अधिकतर वर्किंग वुमन अपने ऑफिस में पहनने के लिए आरामदायक आउटफिट चुनना पसंद करती हैं। दिनभर कंफर्टेबल रहने के लिए वे अक्सर कॉटन या रेयॉन की सिंपल कुर्ती को प्राथमिकता देती हैं। लेकिन एक ही तरह की प्लेन कुर्ती को रोजाना ऑफिस पहनकर कोई भी बोर हो सकता है। अगर आप भी एक जैसी कुर्ती पहनकर बोर हो गई हैं, तो अपनी सिंपल कुर्ती में बिना ज्यादा पैसे खर्च किए एक परफेक्ट, ट्रेंडी और नया लुक पा सकती हैं।
सिंपल कुर्ती के साथ कैसे एक्सेसरीज शामिल करें?
आउटफिट के साथ सही और मैचिंग एक्सेसरीज आपके पूरे लुक को पूरी तरह बदल देती हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसी एक्सेसरीज के बारे में, जिन्हें आप ऑफिस में अपने सिंपल कुर्ती लुक के साथ कैरी कर सकती हैं -
1. स्टेटमेंट बेल्ट से दें परफेक्ट शेप
सिंपल ए-लाइन कुर्ती या अनारकली सूट को अगर आप डिफरेंट और यूनिक लुक देना चाहती हैं, तो कमर पर एक खूबसूरत लेदर या मल्टी-कलर वाली बेल्ट ट्राई कर सकती हैं। यह न केवल आपकी कुर्ती को अच्छी फिटिंग देगी, बल्कि इससे आपकी वेस्टलाइन भी सही शेप में नजर आएगी। ऐसी बेल्ट आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स से आसानी से खरीद सकती हैं।
(image credit: pinterest/Poshmark)
2. मिनिमल ज्वेलरी करें कैरी
सिंपल कुर्ती के साथ अक्सर महिलाएं भारी-भरकम ज्वेलरी पहन लेती हैं, जो उनके पूरे लुक को खराब कर सकती है। अगर आप ऑफिस लुक में परफेक्ट दिखना चाहती हैं, तो अपनी किसी भी प्लेन या सिंपल कुर्ती के साथ मिनिमल एक्सेसरीज कैरी करें। इसके लिए आप छोटे-छोटे ऑक्सिडाइज्ड इयररिंग्स, हल्के स्टड्स या सिंपल चोकर नेकलेस ही पहनें।
(image credit: pinterest/azyz_says)
3. सही फुटवियर का चुनाव
सिंपल ऑफिस कुर्ती लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए न सिर्फ बेल्ट और एक्सेसरीज, बल्कि सही फुटवियर भी बहुत मायने रखते हैं। ऐसे में आप ऑफिस वियर कुर्ती के साथ पहनने के लिए पंजाबी जूती, कोल्हापुरी चप्पल या मूल्स ट्राई कर सकती हैं। आप चाहें तो लोफर्स भी इसके साथ पेयर कर सकती हैं। यह आपके लुक को सिंपल से क्लासिक बना देगा।
(image credit: pinterest/FASHION)
4. स्ट्रक्चर्ड टोट बैग या ऑफिस बैग
अक्सर वर्किंग वुमन हैंडबैग का इस्तेमाल सिर्फ सामान रखने के लिए करती हैं, लेकिन यह आपकी स्टाइल स्टेटमेंट का एक अहम हिस्सा है। कैजुअल कपड़ों के साथ साधारण पर्स ले जाने के बजाय आप लेदर या कैनवास का स्ट्रक्चर्ड टोट बैग कैरी कर सकती हैं। आप अपनी कुर्ती के कलर के हिसाब से कंट्रास्ट कलर का बैग भी चुन सकती हैं। एक खूबसूरत टोट बैग आपको परफेक्ट वर्किंग प्रोफेशनल लुक देगा।
(image credit: pinterest/Etsy)
ऑफिस में स्टाइलिंग टिप्स फॉलो करने के फायदे
अगर आप ऊपर बताई गई इन सभी टिप्स को फॉलो करके अपने सिंपल कुर्ती लुक को अट्रैक्टिव बनाती हैं, तो इससे आपको कई फायदे मिलेंगे -
- बेल्ट का इस्तेमाल करके आप अपनी बॉडी को परफेक्ट शेप दे सकती हैं और बिना सिलाई/फिटिंग करवाए कुर्ती को फिटेड दिखा सकती हैं।
- भारी-भरकम ज्वेलरी के बजाय मिनिमल एक्सेसरीज ट्राई करने से आपको न सिर्फ खूबसूरत, बल्कि ऑफिस के हिसाब से एक क्लासी प्रोफेशनल लुक भी मिलेगा।
- कुर्ती के साथ कोल्हापुरी चप्पल या मोजड़ी जैसे फुटवियर शामिल करने पर यह आपके ऑफिस लुक को परफेक्ट बनाने के साथ-साथ पैरों की खूबसूरती में भी चार चांद लगा देगा।
यह भी पढ़ें- Pearl Work Hair Accessories: पर्ल वर्क हेयर एक्सेसरीज से पाएं क्लासी और स्टाइलिश लुक, देखें डिजाइंस
निष्कर्ष: अगर आप भी अपने ऑफिस में एक जैसी सिंपल कुर्ती पहनकर बोर हो गई हैं और कुछ नया ट्राई करने की सोच रही हैं, तो अब बाजार से नए और महंगे कपड़े खरीदने के बजाय अपनी सिंपल कुर्ती से ही नया लुक पा सकती हैं। इसके लिए ऊपर बताए गए आसान फैशन टिप्स को फॉलो करें और अपने ऑफिस लुक को कंप्लीट करें। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हरजिंदगी से।
-1790316607684_m.webp)