ज्वेलरी खरीदना शायद सबसे ज्यादा अचानक होने वाली शॉपिंग में से एक है। कोई सुबह उठकर यह नहीं सोचता कि "आज मुझे नीले रंग की बालियों की एक जोड़ी खरीदनी है।" इसके बजाय अचानक कोई खूबसूरत ज्वेलरी नजर आती है, हम उसे तुरंत किसी आउटफिट के साथ पहनने के बारे में सोचते हैं और फिर उसे खरीद लेते हैं। यही तो ज्वेलरी का जादू है। सही एक्सेसरी आपके पूरे लुक को बदल सकती है। एक ही आउटफिट बिना ज्वेलरी के बेहद सिंपल लग सकता है, लेकिन उसके साथ सोच-समझकर पहना गया कोई एक खूबसूरत पीस पूरे लुक को स्टाइलिश बना देता है। ज्वेलरी आपके चेहरे की रौनक बढ़ाती है, आउटफिट को और खूबसूरत बनाती है और कई बार आपके आत्मविश्वास को भी बढ़ा देती है और फिर यही कॉन्फिडेंस आपकी पर्सनालिटी में भी नजर आता है। बात अगर ज्वेलरी की है, तो महिलाओं के ज्वेलरी कलेक्शन में कुछ खास तरह की ज्वेलरी जरूर होनी चाहिए। चलिए इनके बारे में जानते हैं। इस बारे में Ankita Kaul, Miss Chulbulee की फाउंडर जानकारी दे रही हैं।
1. मिनिमल और रोजाना पहनने वाली ज्वेलरी
जब बात ज्वेलरी की हो रही है, तो मिनिमल ज्वेलरी हर महिला के पास जरूर होनी चाहिए।
- कुछ क्लासिक स्टड ईयररिंग्स, छोटे हूप्स, नाजुक नेकलेस और सिंपल रिंग्स आपके वॉर्डरोब की जरूरी चीजों में शामिल होनी चाहिए।
- ये ऐसे ज्वेलरी पीसेज हैं, जिन्हें आप बार-बार पहनना पसंद करेंगी क्योंकि ये लगभग हर आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो जाते हैं।
- चाहे ऑफिस जाना हो, दोस्तों के साथ कैजुअल ब्रंच करना हो या वीकेंड पर बाहर जाना हो, मिनिमल ज्वेलरी हर लुक के साथ अच्छी लगती है।
- सबसे अच्छी बात यह है कि मिनिमल ज्वेलरी टाइमलेस, एलिगेंट और बेहद वर्सेटाइल होती है।
Image Courtesy: Indinoor
2. स्टेटमेंट इयररिंग्स
स्टेटमेंट इयररिंग्स को अपने कलेक्शन में जरूर शामिल करें। ये किसी खास मौके पर आपके लुक को और खास देते हैं।
- बड़े और बोल्ड इयररिंग्स का ट्रेंड फिर लौट रहा है। खासकर विंटेज से इंस्पायर्ड स्टाइलिंग आजकल काफी पसंद की जा रही है।
- एक स्टाइलिंग ट्रिक जो हमेशा काम करती है, वह है स्टेटमेंट ईयररिंग्स के साथ नेकलेस को छोड़ देना। इससे पूरा फोकस आपकी बालियों पर रहता है।
- इन्हें ऐसे आउटफिट के साथ पहनें, जिसमें नेकलाइन खुली हो। आप बालों को ऊपर बांधकर भी इन्हें पहन सकती हैं, ताकि ईयररिंग्स अच्छी तरह नजर आएं।
- एक खूबसूरत स्टेटमेंट ईयररिंग आपके पूरे लुक का फोकल पॉइंट बन सकता है।
यह भी पढ़ें- Jhumka History: 2000 साल से भी पुराना है झुमके का फैशन, जानें इसकी पूरी कहानी
3. लेयर्ड नेकलेस
लेयर्ड नेकलेस को अपने कलेक्शन में जरूर शामिल करें। इन्हें सही तरह से स्टाइल करने से आपका पूरा लुक बदल सकता है।
- अगर आपको बिना ज्यादा मेहनत के स्टाइलिश दिखना पसंद है, तो लेयर्ड नेकलेस आपके ज्वेलरी कलेक्शन का हिस्सा जरूर होना चाहिए।
- आप पहले से लेयर्ड नेकलेस पहन सकती हैं या अलग-अलग लंबाई की चेन को खुद मिलाकर एक लेयर बना सकती हैं। यह सिंपल से सिंपल आउटफिट में भी थोड़ा एक्स्ट्रा स्टाइल और डाइमेंशन जोड़ देता है।
- एक बेसिक सफेद शर्ट, सिंपल ड्रेस या साधारण टी-शर्ट के साथ भी लेयर्ड नेकलेस आपके लुक को तुरंत ज्यादा पॉलिश्ड और फैशनेबल बना सकता है।
Image Courtesy: Vogue Panash
यह भी पढ़ें- आपके कलेक्शन में जरूर होनी चाहिए ये 5 तरह की झुमकियां, हर आउटफिट संग लगती हैं बेस्ट
4. स्टैकेबल रिंग्स और ब्रेसलेट्स
कई बार छोटी-सी डिटेल ही आपके पूरे लुक पर सबसे ज्यादा असर डालती है। स्टैकेबल रिंग्स और ब्रेसलेट्स आपके लुक को बिना ओवरडू किए खास बनाते हैं।
- इनका सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप इन्हें अपनी पसंद, मूड, आउटफिट या मौके के हिसाब से अलग-अलग तरह से पहन सकती हैं।
- आप कई रिंग्स को एक साथ पहनकर स्टैक कर सकती हैं या अलग-अलग ब्रेसलेट्स को मिलाकर अपना खुद का स्टाइल बना सकती हैं। रोजाना पहनने के लिए भी ये एक बेहतरीन विकल्प हैं।
5. ट्रेडिशनल स्टेटमेंट ज्वेलरी
ज्वेलरी कलेक्शन तभी बेहतरीन होता है, जब उसमें कई वर्सेटाइल पीसेज हों, ऐसे में आपको ट्रेडिशनल ज्वेलरी को भी अपने कलेक्शन में जरूर शामिल करना चाहिए।
- हर महिला के पास कम से कम एक खूबसूरत ट्रेडिशनल ज्वेलरी सेट या एक जोड़ी ऐसी क्लासिक झुमकियां जरूर होनी चाहिए, जो कभी आउट ऑफ फैशन न हों।
- शादी में जाना हो, कोई त्योहार मनाना हो या परिवार के साथ किसी खास समारोह में शामिल होना हो, ट्रेडिशनल ज्वेलरी आपके एथनिक लुक को तुरंत निखार देती है।
- खासकर साड़ी, लहंगे या सूट के साथ पहनी गई खूबसूरत झुमकियां, नेकलेस या ट्रेडिशनल सेट पूरे लुक में चार चांद लगा सकते हैं।
आप भी अपने कलेक्शन में इन 5 तरह की ज्वेलरी को जरूर शामिल करें। अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई है, तो इसे लाइक करें। साथ ही इस तरह के अन्य आर्टिकल्स को पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो जरूर करें।
