15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस हर भारतीय के लिए बेहद खास और गर्व का दिन होता है। इस राष्ट्रीय पर्व पर हर कोई देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आता है। स्कूल, कॉलेज, सरकारी दफ्तरों या प्राइवेट कंपनियों के कल्चरल प्रोग्राम में आउटफिट के साथ-साथ छोटे-छोटे एक्सेसरीज भी आपके लुक को खास बनाते हैं। अगर आप 15 अगस्त पर एथनिक या वेस्टर्न कपड़ों के साथ अपने लुक में देशभक्ति का टच जोड़ना चाहते हैं, तो 'तिरंगा ब्रोच और बैज' सबसे बेस्ट ऑप्शन हैं। ऐसे में ये जनना तो बनता है कि 6 अलग-अलग स्टाइल और डिजाइन के तिरंगा ब्रोच कौन-से हैं, जिन्हें पहनकर आप सबसे अलग और एलिगेंट दिख सकते हैं। जानते हैं आगे...
1. फैब्रिक रोज विथ हैंगिंग फ्लावर ब्रोच
तिरंगे के रंगों (ऑरेंज, सफेद और हरे) के रिबन से बना गुलाब का फूल, जिसके नीचे दो छोटे लटकते हुए फूल लगे हैं। इसका हैंडमेड और एथनिक लुक बेहद ग्रेसफुल है। इसे महिलाएं अपनी साड़ी, कुर्ते या सूट के पल्लू पर स्टाइल कर सकती हैं।
2. पर्ल एंड लटकन रिबन ब्रोच
इस ब्रोच में फैब्रिक रोज के नीचे खूबसूरत मोतियों की लड़ी और नीचे लटकते हुए तिरंगे रिबन दिए गए हैं। मोतियों का वर्क इसे रॉयल और प्रीमियम लुक देता है। एथनिक ड्रेसेस के साथ यह बहुत आकर्षक लगता है।
यह भी पढ़ें- साड़ी संग खूब जचेंगे ये फुटवियर्स, सावन में पहनने के लिए हैं बेस्ट
3. इंडिया मैप इनेमल मेटल पिन
नीचे फोटो में भारत के नक्शे के आकार में बना यह मैटेलिक पिन इनेमल फिनिशिंग और गोल्डन बॉर्डर के साथ आता है। इसमें तिरंगे के तीनों रंग और बीच में स्पष्ट अशोक चक्र उकेरा गया है। यह ब्लेजर, कोट या सूट पर बेहद क्लासी और प्रोफेशनल दिखता है।
4. वेविंग नेशनल फ्लैग इनेमल ब्रोच
लहराते हुए राष्ट्रीय ध्वज के शेप में बना गोल्डन ब्रास और इनेमल ब्रोच। इसकी शाइनिंग और फिनिशिंग बहुत ही टिकाऊ और आकर्षक है। इसे लड़के अपने कोट के लैपल पर या महिलाएं अपने कुर्ते पर लगा सकती हैं।
यह भी पढ़ें- फैशन ट्रेंड वायरल कैसे होता है? एक डिजाइनर से सोशल मीडिया तक पहुंचने का सफर पढ़ें
5. जय हिंद कोटेशन प्रिंटेड बटन बैज
यह राउंड शेप का सफेद प्रिंटेड बैज है, जिस पर बोल्ड अक्षरों में 'JAI HIND' और 'PROUD TO BE INDIAN' लिखा हुआ है। इसमें अशोक चक्र और केसरिया-हरे रंग का स्ट्रोक आर्ट बना है। यह कैजुअल शर्ट, टी-शर्ट या नेहरू जैकेट पर लगाने के लिए परफेक्ट है।
6. इंडिया गेट एंड इंडिपेंडेंस डे विशेज बैज
सफेद बैकग्राउंड पर इंडिया गेट, उड़ते हुए पक्षी और 'Happy Independence Day' की खूबसूरत कैलिग्रफी बनी हुई है।इसमें वाटरकलर फिनिश में तिरंगे के शेड्स दिए गए हैं। यह बैज स्कूल के बच्चों और ऑफिस इवेंट्स के लिए बहुत एलिगेंट लुक देता है।
15 अगस्त के शुभ अवसर पर अपने सिंपल आउटफिट को भी खास बनाने के लिए एक छोटा सा तिरंगा ब्रोच काफी होता है। चाहे आपको मैटेलिक क्लासिक लुक पसंद हो या हैंडमेड फैब्रिक स्टाइल, ये ब्रोच डिजाइंस आपके देशभक्ति के जज्बे को बड़ी ही खूबसूरती से बयां करते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: amazon/flipkart
