Onam पर पर ट्रेडिशनल लुक चाहिए तो कसावू साड़ी बेस्ट हो सकती है। साड़ी के साथ बस सही ब्लाउज, थोड़ी-सी ज्वेलरी और अच्छा हेयरस्टाइल आपके पूरे लुक को खास बना सकता है। कसावू साड़ी सफेद या क्रीम रंग की होती है, जिसमें सुनहरा रंग का बॉर्डर बना होता है। यह दिखने में भले ही सिंपल लगती हो, लेकिन पहनने के बाद एकदम क्लासी लुक देती है। इस ओणम कसावू साड़ी को किस-किस तरह से स्टाइल किया जा सकता है? इसके बारे में हम आपको विस्तार से जानकारी देंगे।
धोती स्टाइल Kasavu Saree
कसावु साड़ी को अलग तरीके से पहनना चाहती हैं, तो इस बार धोती स्टाइल ड्रेपिंग ट्राई कर सकती हैं। इस तरह साड़ी के निचले हिस्से को थोड़ा धोती जैसा पहना जाता है, लेकिन ऊपर से यह साड़ी की तरह ही दिखता है। इस स्टाइल की खासियत यह है कि इसमें ट्रेडिशनल के साथ मॉर्डन टच भी जुड़ जाता है। अगर आप कॉलेज या परिवार के साथ मंदिर दर्शन के लिए जा रही हैं, तो यह स्टाइल काफी अच्छा लग सकता है।
जरूरी टिप्स
- इस स्टाइल के साथ बहुत भारी ज्वेलरी न पहनें। कोशिश करें कि सिंपल गोल्ड ज्वेलरी का कनेक्शन बनाएं।
- इसमें ब्लाउज भी बहुत ज्यादा स्टाइलिश न रखें। साड़ी को आप पहले ही अनोखे तरीके से पहन रही हैं, इसलिए ब्लाउज सिंपल ही रखें।
ओपन पल्लू स्टाइल
इस साड़ी को ज्यातर महिलाएं पिन लगाकर ही पहनती हैं, लेकिन इस बार आप ओपन पल्लू कैरी कर सकती हैं। बहुत ज्यादा प्लेट्स या पल्लू को कंधे पर सेट करने में परेशानी आती है, तो इसे खुला रहने दें। इससे साड़ी का गोल्डन बॉर्डर अच्छी तरह दिखाई देता है और चलते समय आपका लुक भी अच्छा लगता है।
इसे भी पढ़ें- हरी साड़ी के साथ ट्राई करें ये हेयरस्टाइल, खिल उठेगा रूप
जरूरी टिप्स
- अगर आपकी हाइट छोटी है, तो पल्लू बहुत ज्यादा लंबा या चौड़ा फैलाने से बचें।
- इस तरह के स्टाइल के साथ भी बहुत ज्वेलरी पहनने की जरूरत नहीं होती।
- इसके साथ ही बालों में लो बन के चारों ओर चमेली का गजरा लगा लें तो आपका फेस और भी निखर के आएगा।
बेल्ट के साथ Kasavu Saree
अगर इस साड़ी को आप ट्रेडिशनल लुक के साथ थोड़ा मॉडर्न टच देना चाहती हैं, तो कमर पर बेल्ट लगा सकती हैं। साड़ी का रंग लाइट होता है और गोल्डन बॉर्डर है, इसलिए बेल्ट भी गोल्डन रंग की अच्छी लगती है। बेल्ट लगाने से कमर अच्छी तरह डिफाइन होती है, इसलिए भी यह स्टाइल महिलाओं को पसंद आएगा।
इसे भी पढ़ें- उदयपुर घूमते वक्त चाहिए प्रिंसेस लुक, तो लोकेशन के हिसाब से स्टाइल करें ये आउटफिट्स
जरूरी टिप्स
- अगर आप अपनी कमर को ज्यादा हाईलाइलाइट नहीं करना चाहतीं हैं, तो बेल्ट को बहुत कसकर न बांधें।
- साथ ही बहुत ज्यादा चौड़ी बेल्ट का चुनाव न करें।
- अगर ब्लाउज और ज्वेलरी पहले से हैवी है, तो सिंपल बेल्ट पहनें।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Byhand, Okad.Inspo/Pinterest
