कुछ महिलाओं को वाइट कलर की कुर्ती पहनना बहुत ज्यादा पसंद होता है। उनके पास लॉन्ग से लेकर शॉर्ट तक, कई तरह के कुर्ती डिजाइन होते हैं। स्ट्रेट कट कुर्ती से लेकर ए-लाइन, शॉर्ट कुर्ती या चिकनकारी डिजाइन जैसे कई ऑप्शन वाइट कलर में आते हैं। सफेद कुर्ती हर मौके पर एक क्लासी और एलिगेंट लुक देती है, इसलिए महिलाएं इसे पहनना ज्यादा पसंद करती हैं। हालांकि, वाइट रंग की कुर्ती होने के बाद भी अगर इसे स्टाइल करना नहीं आएगा, तो पूरा लुक फीका और सिंपल लगेगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसे पहनने के अलग-अलग तरीकों के बारे में विस्तार से बताएंगे।
लॉन्ग वाइट कुर्ती के साथ लूज डेनिम जींस
ट्रेडिशनल और मॉडर्न दोनों एक ही लुक में चाहती हैं, तो यह आइडिया आपके काम आएगा। लॉन्ग वाइट कुर्ती के साथ ज्यादातर महिलाएं फिट ब्लू जींस पहनती हैं, लेकिन इससे आपका लुक निखरने की बजाय दब जाता है। आपको लूज या बैगी डेनिम जींस ट्राई करना चाहिए। यह लुक आजकल काफी ट्रेंड में है। केवल ऑफिस नहीं बल्कि कॉलेज गर्ल्स भी इस लुक को काफी पसंद करती हैं। कॉटन या चिकनकारी लॉन्ग वाइट कुर्ती के साथ यह और भी ज्यादा अच्छा लगता है।
ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी और ब्लैक लॉन्ग स्कर्ट
वाइट कुर्ती को आप किसी दिन ब्लैक लॉन्ग स्कर्ट के साथ भी कैरी कर सकती हैं। वाइट कलर का फायदा यह है कि आप इसे किस भी रंग की स्कर्ट के साथ पहन सकती हैं, क्योंकि इससे वाइट कलर और खिलकर आता है। बस ध्यान रखें कि वाइट कुर्ती प्लेन होनी चाहिए, इसमें कोई और रंग नहीं होना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- बारिश के मौसम में स्टाइलिश दिखने के लिए ट्राई करें ये फैशन टिप्स, दिखेंगी खूबसूर
धोती पैंट के साथ करें कैरी
वाइट कुर्ती को आप धोती पैंट के साथ पहनेंगी, तो इससे पूरा लुक बदल जाएगा। जींस और स्कर्ट के साथ जैसा आपका लुक था, इससे यह पूरी तरह से अलग लगेगा। बस ध्यान रखें कि धोती पैंट के साथ आपको शॉर्ट कुर्ती ही पहननी हैं। लॉन्ग कुर्ती इसके साथ मैच नहीं होगी।
इसे भी पढ़ें- Fashion Tips: कम हाइट की लड़कियां दिखेंगी लंबी, बस अपनाएं ये फैशन ट्रिक्स
चूड़ीदार लेगिंग
सिंपल लुक चाहती हैं, तो कुर्ती को चूड़ीदार लेगिंग के साथ पहन सकती हैं। जरूरी नहीं है कि आप इसके साथ सफेद रंग की लेकिंग ही पहनें। लाल, काला, मैरून या हरा किसी भी रंग की लेकिंग वाइट के साथ मैच हो जाएगी, बस कुर्ती में कोई और रंग नहीं होना चाहिए।
व्हाइट कुर्ती के साथ स्ट्रेट पैंट
सिंपल, एलिगेंट और कम्फर्टेबल लुक चाहती हैं, तो ऑप्शन भी बेस्ट है। इस कॉम्बिनेशन को ऑफिस, कॉलेज, मीटिंग, पूजा या कैजुअल आउटिंग भी महिलाएं पहन सकती हैं, क्योंकि यह फैशन कभी ओल्ड नहीं होता। स्ट्रेट पैंट की खासियत यह है कि पहनने में आरामदायक होती है।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- pinterest, gemini, magnific
