाथफूल शामिल कर सकती हैं। यह आपको भीड़ से हटकर लुक देने में मदद करेगा।

किस आउटफिट के साथ पहनें: इसे आप सलवार सूट या इंडो वेस्टर्न के साथ पेयर कर सकती हैं। मेहंदी के नए डिजाइंस भी हाथफूल के साथ खूब जचेंगे। 

(image credit: pinterest/Pernia’s Pop-Up Shop)

4. Kundan Polki Jewellery Set से पाएं परफेक्ट राखी लुक

हैवी नेकलेस के बजाय आप इस रक्षाबंधन लाइटवेट कुंदन पोल्की पेंडेंट सेट ट्राई कर सकती हैं। पतली चेन में यह खूबसूरत पेंडेंट आपको सोबर और क्लासी लुक देने में मदद करेगा।

किस आउटफिट के साथ पहनें: इसे आप वी-नेक अनारकली सूट या साड़ी के साथ पेयर कर सकती हैं।   

(image credit: pinterest/Etsy)

यह भी पढ़ें- Latkan Bangles Designs: हाथों को रॉयल लुक देंगे ये मीनाकारी लटकन चूड़ियों के ये डिजाइंस, नई दुल्हनों के लिए है परफेक्ट

कुंदन और पोल्की ज्वेलरी से जुड़ी जरूरी बातें 

राखी लुक को परफेक्ट बनाने के लिए अगर आप भी कुंदन पोल्की ज्वेलरी ट्राई करने का मन बना चुकी हैं, तो इन जरूरी बातों का खास ध्यान रखें -

  • असली पोल्की और कुंदन में रोशनी एक समान चमकती है, और इसका रंग कभी हल्का नहीं पड़ता।
  • कुंदन और पोल्की स्टड्स को आप सिर्फ इंडियन ही नहीं, बल्कि वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं।
  • इसे दिन के फंक्शन से लेकर नाइट पार्टी तक हर समय कैरी किया जा सकता है।

इस रक्षाबंधन आप भी अपनी पसंद और आउटफिट के हिसाब से इन 4 कुंदन और पोल्की डिजाइंस को चुनकर परफेक्ट लुक पा सकती हैं। ऐसी ज्वेलरी आपको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स पर आसानी से मिल जाएगी। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।