हमारे यहां भारत में ज्वेलरी सिर्फ सजने-संवरने की चीज नहीं है। यह अलग-अलग जगहों की पहचान से भी जुड़ी हुईं हैं। देश के कई हिस्सों में आज भी ऐसी ट्रेडिशनल ज्वेलरी बनाई जाती हैं जिसकी डिजाइन और बनाने का तरीका उस जगह की पुरानी कारीगरी को दिखाता है। इनमें से कई ज्वेलरी तो ऐसी हैं जिन्हें GI टैग मिला हुआ है। अगर आपको शादी, फेस्टिवल या किसी फंक्शन में साड़ी या लहंगा पहनना है तो आप इन ज्वेलरीज को ट्राई कर सकती हैं।

इन ज्वेलरी को मिल चुका है GI Tag

इनमें कुछ बहुत बारीक और एलिगेंट डिजाइन के हैं, तो कुछ का लुक थोड़ा हैवी और रॉयल है। आइए जानते हैं भारत की ऐसी ही कुछ खास GI टैग वाली ट्रेडिशनल ज्वेलरी के बारे में, जो साड़ी और लहंगे दोनों के साथ खूबसूरत लगती हैं।

ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ खूब अच्छी लगेंगी ये ज्वेलरी

अगर आप ट्रेड‍िशनल आउटफ‍िट्स जैसे साड़ी या लहंगा पहन रही हैं तो ये ज्‍वेलरी ट्राई कर सकती हैं। इनके ड‍िजाइन इतने खूबसूरत हैं क‍ि हर क‍िसी की नजरें स‍िर्फ आप पर ही ट‍िक जाएंगी।

Image Credit- Ai 

1. असम की अखोमिया गहना

असम का अखोमिया गहने में वहां की संस्कृति और अहोम कला दिखती है। इसमें जूनबीरी और लोकापारो जैसे डिजाइन बनाए जाते हैं। यह ज्वेलरी आज भी असम में समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पहनी जाती हैं। अगर आप किसी फंक्शन में साड़ी पहन रही हैं और चाहती हैं कि आपका लुक बाकी लोगों से थोड़ा अलग दिखे, तो इस तरह की ट्रेडिशनल ज्वेलरी आप ट्राई कर सकती हैं।

Image Credit- Ai

2. कटक की तारकसी

ओडिशा की कटक तारकसी भी उन्हीं ज्वेलरी में से एक है। इस ज्वेलरी को सिल्वर फिलिग्री के नाम से भी जाना जाता है। इसमें चांदी के बहुत पतले तारों को मोड़कर और जोड़कर खूब सुंदर सा डिजाइन बनाया जाता है। फूलों और दूसरी आकृतियों वाले डिजाइन ही इसकी खासियत हैं। इस ज्वेलरी का इतिहास करीब 800 साल पुराना बताया जाता है। सिल्वर की यह ज्वेलरी साड़ी के साथ बहुत अच्छी लगेगी। अगर आपका लहंगा ज्यादा हैवी है तो इसके साथ लाइट वेट वाली तारकसी ज्वेलरी पहन सकती हैं।

Image Credit- Pinterest/Sparkify India Hub

3. वाराणसी की गुलाबी मीनाकारी

गुलाबी मीनाकारी वाराणसी की मेटलवर्क कला है। इसमें सोने या चांदी की ज्वेलरी पर पिंक कलर की एनामेल वर्क की जाती है। इसमें फूलों के साथ पशु-पक्षियों वाले डिजाइन भी दिखते हैं। गुलाबी मीनाकारी की खासियत इसका कलर और काम ही है। इसलिए इसे साड़ी या लहंगे के साथ पहनने पर पूरा लुक काफी खूबसूरत लगता है।

Image Credit- Pinteresy/Etsy

4. करीमनगर की सिल्वर फिलिग्री

तेलंगाना की करीमनगर सिल्वर फिलिग्री को भी जीआई टैग मिला हुआ है। इस ज्वेलरी में चांदी से बहुत महीन-महीन डिजाइन बनाए जाते हैं। इसमें चांदी के तारों से फूलों और ज्योमेट्रिकल डिजाइन बनाए जाते हैं। अगर आपको हैवी ज्वेलरी पहनना पसंद नहीं है और फिर भी ट्रेडिशनल टच चाहिए, तो इस तरह की सिल्वर ज्वेलरी आप साड़ी के साथ पहन सकती हैं।

Image Credit- Pinterest/PritiStar

5. महाराष्ट्र की हुपरी सिल्वर ज्वेलरी

महाराष्ट्र के हुपरी इलाके में चांदी की ज्वेलरी बनाने की पुरानी परंपरा है। यहां पायल, चूड़ियां और घुंघरू जैसे कई गहने खासतौर से बनाए जाते हैं। इनके डिजाइन में पीपल, चंपक और अंबी जैसे मोटिफ नजर आते हैं। हुपरी सिल्वर क्राफ्ट को GI टैग मिला हुआ है। आप साड़ी के साथ चांदी की चूड़ियां पहन सकती हैं।

Image Credit- Kajaro Designs/Pinterest

6. राजस्थान की थेवा ज्वेलरी

राजस्थान के प्रतापगढ़ की थेवा ज्वेलरी भी बहुत खूबसूरत है। इसके डिजाइन में रॉयल्टी, नेचर और लोककथाओं से जुड़े नजारे देखने को मिलते हैं। इसका रॉयल लुक लहंगे के साथ काफी अच्छा लगता है।

Image Credit- Pinterest/Etsy

7. हैदराबाद की लाक चूड़ियां

हैदराबाद का लाड बाजार भी रंग-बिरंगी लाक की चूड़ियों के लिए जाना जाता है। इन चूड़ियों की कारीगरी का संबंध शहर की कुतुब शाही विरासत से है। इसमें लाक को गर्म करके डिजाइन और शेप बनाया जाता है और फिर चूड़ियों को कलरफुल स्टोन से सजाया जाता है। आप इसे लहंगे और साड़ी दोनों के साथ पहन सकती हैं।

साड़ी और लहंगे के साथ कैसे चुनें ज्वेलरी?

अगर आप साड़ी या लहंगा पहन रही हैं, तो कुछ इस तरह से अपने लिए ज्वेलरी चुन सकती हैं। जैसे-

  • हैवी लहंगे के साथ बहुत ज्यादा भारी ज्वेलरी की जगह ट्रेडिशनल पीस चुन सकती हैं।
  • सिंपल साड़ी के साथ थेवा, गुलाबी मीनाकारी या तारकसी जैसी ज्वेलरी ट्राई कर सकती हैं।
  • कलरफुल लहंगे के साथ हैदराबाद की लाक चूड़ियां बहुत अच्छी लगेंगी।
  • सिल्वर पसंद करने वाली महिलाएं कटक या करीमनगर की सिल्वर फिलिग्री ट्राई कर सकती हैं।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- AI