भारतीय महिलाएं सोलह श्रृंगार करें और पायल शामिल न करें, ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। पायल पैरों की खूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ पूरे लुक को अट्रैक्टिव और गॉर्जियस बना देती है। एक जैसे पायल के डिजाइन से अधिकतर महिलाएं बोर हो जाती हैं। ऐसे में अगर आप इस बार कुछ नया ट्राई करने की सोच रही हैं, तो आपके लिए काठियावाड़ी झांझर पायल डिजाइंस (Kathiyawadi Jhanjhar Payal) सबसे बेस्ट हो सकती हैं।

काठियावाड़ी झांझर पायल डिजाइंस

चांदी से बनी ये भारी पायल आपको रॉयल लुक देने में मदद करेगी। काठियावाड़ी झांझर पायल को आप लहंगा, साड़ी और इंडो-वेस्टर्न से लेकर किसी भी ट्रेडिशनल और एथनिक आउटफिट के साथ पहन सकती हैं। फैशन की इस दुनिया में सिंपल और पतली चेन वाली पायल के बजाय अब महिलाएं हैवी पायल पहनना ज्यादा पसंद कर रही हैं। आइए जानते हैं लेटेस्ट काठियावाड़ी झांझर पायल डिजाइंस के बारे में, जो आपके लिए बेहतरीन साबित हो सकती हैं।

ट्रेंडी काठियावाड़ी झांझर पायल के 5 लेटेस्ट डिजाइंस

अगर आप अपने एथनिक और फेस्टिव लुक को खास बनाना चाहती हैं, तो इन डिजाइंस में से अपनी पसंद चुन सकती हैं -

1. चौड़ी पारंपरिक झांझर पायल

बात जब काठियावाड़ी स्टाइल की हो, तो ब्रॉड ट्रेडिशनल झांझर पायल डिजाइंस सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। इसमें लगी चौड़ी पट्टी और छोटे-छोटे चांदी के घुंघरू इसे और शानदार बनाते हैं। यह डिजाइन खासकर दुल्हनों के लिए सबसे परफेक्ट रहेगी। 

pinterest/shubham 

2. मीनाकारी और रंगीन स्टोन वाली झांझर पायल

आजकल मीनाकारी वर्क वाली ज्वेलरी बहुत ज्यादा ट्रेंड कर रही है। ऐसे में आपके लिए मीनाकारी और रंगीन स्टोन वाली झांझर पायल सबसे बेस्ट हो सकती है। इसे आप किसी भी तरह के लहंगे या साड़ी के साथ पहनकर अपने पैरों की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। 

pinterest/AmmuStyleFinds

3. एंटीक ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर झांझर

अगर आपको ऑक्सीडाइज्ड पैटर्न में पायल पहनना पसंद है, तो किसी खास इवेंट या फंक्शन के दौरान हल्की डार्क और एंटीक दिखने वाली इस खूबसूरत ऑक्सीडाइज्ड झांझर पायल को ट्राई कर सकती हैं। इसे आप लॉन्ग स्कर्ट या कॉटन-सिल्क सूट जैसे आउटफिट्स के साथ पहनकर अपने लुक को परफेक्ट बना सकती हैं। 

pinterest/Mr G M Mr. GM

4. डबल या ट्रिपल लेयर घुंघरू पायल

डबल या ट्रिपल लेयर वाले झांझर घुंघरू पैटर्न पायल भी आजकल बहुत ट्रेंड में हैं। इसे आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से या नजदीकी बाजार की किसी ज्वेलरी शॉप से आसानी से खरीद सकती हैं। इस तरह की पायल नई नवेली दुल्हनों के लिए सबसे सही रहेगी। 

pinterest/Madhavi

5. मोर पैटर्न वाली काठियावाड़ी पायल

पीकॉक डिजाइन वाले काठियावाड़ी पायल भी आजकल खूब चलन में हैं। अगर आप कुछ अलग पहनना चाह रही हैं, तो हाथी और मोर के डिजाइन वाली यह पायल सबसे सही रहेगी। इसे आप शादी की रस्मों, पूजा-पाठ या त्योहार के दौरान पहन सकती हैं। 

चांदी की झांझर पायल खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें?

अगर आप चांदी की झांझर पायल खरीदने या पहनने जा रही हैं, तो इन छोटी-छोटी बातों का खास ध्यान जरूर रखें -

  • चांदी की पायल खरीदते वक्त उसका हॉलमार्क और चांदी की शुद्धता जरूर चेक कर लें, ताकि आपको सही क्वालिटी मिले।
  • पायल जब भी खरीदें, तो परफेक्ट फिट और सही साइज के हिसाब से ही लें। बहुत ज्यादा ढीली पायल चलने में दिक्कत दे सकती है और पूरा लुक बिगाड़ सकती है।
  • चांदी हवा के संपर्क में आने से काली पड़ सकती है, इसलिए इसे हमेशा एयरटाइट डिब्बे में बंद करके रखें।

निष्कर्ष: अगर आप भी पतली और एक जैसी चेन वाली साधारण पायल पहनने के बजाय कुछ नया ट्राई करने की सोच रही हैं, तो काठियावाड़ी झांझर पायल आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। अधिकतर महिलाएं इसे शादी के मौकों, त्योहारों या पूजा-पाठ पर पहनना पसंद करती हैं, जहा ये आउटफिट के साथ बेहद खूबसूरत लगती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।