अधिकतर लड़कियां जींस टॉप पहनना ज्यादा पसंद करती हैं। ऐसे में डेनिम की जींस थोड़े टाइम तक पहनने के बाद या तो उसका कलर उड़ जाता है या फिर वह पुरानी हो जाती है, जिससे अधिकतर लड़कियां जींस को फेंक देती है या किसी को दे देती है, लेकिन अब आप डेनिम की जींस का सही और अलग तरीके से इस्तेमाल कर नई-नई चीजें बना सकती हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।
हैंड ब्रेसलेट
अगर आप भी पुराने डेनिम जींस को फेंक देती हैं या फिर किसी को दे देती हैं, तो ऐसा करने के बजाय आप घर पर रहकर उस जींस से खूबसूरत हैंड ब्रेसलेट तैयार कर सकती हैं। इस तरह के हैंड ब्रेसलेट को आप घर पर बड़ी ही आसानी से बनकर किसी भी आउटफिट के साथ शामिल कर अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।
हेयर बेल्ट और इयररिंग्स
यही नहीं आप पुरानी पड़ी डेनिम की जींस से इस तरह का हेयर बेल्ट और इयररिंग्स तैयार कर सकती हैं। ऐसी इयररिंग्स को आप किसी भी वेस्टर्न आउटफिट के साथ शामिल कर अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं, साथ ही हर्बल को बालों में लगाकर डिफरेंट और गॉर्जियस लुक पा सकती हैं।
डेनिम पाउच
आप चाहें, तो फटी पुरानी डेनिम की जींस या डेनिम की ड्रेस का इस्तेमाल कर इस तरह का पाउच तैयार कर सकती हैं। इसमें आप स्टेशनरी के समान से लेकर छोटे-मोटे इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स रख सकती हैं। इसे आप आप घर पर रहकर डेनिम की ड्रेस या जींस का इस्तेमाल कर आसानी से तैयार कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- पुरानी जींस को फेंकने की भूल न करें, 10 मिनट में घर पर बनाएं यह सुपर स्टाइलिश 'डेनिम हैंड पाउच'
डेनिम पोटली बैग
यही नहीं आप चाहें, तो अपनी फटी पुरानी डेनिम की जींस का इस्तेमाल कर इस तरह का पोटली बैग भी तैयार कर सकती हैं। ऐसा पोटली बैग इन दिनों काफी चलन में है, जो अधिकतर महिलाओं को पसंद आ रहा है। इसे बाजार से खरीदने के बजाय आप डेनिम के कपड़े का इस्तेमाल कर आसानी से घर पर तैयार कर सकती हैं।
मेकअप किट बॉक्स
अगर आप बाजार के महंगे मेकअप रखने के बॉक्स खरीदती है, तो अब बॉक्स को खरीदने के बजाय आप घर पर रहकर एक खास मेकअप किट बॉक्स तैयार कर सकती हैं। आप डेनिम की जींस या ड्रेस के बचे हुए कपड़े से इस तरह का खूबसूरत बॉक्स तैयार कर सकती है। बॉक्स को कवर करने के लिए आप डेनिम का कपड़ा बेस्ट रहेगा। इन सभी चीजों को बनाकर आप पुराने डाइनिंग ड्रेस और जींस का इस्तेमाल कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- सिंपल डेनिम ड्रेस पहनकर हो गई हैं बोर? ये लेटेस्ट डिजाइंस बदल देंगे आपका पूरा लुक
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : pinterest/Elo7/joAnne Sewell/Abdeeva Galiya/Isabel Espag/Big DIY Ideas
