हर साल करवा चौथ का पावन पर्व सुहागन महिलाओं द्वारा बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। यह पर्व खासकर उन महिलाओं के लिए बेहद यादगार बन जाता है, जिनकी शादी के बाद पहला करवा चौथ का त्योहार होता है। ऐसे में नई-नवेली दुल्हन इस दिन 16 श्रृंगार करके अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है। अगर आपका भी इस साल पहला करवा चौथ का व्रत है और आप इस दिन सबसे खूबसूरत नजर आना चाहती हैं, तो 16 श्रृंगार में पैरों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए कुछ लेटेस्ट और नए डिजाइन की बिछिया शामिल कर सकती हैं। बिछिया न केवल सुहाग की निशानी है, बल्कि यह आपके पैरों को अट्रैक्टिव बनाने में भी मदद करती है।

Karwa Chauth 2026 के लिए ट्राई करें बिछिया के ये 6 लेटेस्ट डिजाइन

आजकल बाजार में एक से बढ़कर एक बिछिया डिजाइंस मौजूद हैं। उनमें से कुछ बेहतरीन डिजाइंस आज हम आपको इस लेख में बताएंगे। आइए जानते हैं इन 5 ट्रेंडी बिछिया डिजाइंस के बारे में।

फ्लोरल बिछिया डिजाइन (Floral Toe Ring Design)

अगर आपकी अभी-अभी शादी हुई है और शादी के बाद आपका यह पहला करवा चौथ का व्रत है, तो आपके लिए इस तरह की खूबसूरत फ्लोरल बिछिया डिजाइन सबसे बेस्ट हो सकती है। यह बिछिया देखने में काफी चार्मिंग लगती है, जो अधिकतर महिलाओं को पसंद आ रही है। इसमें बने फूल के डिजाइंस इसे और भी सुंदर बनाते हैं और यह पहनने में भी काफी आरामदायक होती है।

(Image credit: pinterest/Gawali Jewellers)

2. स्टोन वर्क वाली स्टाइलिश बिछिया (Stone Work Bichhiya)

इसके अलावा आप स्टोन वर्क वाली बिछिया भी कैरी कर सकती हैं। स्टोन लगी हुई बिछिया आपके हर तरह के आउटफिट और साड़ी के साथ आसानी से मैच हो जाती है। ऐसे में आप करवा चौथ के दिन अपनी लाल साड़ी के साथ इस तरह की स्टोन वर्क बिछिया पहन सकती हैं। यह देखने में काफी ब्राइट लगती है और एक परफेक्ट फेस्टिव लुक देती है।

(Image credit: pinterest/SoftStudio)

3. ट्रेडिशनल सिल्वर चांदी की बिछिया (Antique Silver Bichhiya)

अगर आप आर्टिफिशियल बिछिया के बजाय सिल्वर बिछिया पहनने की सोच रही हैं, तो आपके लिए खूबसूरत चांदी की बिछिया डिज़ाइन सबसे बेस्ट रहेगी। यह आपके पैरों को एक एंटीक और रॉयल लुक देगी, जिससे आपके पैर दूर से ही बेहद खूबसूरत नजर आएंगे। इस बिछिया के साथ आप अपने पैरों में आलता या मेहंदी के सुंदर डिजाइंस बना सकती हैं। 

(Image credit: pinterest/NikunjSevaDham)

4. मिनिमल और डेली वियर बिछिया (Minimal And Daily Wear Bichhiya)

डेली वियर में पहनने के लिए आप इस तरह की मिनिमल और डेली वियर बिछिया को चुन सकती हैं। आजकल ऐसे बिछिया डिजाइंस बहुत ज्यादा ट्रेंड कर रहे हैं। इसमें छोटी-छोटी रिंग्स या स्टार बने होते हैं, जो पैरों को भरा हुआ और अट्रैक्टिव बनाने में मदद करते हैं। आप इसे करवा चौथ वाले दिन पहन सकती हैं और इसके बाद डेली वियर में भी आसानी से कैरी कर सकती हैं।

(Image credit: pinterest/ARMANI)

5. एथनिक कुंदन या पेच वर्क बिछिया (Ethnic Bichhiya)

आपके लिए इस तरह की नए डिजाइन वाली एथनिक बिछिया भी परफेक्ट हो सकती है। यह आपको एक खूबसूरत ट्रेडिशनल लुक देने में मदद करेगी। खास तौर पर करवा चौथ वाले दिन आप अपने 16 श्रृंगार के साथ इस तरह की बिछिया को जोड़कर अपने पूरे लुक को अट्रैक्टिव और गॉर्जियस बना सकती हैं। ऐसी बिछिया आपको नजदीकी बाजार में किसी भी ज्वेलरी शॉप पर आसानी से मिल जाएगी।

(Image credit: pinterest/Chandan Jewellers)

बिछिया पहनने के आसान स्टाइलिंग टिप्स

अगर आप इन सभी बिछिया डिजाइंस को अपने 16 श्रृंगार में शामिल कर रही हैं, तो कुछ खास बातों का ध्यान रखें -

करवा चौथ पर बिछिया पहनने के साथ ही आप अपने पैरों में खूबसूरत बेल डिजाइन वाली मेहंदी लगवा सकती हैं।
नाखूनों पर आप बिछिया के साथ-साथ खूबसूरत नेल आर्ट बनवा सकती हैं।
अगर नेल आर्ट करवाने का समय नहीं है, तो आप अपने आउटफिट से मैचिंग नेल पॉलिश का इस्तेमाल कर सकती हैं।
करवा चौथ के दिन किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसलिए बिछिया चुनते वक्त सही साइज या एडजस्टेबल बिछिया ही खरीदें।
अगर आप बिछिया को अपनी हैवी पायल के साथ मैच करके पहनेंगी, तो यह देखने में और भी ज्यादा परफेक्ट और खूबसूरत लगेगा।

निष्कर्ष: करवा चौथ हर साल सुहागन महिलाओं द्वारा बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। ऐसे में अगर शादी के बाद आपका पहला करवा चौथ का व्रत है, तो आप ऊपर बताए गए इन बिछिया डिजाइंस में से अपनी पसंद की कोई भी बिछिया चुनकर करवा चौथ वाले दिन पहन सकती हैं। यह आपकी खूबसूरती को दोगुना कर देगा और आपके पैरों के लुक में चार चांद लगा देगा। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।